नमक पारे बनाने की विधि | Namak Para | Namak Pare Recipe

नमस्ते दोस्तों, SwadishtRecipes में आपका स्वागत हैं | आज हम खस्ता नमक पारे रेसिपी ( Namak Para ) लेकर आए है | नमक पारे ( Namak Pare Recipe ) या मैदा नमकीन मटर ( Maida Namkeen Matar ) और इन्हें बनाना भी बहुत आसान है तो आइए देखते है Namak Pare Banane Ki Vidhi |

आवश्यक सामग्री ( Ingredients For Namak Pare Recipe )

  • मैदा —– 2 कप
  • तेल —– 2 चम्मच
  • अजवाइन —– 1 छोटा चम्मच
  • नमक —– स्वादानुसार या 1 छोटा चम्मच
  • पानी —– गुनगुना प्रयोगानुसार
  • तेल तलने के लिए

नमक पारे बनाने की विधि ( How to Make Namak Pare )

Namak Pare बनाने के लिए मैदा को परात या किसी बड़े बर्तन में छान लीजिए |

फिर मैदे में अजवाइन, नमक और तेल डालकर अच्छे से मिक्स कर लीजिए | ( चावल चकली रेसिपी )

अब मेदे में थोड़ा थोड़ा करके पानी डाले और इसे गूँथ ले | मैदे को गुंथे समय कम से कम पानी का प्रयोग करें |

जब मैदा का आटा गूँथ कर तैयार हो जाए तो इसे 20 मिनट के लिए ढककर रख दीजिए |

20 मिनट के बाद आटे पर से ढक्कन हटाकर आटे को एक मिनट और गुंथकर आटे की 3 से 4 गोल लोइयां बना लीजिए |

अब एक लोई ले और उसे चकले पर रखकर हल्का सा हाथ से द्वाकर बेलन से बेले | इसे बेलते समय इस बात का ध्यान रखे की इसे न ज्यादा पतला बेले इसकी मोटाई चपाती से थोड़ी ज्यादा होनी चाहिए | ( मैदा के पापड़ )

अब बेले हुए मैदे की रोटी हो चाक़ू की मदद से बीच में से लम्बीं पटियों में काट ले फिर इसे हल्का सा तर्षा काटे ले जिससे इसे नमक पारे का आकार मिल जाए |

काटने के बाद इन्हें एक प्लेट में निकाल लीजिए |

इसी तरह बची हुई लोइयो को बेलकर काट कर प्लेट में निकाल लीजिए |

नमक पारे ( Namak Para ) तलने के लिए

अब एक पैन या कड़ाई में तेल डालकर गैस की मीडियम आंच पर गर्म होने के लिए रखे |

जब तेल मीडियम गर्म हो जाए तो इसमें तोड़े नमक पारे डाल दे और नमक पारो को दोनों तरफ अच्छे से सुनहरा तल लीजिए |

जब नमक पारे अच्छे से सुनहरे हो जाए तो इन्हें तेल में से बाहर प्लेट में निकाल लीजिए | ( चॉकलेट चिप कुकीज रेसिपी )

जो नमक पारे बचे हुए है उन्हें भी इसी तरह तेल में डालकर अच्छे से सुनहरा होने के बाद तेल में से बाहर निकाल ले |

लीजिए बनकर तैयार है एकदम क्रिस्पी नमक पारे ( Recipe of Namak Pare ) | इन्हें आप चाय के साथ सर्व करें |

Rate this post