बेसन की बर्फी की रेसिपी | Besan ki Barfi Recipe in Hindi

बेसन की बर्फी उतर भारत की एक स्वादिष्ट मिठाई है कोई भी त्यौहार हो या को उत्सव या कोई विशेष अवसर मिठाई का बनना तो तय होता हैं | हलवाई की दुकान से बेसन की बर्फी ( Besan ki Barfi Recipe in Hindi ) तो कई बार खाई होगी |

आज मैं आपको घर पर बेसन बर्फी की रेसिपी ( Besan Barfi Recipe ) बताऊंगा जिसे फॉलो करके आप भी घर पर बड़ी आसानी से इसे बना पाएंगे | इसे बनाना बहुत आसान हैं तो आइये देखते है बेसन की बर्फी बनाने की विधि |

आवश्यक सामग्री ( Ingredients For Besan ki Barfi Recipe )

  • बेसन – 2 कप
  • चीनी – 1 कप पीसी हुई
  • देसी घी – 1 कप
  • इलायची – 2 से 3 बारीक़ पीसी हुई या इलायची पाउडर 1 छोटी चम्मच
  • काजू, बादाम और पिस्ता – 1/2 कप

बेसन की बर्फी बनाने की विधि ( How to Make Besan ki Barfi )

बेसन की बर्फी ( Besan ki Barfi ) बनाने के लिए सबसे पहले बेसन को एक बर्तन या थाली में छान लीजिए |

काजू बादाम और पिस्ते को लम्बा करके काटकर एक तरफ रख दीजिए | ( आइए देखें स्वादिष्ट कलाकंद बनाने की रेसिपी )

अब एक कड़ाई या पैन में देसी घी डालकर गैस पर गर्म होने के लिए रख दीजिए |

जब घी गर्म हो जाये तब इसमें छाना बेसन डालकर भून लीजिए |

बेसन को तब तक भूनिए जब तक बेसन ब्राउन न हो जाये | ( बेसन के लड्डू की रेसिपी )

जब बेसन घी छोड़ने लगे और इसमें खुशबु आने लगे तो इसमें पीसी हुई इलायची डालकर अच्छे से मिला दीजिए |

अब इसमें चीनी डालकर 4 से 5 मिनट तक पकने दीजिए |

5 मिनट के बाद जब चीनी अच्छे से पिघल जाए तो गैस को बंद कर दीजिए |

 अब बेसन की बर्फी ( Besan ki Barfi Recipe ) का मिश्रण एकदम बनकर तैयार हैं |

एक एक बड़ी सी थाली या 1 से 2 इंच वाली गहरी ट्रे में घी लगाकर चिकना कर लीजिए |

अब बेसन की बर्फी के मिश्रण को तैयार बर्तन में डालकर अच्छे से फेला दीजिए |

अब इसे 40 से 50 मिनट तक ठंडा होने के लिए रख दीजिए | ( ताजे गुलाब के फूलों से गुलकंद बनाने की विधि )

40 से 50 मिनट के बाद इसे चाक़ू से अपने पसंद अनुसार काट जिलिए |

लीजिए एकदम स्वादिष्ट बेसन की बर्फी रेसिपी ( Besan ki Barfi Recipe ) बनकर तैयार हैं इसे मेवे से सजाकर सर्व कीजिए |

सुझाव

 बेसन को भूनते समय चम्मच से चलाते रहे बेसन को मीडियम पका नही तो बेसन जल जायेगा |

आप अलग से चीनी की चाछ्नी बनाकर बेसन में डाल सकते हो |

Rate this post

3 thoughts on “बेसन की बर्फी की रेसिपी | Besan ki Barfi Recipe in Hindi”

Leave a Comment