पक्के आम की खट्टी मीठी सब्जी | Ambua Recipe | Amm ki Sabji

अम्बुआ खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होता है जो स्वाद में कट्टा मीठा होता है | इसे ज्यादातर हिमाचल में बनाया जाता है | अम्बुआ ( Ambua Recipe ) बनाना बहुत ही आसान है तो आइये ज्यादा देर न करते हुए देखते है Himachli Ambua ki Recipe.

आवश्यक सामग्री – Ingredients For Ambua Recipe

  • देसी आम —– 7 से 8 ( पक्के हुए )
  • दही —– 2 कटोरी
  • तेल —– 2 बड़े चम्मच
  • जीरा —– 1 छोटा चम्मच
  • प्याज —– 1 बारीक़ का हुआ
  • हरी मिर्च —– 2 महीम कटी हुई
  • हल्दी पाउडर —– 1 छोटा चम्मच
  • लाल मिर्च कुटी हुई —– 1/2 छोटा चम्मच
  • धनिया पाउडर —– 1 छोटा चम्मच
  • नमक —– स्वादानुसार

अम्बुआ बनाने की विधि ( How to Make Ambua )

– अम्बुआ बनाने के लिए सबसे पहले आम को अच्छे से धोकर एक बड़ा कटोरा ले और आम के छिलके अलग करके आम की गुठलियों को अच्छे से निचोड़कर रस को कटोरे में निकालकर 3 से 4 गुठलियों को रस में डाल दीजिएं |

– अब कड़ाई में तेल डालकर गैस पर गर्म होने के लिए रख दीजिएं | ( आम की चटनी कैसे बनाये )

– जब तेल अच्छे से गर्म हो जाए तो इसमें जीरा डालकर भुन लिजिएं |

– जब जीरा भुन जाए तो इसमें हरी मिर्च और प्याज डालकर प्याज को सुनहरा होने तक पका दीजिएं |

– जब प्याज पककर हल्के सुनहरे हो जाए तप इसमें हल्दी पाउडर, कुटी हुई लाल मिर्च, धनिया पाउडर और नमक डालकर 1 मिनट और पका लिजिएं |

– 1 मिनट के बाद मसाला पककर तैयार है अब इसमें आम का रस डालकर कडछी से अच्छे से मिला दीजिएं |

– अब आम की सब्जी को ढक्कन से ढककर 20 मिनट तक मीडियम आंच पर पका लिजिएं |

– 20 मिनट के बाद आम का रस अच्छे से पककर गाढ़ा हो जाएगा अब इसमें 2 कटोरी दही की डालकर कर कडछी से मिलाकर एक उबाल आने तक पका लिजिएं | ( कद्दू की सब्जी कैसे बनाये )

– एक उबाल आने के बाद गैस को बंद कर दे लिजिए बनकर तैयार है खट्टा मीठा हिमाचली Ambua Recipe | अब इसे खाने में प्रोसिएं |

Rate this post

Leave a Comment