Sarson ka Saag Recipe in Hindi – सरसों का साग और मक्की की रोटी ठंड के मौसम में सर्व-प्रिय या लोक-प्रिय हैं | Sarson ka Saag और मक्की की रोटी के साथ खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगती हैं और इनके साथ मख्खन और लस्सी मिल जाए तो स्वाद दुगना हो जाता हैं |
सरसों का साग को ज्यादातर सर्दी के मौसम में बनाया जाता हैं | चूँकि सरसों के पत्ते सर्दी के मौसम में बहुत आसानी से बजारों में मिल जाते हैं |
Saag Recipe को बनाना बहुत आसान हैं इसलिए आज मैं आपको Sarson ka Saag Banane ki Vidhi बताऊंगा | जिससे आप भी इस रेसिपी को फोलो करके आसानी से घर पर साग पाएंगे |
आवश्यक सामग्री – Ingredients for Sarson ka Sag Recipe
- सरसों के पत्ते – 500 ग्राम
- राई के पत्ते – 150 ग्राम
- पालक – 150 ग्राम
- हरा धनिया – 100 ग्राम
- सोंफ के पत्ते – 100 ग्राम
- हरी मिर्च – 6 से 7 बारीक़ कटी हुई
- लहसुन – 6 से 7 कलियाँ
- अदरक – 1 से 2 इंच लम्बा टुकड़ा
- चावाल् या मक्की का आटा – 3 से 4 चम्मच
- नमक – स्वादानुसार
साग को तड़का लगाने के लिए
- घी – 2 टेबल स्पून
- जीरा – 1/2 छोटा चम्मच
- हिंग – चुटकीभर
- प्याज – 1 बारीक़ कटा हुआ
- टमाटर – 1 बारीक़ कटा हुआ
- हरी मिर्च – 3 से 4 बारीक़ कटी हुई
- अदरक – 1 इंच टुकड़ा बारीक़ कटा हुआ
- लहसुन – 4 से 5 कलियाँ बारीक़ कटी हुई
- धनिया पाउडर – 1/2 छोटा चम्मच
सरसों का साग बनाने की विधि ( How to Make Sarson ka Saag Recipe in Hindi )
– Sarson ka Saag बनाने के लिए सरसों के पत्ते पालक, सोंफ के पत्ते और हरे धनिया के पत्तीयां को अच्छे से साफ़ करके धो लीजिये |
– अच्छे धोने के बाद सभी पत्तो को बारीक़ बारीक़ करके काट लीजिये | ( कचनार की कली की सब्जी की रेसिपी )
– अब काटी हुई सरसों और पालक को प्रेशर कुकर में डाल दीजिये और इसमें आधा कप पानी का डाल दीजिये | अब प्रेशर कुकर का ढक्कन बंद करके 3 सिटी आने तक मीडियम आंच पर पकने दीजिये |
– 3 सिटी आने के बाद कुकर का प्रेशर खत्म होने दे जब प्रेशर खत्म हो जाए तो ढक्कन खोलकर साग कडछी या मथनी से साग को थोडा मैश कर लीजिये |
– अब इसमें अदरक, लहसुन और हरी मिर्च डालकर साग को 10 से 15 मिनट तक धीमी आंच पर पकने दे जिससे साग अच्छे से गल जाएगा और इसमें थोड़ा बहुत पानी होगा वो सुख जाएगा |
– पानी सूखने के बाद साग को अच्छे से मैश कर लीजिये | ( आलू गाजर की सब्जी की रेसिपी )
साग को तड़का लगाने के लिए
– कड़ाई में घी डालकर गैस पर गर्म होने के लिए रख दीजिये |
– जब घी अच्छे से गर्म हो जाये तब इसमें हिंग और जीरा डालकर जिए हो भुन लीजिये | ( इस विधि से घर बनाएं हलवाई जैसी जलेबी रेसिपी )
– अब इसमें हरी मिर्च, अदरक, लहसुन और प्याज डाल दे और प्याज को मुलायम होने तक पकने दीजिये |
– जब प्याज मुलायम हो जाये तब इसमें टमाटर डालकर टमाटर को 4 से 5 मिनट तक पकने दे जिससे टमाटर अच्छे से गल जाएँगे |
– जब टमाटर अच्छे से गल जाये तब इसमें Sarson ka Saag डाल दीजिये और साग को कडछी से मिलाए |
– अब Saag को 10 मिनट तक धीमी आंच पर पकने दीजिये तय समयानुसार गैस को बंद कर दीजिए और साग को किसी बर्तन या बाउल में निकाल लीजिये |
– लीजिए बनकर तैयार हैं | Sarson ka Saag गरमा-गर्म साग को मक्की की रोटी और लस्सी के साथ परोसिए |
Aapke blog me bahut acchi tarha saag banana sikhaya gaya hai . Jisko dekhkar koi bhi aasani se saag bana lega .