घर पर बनाएं चावल के आटे की स्वादिष्ट चकली | Rice Chakli Recipe in Hindi

नमस्कार दोस्तों, Swadisht Recipes में मैं आपका हार्दिक स्वागत हैं आज में आपके साथ Rice Chakli Recipe in Hindi की रेसिपी शेयर करूंगा | चकली रेसिपी को ज्यादातर दिवाली पर बनाया जाता है इसे आप होली के त्यौहार पर भी बना सकते है चकली भारत की एक स्नैक्स रेसिपी हैं | जो खाने में बहुत ही स्वादिष्ट व् कुरकुरी होती है और ये स्वाद में नमकीन होती हैं |

Chakli को अलग अलग शहरों में अलग अलग नाम से जाना जाता है और इसे अलग अलग आटे से बनाया जाता है और चकली बनाने की विधि बहुत आसान है तो ज्यादा देर न करते हुए आइये देखते है Chakli Banane ki Recipe |

आवश्यक सामग्री Ingredients for Rice Chakli Recipe in Hindi

  • चावल का आटा —– 2 कप
  • बेसन —– 1 कप
  • जीरा —– 1 छोटा चम्मच
  • अजवाइन —– 1 चम्मच
  • सफेद तिल —– 1 बड़ा चम्मच
  • हल्दी पाउडर —– 1/2 छोटा चम्मच
  • लाल मिर्च पीसी हुई —– 1 छोटा चम्मच
  • धनिया पाउडर —– 1 छोटा चम्मच
  • जीरा पाउडर —– 1/2 छोटा चम्मच
  • तेल या घी —– 3 बड़े चम्मच
  • नमक —– 1 बड़ा चम्मच या स्वादानुसार
  • तेल —– चकली को तलने के लिए
  • चकली बनाने की मशीन

चावल के आटे की चकली बनाने की विधि – How to Make Chakli Recipe in Hindi

चावल बेसन की चकली बनाने के लिए चावल के आटे और बेसन को एक बड़े बाउल में छान लीजिये |

अब इसमें जीरा, अजवाइन, तिल, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर और धनिया पाउडर डाल कर चम्मच की मदद या हाथ से अच्छे से मिला दीजिये |

फिर आटे में तेल डाल कर तेल को आटे के साथ अच्छे से मिक्स कर लीजिये |

जब तेल आटे में अच्छे से मिल जाए तो आटे को गुनने के गर्म पानी लीजिये |

अब आटे में थोड़ा थोड़ा करके गर्म पानी डाले और आटे को गुंद ले | आटा गुनते समय इस बात का ध्यान रखे की आटा न ज्यादा ठोस न ज्यादा नरम हो | ( चावल के पापड़ कैसे बनाये )

जब आटा गुंदकर तैयार हो जाए तो इसे 25 से 30 मिनट के लिए ढककर रख दीजिये |

30 मिनट के बाद आटे को एक बार हल्का सा मसलकर आटे की 2 से 3 बड़ी लोइयां बना लीजिये |

अब चकली मशीन के अंदर अच्छे से तेल लगा ले ताकि चकली रेसिपी बनाते समय आटा मशीन से छिपकेगा नही |

अब आटे की लोई को चकली मशीन में डालकर अपनी पसंद के अनुसार आकार की चकली को बनाकर किसी कपड़े या प्लेट में रखते जाए |

इसी प्रकार बाकी बचे हुए आटे की भी चकलीयां बना लीजिये |

अब कढाई में तेल डालकर गैस पर गर्म होने के लिए रखे |

जब तेल अच्छे से गर्म हो जाए एक एक करके 3 से 4 चकलीयां डाल कर अलटा पलता कर सुनहरा ( ब्राउन ) होने तक तल लीजिये |

जब चकलीया अच्छे से तल कर सुनहरी हो जाए तो इन्हें बाहर निकालकर प्लेट में रख दीजिये |

इसी तरह बाकी हुई चकलीयों को भी तल लीजिये | ( गेंहू के आटे के स्वादिष्ट गुलगुले बनाने की विधि )

लीजिए बनकर तैयार है एकदम Swadisht व् कुरकुरी चकली रेसिपी ( Chakli Recipe in Hindi ) |

अब Rice Chakli को कमरे के तापमान पर ठंडा होने दे | जब ये ठंडी हो जाए तो इन्हें एयर टाईट कंटेनर या डब्बे में डालकर कई दिनों तक खाएं |

सुझाब

चकली को बनाने समय आप इसे आपनी पसंद अनुसार आकर में छोटा या बड़ा बना सकते हो |

चकली को बनाकर 20 से 22 दिनों तक कंटेनर में स्टोर करके रख सखते हो |

Rate this post

5 thoughts on “घर पर बनाएं चावल के आटे की स्वादिष्ट चकली | Rice Chakli Recipe in Hindi”

Leave a Comment