कद्दू की सब्जी बनाने की विधि | Kaddu ki Sabji Banane ki Vidhi

कद्दू की सब्जी खाने में बहुत स्वादिष्ट होती हैं कई लोगो को कद्दू की सब्जी खाना बहुत पसंद होती हैं तो कई लोग कद्दू को बिलकुल भी पसंद नही करते हैं | पर हमारे द्वारा बताई गई Kaddu ki Sabji की रेसिपी आपको ज्ररूर पसंद आएगी |

कद्दू की सब्जी का स्वाद में खट्टी मीठी और बहुत ही स्वादिष्ट होती हैं | इसे बनाना बहुत आसान हैं इसे आप एक नही बल्कि कई अलग अलग तरीके से बना सकते हैं | तो आइये देखते है खट्टी मीठी Kaddu ki Sabji Banane ka Tarika क्या हैं |

आवश्यक सामग्री – Ingredients For Kaddu ki Sabji

  • कद्दू —– 700 ग्राम
  • तेल —– 3 बड़े चम्मच
  • मेथी के दाने —– 1 छोटी चम्मच
  • जीरा —– 1 चम्मच
  • अदरक —– 1 इंच लम्बा टुकड़ा ( कद्दूकस कर ले या पेस्ट बनाले )
  • हरी मिर्च —– 2 ( अदद बारीक़ कटी हुई )
  • हल्दी पाउडर —– 1 छोटी चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर —– 1/3 छोटी चम्मच
  • धनिया पाउडर —– 1 छोटी चम्मच
  • गरम मसाला —– 1 छोटी चम्मच
  • आमचूर पाउडर —– 1 छोटी चम्मच
  • चीनी —– 2 चम्मच
  • नमक —– स्वादानुसार
  • हरा धनिया —– आधा कप ( कटा हुआ )

कद्दू की सब्जी बनाने की विधि – How to Make Kaddu ki Sabji

कद्दू की सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले कद्दू के छिलके छील कर बीच में से रेशे निकाल कर छोटे छोटे टुकड़ो में काट कर धो लीजिये |

फिर कड़ाई में तेल डाल कर गैस पर गरम करने के लिए रखे | जब तेल गरम हो जाये तो इसमें जीरा और मेथी के दाने डालकर अच्छे से भुन लीजिये |

जब मेथी भुन जाये तो इसमें हरी मिर्च, अदरक डाले और 1 मिनट तक भुन लीजिये |

अब इसमें कद्दू डाल कर 4 से 5 मिनट तक चम्मच से चलते हुए पकाएं | ( ये हैं कद्दू का स्वादिष्ट सूप बनाने की विधि )

5 मिनट तक कद्दू को अच्छे से पकाने के बाद इसमें हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और नमक डाल कर अच्छे से मिला दीजिये |

फिर कड़ाई को ढक्कन से ढककर 9 से 10 मिनट तक धीमी आंच पर पकने दीजिये जिससे कद्दू अच्छे से नरम हो जायेगा |

तय समय अनुसार ढक्कन हटाकर देखे कद्दू नरम हुआ है या नही अगर नरम हो जाए तो इसमें चीनी, आमचूर पाउडर और हरा धनिया डालकर अच्छे से मिला कर गैस को बंद कर दे | ( लौकी चना दाल की सब्जी )

अब कद्दू की सब्जी को सर्विंग बाउल में डालकर फुल्का, मक्का की रोटी और परांठे के साथ गरमा गरम कद्दू की सब्जी सर्व करें |

तो लीजिये ये थी खट्टी मीठी Kaddu ki Sabji Banane ki Vidhi स्वादिष्ट सब्जी खाएं और खिलाएं |

सुझाव

इस कद्दू की सब्जी के व्रत में वाले दिनो में भी बना कर खा सकते हो |

कद्दू में चीनी और आमचूर डालने से सब्जी का स्वाद और भी बढ़ जाता है और सब्जी खट्टी मीठी बहुत स्वादिष्ट लगती हैं |

Rate this post

5 thoughts on “कद्दू की सब्जी बनाने की विधि | Kaddu ki Sabji Banane ki Vidhi”

Leave a Comment