कचनार ( कराल ) की कली की सब्जी | Kachnar Kali Recipe

कचनार की कली की सब्जी बहुत स्वादिष्ट सब्जी होती है | ये कुछ ही समय के लिए बाजार में आती है क्यूंकि ये सीजन पर होने वाली सब्जी है | कचनार की कली ( Kachnar Kali Recipe ) हिमाचल की लोकप्रिय सब्जी हैं जिसे हिमाचल में कराल की सब्जी भी कहते है | इसका सीजन आने पर ये हिमाचल में बड़ी आसानी से मिल जाती है |

कचनार की कली को अंग्रेजी में Bauhinia Variegata Buds कहते है | इसकी सब्जी बनाना बेहद आसान है तो आइये देखते है Kachnar ki Kali ki Sabji Recipe |

सामग्री – Ingredients For Kachnar Kali Recipe

  • कचनार की कली ( कराल ) —– 400 ग्राम
  • तेल —– 3 बड़े चम्मच
  • जीरा —– 1 छोटी चम्मच
  • हिंग —– एक चुटकी
  • अदरक —– एक टुकड़ा ( महीम कटा हुआ हुआ )
  • लहसून —– 6 से 7 कलिया ( बारीक कटी हुई )
  • हरी मिर्च —– 2 महीम कटी हुई
  • प्याज —– 1 महीम कटा हुआ
  • टमाटर —– 2 से 3 छोटे – छोटे टुकड़ो में कटे हुए
  • हल्दी —– 1/2 छोटी चचम्मच
  • लाल मिर्च —– 1/2 छोटी चम्मच पीसी हुई
  • धनिया पाउडर —– 1 छोटी चम्मच
  • आमचूर पाउडर —– 1 छोटी चम्मच
  • नमक —– स्वादानुसार
  • हरा धनिया —– आधी कटोरी कटी हुई

कचनार की कली की सब्जी बनाने की विधि – How to Make Kachnar Kali

Kachnar ki Sabji बनाने के लिए कचनार की कलियों को अच्छे से साफ़ कर लीजिये |

फिर एक पतीले में 3 कप पानी और कचनार की कलियों को पतीले में डालकर 20 से 25 मिनट गैस की मीडियम आंच पर उबलने के लिए रख दीजिये | ( कद्दू की सब्जी की रेसिपी )

25 मिनट के बाद गैस को बंद कर दीजिये और कचनार की कलियों को पानी से अलग करके एक तरह रख दीजिये |

अब एक कड़ाई के तेल डाल कर गैस गर्म होने के लिए रखे | ( कचनार कली के फूलों के पकोड़े )

तेल के अच्छे से गर्म होते ही इसमें हिंग और जीरा डालकर भुन लीजिये |

जीरा भूनते ही इसमें अदरक और लहुसन डाल दे और 1 मिनट तक भुन लीजिये |

फिर इसमें हरी मिर्च और प्याज डालकर प्याज को सुनहरा होने तक अच्छे से पका लीजिये | ( मिक्स वेज सब्जी रेसिपी )

प्याज के पकते ही इसमें टमाटर डाले और टमाटर हो 2 से 3 मिनट अच्छे से पका लीजिये |

अब इसमें हल्दी, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, आमचूर पाउडर और नमक डाल कर मसालों को 1 मिनट तक पकाएं |

जब मसाले पक जाये तो इसमें कचनार की उबली हुई कलिया डाल कर कड़छी से अच्छे से मिला दीजिये |

अब सब्जी को ढक्कन से ढककर 10 मिनट के धीमी आंच पर पकने दीजिये और बीच बीच में सब्जी को कड़छी से चलाते रहे ताकि सब्जी जले न |

10 मिनट के बाद गैस को बंद करके हरा धनिया डाल कर अच्छे से मिला दीजिये | ( आलू गोभी की सब्जी बनाने की विधि )

कचनार की सब्जी ( Kachnar Kali Recipe ) बनकर तैयार है फिर सब्जी को सर्विंग बाउल या कटोरी में डालकर चपाती के साथ परोसिए |

Rate this post

3 thoughts on “कचनार ( कराल ) की कली की सब्जी | Kachnar Kali Recipe”

Leave a Comment