कचनार ( कराल ) के फूल के पकोड़े | Kachnar Ke Phool Ke Pakode Recipe in Hindi

नमस्ते दोस्तों, Swadisht Recipes में आपका तहे दिल से स्वागत है |आपने कचनार की कली की सब्जी तो कई बार खाई होगी और बनाई होगी पर आज हम आपके लिए कचनार के फूल के पकोड़े की रेसिपी ( Kachnar Ke Phool Ke Pakode Recipe in Hindi ) लेकर आए हैं | कचनार के फूल के पकोड़े बहुत ही स्वादिष्ट ( Swadisht Pakora Recipe ) होते है और इन्हें बनाना भी आसान है तो आइये कचनार फूलों के Pakode Banane ki Vidhi |

आवश्यक सामग्री – Ingredients For Kachnar Ke Phool Ke Pakode

  • कचनार के फूल —– 3 कप
  • प्याज —– 2 बारीक़ लम्बे कटे हुए
  • बेसन —– 1 कप
  • हरी मिर्च —– 2 महीम ( बारीक़ ) कटी हुई
  • हल्दी पाउडर —– 1/2 छोटी चम्मच
  • धनिया पाउडर —– 1 छोटी चम्मच
  • लाल मिर्च —– 1 छोटी चम्मच कुटी हुई
  • अजवाइन —– 1/2 छोटी चम्मच
  • नमक —– स्वादानुसार
  • पानी —– प्रयोगानुसार

कचनार के फूल के पकोड़े बनाने की विधि – How to Make Kachnar Phool Pakora

कचनार ( कराल ) के फूल के पकोड़े बनाने के लिए सबसे पहले कचनार के फूलो को अच्छे से धो लीजिए |

फिर बेसन को बड़े कटोरे या बाउल छान कर इसमें कचनार के फूल, प्याज, हरी मिर्च, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, कुटी हुई लाल मिर्च, अजवाइन, और नमक डालकर अच्छे से मिला लीजिए | ( सरसों का साग बनाने की विधि )

अब इसमें थोड़ा थोड़ा करके पानी डाले को पकोड़े का गाढ़ा मिश्रण तैयार कर लीजिए |

Pakode का मिश्रण तैयार हो जाए तो एक कडाही में तेल डालकर गैस पर गर्म होने के लिए रख दीजिए |

तेल के अच्छे से गर्म होते ही इसमें पकोड़े का मिश्रण को हाथो से छोटा छोटा करके तेल में डाल कर पकोड़े बनाइए |

एक ही बार कड़ाई में 7 से 8 पकोड़े आ जाएंगे | ( कचनार कली की सब्जी कैसे बनाये )

अब पकोड़ो को अच्छे से सुनहरा होने तक तल लीजिए | सुनहरा होते ही पकोड़ो को बाहर प्लेट में निकाल लीजिए |

इसी तरह बचे हुए मिश्रण के पकोड़े तलकर प्लेट में निकाल लीजिए |

लीजिए बनकर तैयार है बहुत ही स्वादिष्ट कचनार के फूल के पकोड़े ( Kachnar Ke Phool Ke Pakode ) इन्हें आप अपनी मनपसंद चटनी के साथ खाइए |

Rate this post

1 thought on “कचनार ( कराल ) के फूल के पकोड़े | Kachnar Ke Phool Ke Pakode Recipe in Hindi”

Leave a Comment