आलू की सुखी सब्जी | Aloo ki Sukhi Sabji Recipe in Hindi

आज हम आपके लिए आलू की सुखी सब्जी की रेसिपी लेकर आये है तो खाने में बहुत ही स्वादिष्ट और मजेदार होती है | Aloo ki Sukhi Sabji को बनाना बहुत ही आसान है |

अगर आपके पास समय की कमी है तो उसमे आप आलू की सुखी सब्जी बना सकते है क्यूंकि ये बहुत ही कम समय में बनकर तैयार हो जाती है | तो चलिए फिर Aloo ki Sukhi Sabji बनाना शुरू कसते है |

आवश्यक सामग्री – Ingredients For Aloo ki Sukhi Sabji

  • आलू —– 5 उबले हुए
  • प्याज —– 2 ( स्लाइस में कटे हुए)
  • हरी मिर्च —– 2 ( कटी )
  • हिंग —– 1 चुटकी
  • जीरा —– 1 छोटा चम्मच
  • हल्दी पाउडर —– 1/2 छोटा चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर —– 1 छोटा चम्मच
  • धनिया पाउडर —– 1 चम्मच
  • गर्म मसाला —– 1/2 चम्मच
  • आमचूर पाउडर —– 1/2 चम्मच
  • तेल —– 2 बड़े चम्मच
  • नमक —– स्वादानुसार
  • हरा धनिया

आलू की सुखी सब्जी बनाने की विधि

– आलू की सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले उबले हुए आलू के छिलके छीलकर आलू को छोटे छोटे टुकड़ों में काट लीजिये |

– अब एक कढ़ाई को गैस पर गर्म कीजिये | अब उसमें 2 बड़े चम्मच सरसों का तेल डालकर दीजिये | जब तेल अच्छे से गर्म हो जाये तब गर्म तेल में जीरा और हिंग डालकर भुनें |

– जब जीरा चटकने लगे तब इसमें कटे हुए प्याज और हरी मिर्च डालकर दीजिये और प्याज को कड़छी से चलाते हुए गुलाबी होने तक भुन लीजिये |

– जब प्याज पककर हल्के लाल हो जाये तब इसमें हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, गरम मसाला और नमक डाल दीजिये अब सभी मसालों मिलाते हुए 1 मिनट तक पका लीजिये | (आलू गोभी की सब्जी)

– अब कटे हुए आलू डाल दीजिये और आलू को मसालों के साथ अच्छे से मिला दीजिये |

– अब इसमें आमचूर पाउडर डालकर मिला लीजिये और इसे ढक्कन से ढककर 5 से 7 मिनट तक धीमी आंच पर पकने दीजिये |

– तय समय के बाद गैस को बंद कर दीजिये और इसमें कटा हुआ हरा धनिया डालकर मिला लीजिये |

– लीजिये बनकर तैयार है स्वादिष्ट आलू की सुखी सब्जी (Aloo ki Sukhi Sabji) | (आलू मटर की सब्जी कैसे बनाएं)

– गरमागरम आलू की सब्जी को सर्विंग बाउल में डालकर रोटी के साथ सर्व कीजिये |

Rate this post

Leave a Comment