आलू मटर की सब्जी | Aloo Matar ki Sabji Recipe in Hindi

आलू मटर की सब्जी खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लाजबाब होती हैं | Aloo Matar ki Sabji ज्यादातर सभी घरो में बनाई जाती हैं | इसे सुखी और तरीदार दोनों तरह से बना सकते हैं |

आलू मटर की सब्जी को बनाना बेहद आसान हैं और ये कुछ ही मिनटों में बनकर तैयार हो जाती हैं | फुल्का, परांठा, पूरी के साथ इसका स्वाद और भी बढ़ जाता हैं | तो जयादा देर न करते हुए आइये मिलकर बनाते है स्वादिष्ट Aloo Matar ki Sabji ki Recipe |

आवश्यक सामग्री – Ingredients For Aloo Matar ki Sabji

  • आलू —– 3 से 4 ( 500 ग्राम )
  • हरी मटर के दाने —– 1 कप ( 250 ग्राम )
  • तेल —– 3 बड़े चम्मच
  • जीरा —– 1 छोटा चम्मच
  • अदरक —– 1 से 2 इंच लम्बा टुकड़ा कटा हुआ
  • लहसुन —– 6 से 7 कलिया
  • हरी मिर्च —– 2 कटी हुई
  • प्याज —– 2 बारीक़ कटे हुए
  • टमाटर —– 3 बारीक़ कटे हुए
  • हल्दी —– 1 छोटा चम्मच
  • धनिया पाउडर —– 1 छोटा चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर —– 1/4 छोटा चम्मच
  • गरम मसाला —– 1 छोटा चम्मच
  • नमक —– स्वादानुसार
  • पानी —– आवश्यकता अनुसार
  • हरा धनिया —– 1 छोटा कप बारीक़ कटा हुआ

आलू मटर की सब्जी बनाने की विधि – How to Make Aloo Matar Recipe

आलू मटर की सब्जी ( Aalu Matar Recipe ) बनाने के लिए सबसे पहले आलू के छिलके छीलकर 1 इंच के छोटे छोटे टुकड़ो में काट कर आलू और मटर के दाने को अच्छे से धो लीजिये |

फिर अदरक लहसुन को मिक्सी के जार में डाल कर पेस्ट बना कर टमाटर को भी मिक्सी में पीस लीजिये | ( फलाहारी आलू रेसिपी | व्रत के आलू )

अब प्रेशर कुकर में तेल डालकर गैस पर गर्म होने के लिए रखे |

तेल के गर्म होते ही इसमें हिंग और जीरा डाल कर 10 से 15 सेकेंड भूनने के बाद इसमें अदरक लहसुन का पेस्ट और प्याज डाल कर अच्छे से पका लीजिये | ( आलू शिमला मिर्च की सब्जी की रेसिपी )

जब प्याज पक जाये तो इसमें टमाटर दाल दे फिर इसमें हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और नमक डाल कर अच्छे से मिला लीजिये |

और मसाले को तब तक पकने दे जब तक मसाले में तेल उपर तैरने न लगे |

मसाला पकते ही इसमें आलू और हरी मटर के दाने ( Aloo Matar ) डालकर अच्छे से मिला दे और 4 से 5 मिनट के लिए धीमी आंच पर पकने दीजिये | ( हिमाचली अम्बुआ कैसे बनाये )

5 मिनट के बाद कुकर में 2 कप पानी के डालकर ढक्कन बंद करके 3 सिटी आने तक मीडियम आंच पर पकने दीजिये |

3 सिटी आने के बाद गैस को बंद कर दे और कूकर का प्रेशर खत्म होने के बाद कुकर का ढक्कन खोले |

फिर इसमें गरम मसाला और हरा धनिया डाल कर अच्छे से मिक्स कर दीजिये |

Aloo Matar ki Sabji ki Recipe बनकर तैयार हैं | ( आलू करी रेसिपी )

अब सब्जी को सर्विंग बाऊल में डालकर रोटी, पूरी, परांठा, नान, भटूरे और चावल के साथ गरमा गरम सर्व करे |

सुझाव

आप Matar Aloo Recipe को कड़ाई या पैन में भी बना सकते हैं |

आलू मटर की सब्जी में पानी आप अपनी ईशा अनुसार डाले अगर आपको ग्रेवी ग्रेबी वाली पसंद हैं तो इसमें पानी कम डाले, अगर आपको सब्जी तरीदार पसंद है तो पानी की मात्रा बढ़ा दे | ( आलू गाजर की सब्जी की रेसिपी )

Rate this post

4 thoughts on “आलू मटर की सब्जी | Aloo Matar ki Sabji Recipe in Hindi”

Leave a Comment