लोबिया दाल बनाने की विधि | Lobia Dal Recipe

लोबिया दाल बहुत स्वादिष्ट व् लाजबाब दाल होती हैं | लोबिया पोष्टिक व् हेल्दी होता हैं | लोबिया की दाल ( Lobia Dal Recipe ) एक ऐसी दाल हैं जिसे हर कोई खाने में पसंद करता हैं आमतोर पर लोबिया को लोग दोपहर या रात के खाने में खाना पसंद करते हैं |

लोबिया को अंग्रेजी में Black Eyed Peas कहते है | लोबिया की दाल को रोंगी की दाल भी कहते हैं | लोबिया को बनाना बहुत ही आसान हैं तो ज्यादा देर ना करते हुए आइये देखते हैं Black Eyed Peas की दाल बनाने की ये रेसिपी |

आवश्यक सामग्री – Ingredients For Lobia Dal Recipe

  • लोबिया —– 1 कटोरी
  • प्याज —– 1 बारीक़ कटा हुआ
  • टमाटर —– 3 मीडियम आकर के कटे हुए
  • हरी मिर्च —– 2 से 3 छोटी छोटी टुकड़ो में कटी हुई
  • अदरक लहसुन का पेस्ट —– 1 चम्मच
  • जीरा —– 1 छोटी चम्मच
  • हिंग —– एक चुटकी
  • हल्दी —– 1 छोटी चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर —– 1/4 चम्मच
  • धनिया पाउडर —– 1 छोटी चम्मच
  • गरम मसाला —– 1 छोटी चम्मच
  • तेल —– 3 से 4 बड़े चम्मच
  • नमक —– स्वादानुसार
  • हरी धनिया —– आधा कप कटा हुआ

लोबिया दाल बनाने की विधि – How to Make Lobia Recipe

लोबिया को अच्छे से साफ करके रातभर पहले पानी में भिगोने के लिए रख दीजिये | रातभर पानी में भिगोने से रोंगी अच्छे से फूल जाएगी | ( मटर पनीर रेसिपी )

फिर लोबिया को प्रेशर कुकर में डाल कर इसमें एक चम्मच तेल हल्दी नमक और 3 कप पानी के डालकर 3 से 4 सिटी आने तक मीडियम आंच पर पकने दीजिये|

4 सिटी आने के बाद गैस को बंद कर दीजिये और कूकर को थोडा ठंडा होने के बाद खोले |

अब कड़ाई में तेल डालकर गैस पर गर्म होने के लिए रखे | ( राजमा कैसे बनाये )

जब तेल गर्म हो जाये तो इसमें हिंग और जीरा डाल कर 15 से 20 सेकेंड भूनने के बाद इसमें हरी मिर्च अदरक लहसुन का पेस्ट और प्याज डाल कर अच्छे से पकने दीजिये |

अब इसमें टमाटर डाल कर टमाटर को मेल्ट होने तक पकायें | फिर इसमें हल्दी लाल मिर्च पाउडर धनिया पाउडर डालकर पकने दीजिये | ( ये है स्वादिष्ट राजमा बनाने की विधि )

जैसे ही मसाला तेल छोड़ दे तो इसमें उबाले हुए लोबिया के दाने ( Lobiya Dal ) डाल कर अच्छे से मिला दीजिये | और 4 से 5 मिनट तक धीमी आंच पर पकने दीजिये |

तय समय अनुसार गैस को बंद करके अब इसमें गरम मसाला और हरी धनिया डालकर मिला दीजिये |

स्वादिष्ट लोबिया की दाल ( Lobia Dal Recipe ) बनकर तैयार हैं | ( कुछ इस तरीके से बनाये कद्दू का सूप )

अब लोबिया की दाल को सर्विंग बाउन में डालकर रोटी और चावल के साथ सर्व करें |

5/5 - (1 vote)

3 thoughts on “लोबिया दाल बनाने की विधि | Lobia Dal Recipe”

  1. बहुत बढ़िया सर क्या बात है आपने तो बहुत बढ़िया जानकारी बताइए हमने इसको ट्राई किया हूं बहुत बढ़िया बना है।

    Reply

Leave a Comment