आलू गोभी की सब्जी ऐसे बनाएंगे तो सब उंगलिया चाट कर खाएंगे । Aloo Gobhi Ki Sabji

Aloo Gobhi Ki Sabji Recipe: आलू गोभी लगभग हर भारतीय घर में बनाई जाने वाली एक लोकप्रिय सब्जी है। इसे दोपहर के भोजन या रात के खाने के लिए आसानी से बनाया जा सकता है और यह कई लोगों की पसंदीदा सब्जी है। Aloo Gobhi ki Sabji आज के समय में कई तरीकों से बनाई जाती है, लेकिन आज हम आपको एक अलग और आसान तरीके से आलू गोभी की सुखी सब्जी बनाने की रेसिपी बताएंगे जिससे Aloo Gobi की सब्जी बहुत ही स्वादिष्ट और लाजवाब बनेगी।

Aloo Gobhi Sukhi Ki Sabji खाने में खाने में जितना स्वादिष्ट होती है बनाने में भी उतनी ही आसान होती है यकीन मानिए आपको ये आलू गोभी की सब्जी की रेसिपी बहुत पसंद आएंगी।

Aloo Gobhi Ki Sabji बनाने के लिए आवश्यक सामग्री

  • 500 ग्राम गोभी ( टुकड़ों में काट कर अच्छे से धो लीजिए)
  • 2 मीडियम साइज के आलू (छीलकर मीडियम साइज के टुकड़ों में काट लीजिए और अच्छे से धो लीजिए)
  • 1 मीडियम साइज का प्याज, बारीक काट लीजिए
  • 2 मीडियम साइज के टमाटर, बारीक काट लीजिए
  • 1 बड़ा चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट
  • 3 से 4 हरी मिर्च, बड़े टुकड़ों में काट लीजिए
  • 3 से 4 बड़े चम्मच सरसों का तेल
  • 1 दालचीनी का टुकड़ा
  • 1 बड़ी इलायची
  • 1/2 छोटा चम्मच जीरा
  • 1/2 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
  • 1 छोटा या फिर स्वादानुसार चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 1 बड़ा चम्मच धनिया पाउडर
  • 1/2 बड़ा चम्मच जीरा पाउडर
  • नमक स्वादानुसार
  • 1 छोटा चम्मच कसूरी मेथी
  • हरा धनिया थोड़ा सा बारीक काट लीजिए

आलू गोभी की सब्जी बनाने की विधि (Aloo Gobhi Ki Sabji Recipe in Hindi)

Aloo Gobhi Ki Sabji बनाने के लिए सबसे पहले एक स्टीमर बर्तन में पानी डालकर गर्म कीजिए। जब पानी अच्छे से उबलने लगे तब उबलते पानी के ऊपर स्टीमर ट्रे रखकर इसमें आलू बिखेर कर डाल दीजिए और ढककर इसे 5 मिनट भाप में पका लीजिए।

5 मिनट के बाद ढक्कन हटाइए और इसमें गोभी के टुकड़े भी डाल दीजिए और इसे फिर से ढककर 8 से 10 मिनट तक मीडियम को आंच पर भाप में पका लीजिए।

8 से 10 मिनट के बाद आलू गोभी के टुकड़े भाप में पक चुके है अब चलते है सब्जी बनाने की ओर।

अब एक कढ़ाई में 3 से 4 बड़े चम्मच सरसों का तेल गरम कीजिए। गर्म तेल में 1 दालचीनी का टुकड़ा, 1 बड़ी इलायची और 1/2 छोटा चम्मच जीरा डाल दीजिए और कुछ सेकेंड भून लीजिए।

फिर इसमें प्याज डाल दीजिए मीडियम आंच पर प्याज को सुनहरा होने तक पका लीजिए।

प्याज जब अच्छे से पक जाए तब इसमें 1 बड़ा चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट डाल दीजिए और प्याज में इसे मिलते हुए 2 मिनट तक पका लीजिए।

इसके बार इसमें कटे हुए टमाटर डाल दीजिए साथ ही स्वादानुसार नमक, 1/2 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर, 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 1 बड़ा चम्मच धनिया पाउडर और 1/2 बड़ा चम्मच जीरा पाउडर डाल दीजिए और सभी चीजों को मिलाते हुए मीडियम आंच पर 2 मिनट तक पका लीजिए।

2 मिनट के बाद इसे ढककर कर 6 से 7 मिनट तक धीमी आंच पर पका लीजिए। जिससे की टमाटर अच्छे से गल जाए।

6 से 7 मिनट तक पकाने के टमाटर अच्छे से पक चुके है अब इसमें 1 छोटा चम्मच कसूरी मेथी और कटी हरी मिर्च डाल दीजिए और मिलाते हुए 1 से 2 मिनट तक धीमी आंच पर पका लीजिए।

2 मिनट के बाद भुने हुए मसाले में भाप में पके हुए आलू और गोभी के टुकड़े डाल दीजिए और अच्छे से मिक्स कर लीजिए और इसे ढककर 4 से 5 मिनट का धीमी आंच पर पका लीजिए।

5 मिनट के बाद ढक्कन हटाइए और इसे पलटे से एक बार अच्छे से चला लीजिए इसके बाद इसमें बारीक कटा हुआ हरा धनिया डाल दीजिए और अच्छे से मिक्स करके गैस की आंच को बंद कर दीजिए।

लीजिए तैयार है बनकर स्वादिष्ट और लाजवाब आलू गोभी की सब्जी। इसे सर्विंग प्लेट में निकालकर रोटी के साथ गरमा गरम सर्व कीजिए।

Aloo Gobhi Ki Sabji

Prep Time10 minutes
Cook Time45 minutes
Total Time55 minutes
Course: Main Course
Cuisine: Indian
Keyword: aloo gobhi, aloo gobhi ki recipe, aloo gobhi ki sabji, aloo gobi, aloo gobi recipe in hindi, dhaba style aloo gobi recipe, dry aloo gobhi, gobi ki sukhi sabzi recipe, how to make aloo gobhi sabzi, how to make dry aloo gobi
Servings: 4
Rate this post

1 thought on “आलू गोभी की सब्जी ऐसे बनाएंगे तो सब उंगलिया चाट कर खाएंगे । Aloo Gobhi Ki Sabji”

Leave a Comment