दम आलू रेसिपी | Dum Aloo Recipe Hindi

Dum Aloo Recipe in Hindi – दम आलू एक बहुत ही स्वादिष्ट व् मजेदार डिश है इसे बनाना बहुत आसान है | Dum Aloo ki Sabji को भारत की सभी जगहों में खूब पसंद किया जाता है | दम आलू ( Dum Aloo Recipe ) को कई तरीको से बनाया जाता है लेकिन आज मै आपको दम आलू रेसिपी को एकदम साधारण तरीके से बनाना बता रहा हूँ |

जब भी आपके घर में मेहमान आये या आपके घर कोई प्रोग्राम हो तो आप दम आलू बनाकर परोस सकते है | दम आलू करी को बनाने के लिए आवश्यक सामग्री घर पर ही आसानी से मिल जाती है |

आवश्यक सामग्री ( Dum Aloo Recipe )

  • आलू —– 10 ( छोटे आकार के )
  • प्याज —– 2 ( कटे हुए )
  • टमाटर —– 3 ( कटे हुए )
  • लहसुन की कलिया —– 7 से 8
  • अदरक —– 1 इंच का टुकड़ा
  • सुखी लाल मिर्च —– 3 से 4
  • काजू —– 7 से 8
  • तेल —– 5 बड़े चम्मच
  • जीरा —– 1 छोटा चम्मच
  • तेजपत्ता —– 2
  • लॉन्ग —– 2 से 3
  • काली मिर्च —– 1 छोटा चम्मच
  • हरी इलायची —– 2 से 3
  • बड़ी इलायची —– 1
  • दालचीनी —– 1 टुकड़ा
  • हरी मिर्च —– 2 कटी हुई
  • हल्दी पाउडर —– 1 छोटा चम्मच
  • कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर —– 1 चम्मच
  • धनिया पाउडर —– 1 चम्मच
  • आमचूर पाउडर —– 1 छोटा चम्मच
  • गर्म मसाला —– आधा छोटा चम्मच
  • नमक —– स्वादानुसार
  • देसी घी – 1 चम्मच
  • पानी —– 2 कप
  • हरा धनिया —– छोटी आधी कटोरी महीम कटा हुआ

दम आलू बनाने की विधि ( Dum Aloo Recipe Hindi )

– पंजाबी दम आलू बनाने के लिए सबसे पहले आलू को अच्छे से धो लीजिये फिर आलू के छिलके छीलकर चाक़ू की सहायता से आलू में छेद कर लीजिये |

– अब हमे आलू को फ्राई करना है तो लू को फ्राई करने के लिए एक कड़ाई में 2 बड़े चम्मच तेल के डालकर गर्म कीजिये |

– जब तेल गर्म हो जाये तब गैस की आंच को मीडियम कर लीजिये और आलू को गर्म तेल में डालकर फ्राई कर लीजिये | आलू को 60% से 70% फ्राई करते हुए पकाना है और 30% आलू को ग्रेवी में पकाना है | ( आलू गोभी की सब्जी )

– जब आलू फ्राई होकर 70% तक पक जाये तब आलू को कड़ाई में बाहर एक प्लेट में निकालकर अलग रख लीजिये |

– अब उसी कड़ाई में 1 चम्मच तेल का डालकर गर्म कीजिये | गर्म तेल में सुखी लाल मिर्च, लहसुन अदरक और प्याज डालकर भुन लीजिये |

– जब प्याज नर्म हो जाये ( हमे प्याज को ज्यादा नहीं पकाना है ) तब इसमें टमाटर और काजू डाल दीजिये टमाटर को चलाते हुए हल्का सा पका लीजिये | ( आलू रोल समोसा )

– जब टमाटर भी थोड़ा सा पककर गल जाये तब गैस को बंद कर दीजिये और इसे ठंडा होने दीजिये |

– भुने हुए टमाटर प्याज जब ठंडे हो जाये तब इन्हें मिक्सी के जार में डालकर अच्छे से पीस कर बारीक पेस्ट बना लीजिये |

– अब एक कड़ाई में 2 बड़े चम्मच तेल के डालकर गर्म कीजिये |

– जब तेल गर्म हो जाये तब गर्म तेल में जीरा, लॉन्ग, हरी इलायची, तेजपत्ता, बड़ी इलायची, दालचीनी का टुकड़ा और काली मिर्च डालकर कुछ देर के लिए भुन लीजिये | ( आलू करी बनाने की विधि )

– अब इसमें भुने हुए टमाटर प्याज का पेस्ट डाल दीजिये साथ में इसमें हल्दी पाउडर, कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और आमचूर पाउडर डालकर अच्छे से मिलकर चलाते हुए इसे मीडियम लो आंच पर भूनिए |

– जब मसाला अच्छे से पक जाये और पककर तेल छोड़ने लगे तब इसमें हरी मिर्च डाल दीजिये और इसे 2 मिनट तक और चलाते हुए पकाइए |

– इसमें 2 1/2 कप पानी के डाल दीजिये और कडछी से चलाते हुए मसाले के साथ मिक्स कर दीजिये |

– अब इसमें फ्राई किये हुए आलू डाल दीजिये और ग्रेवी के साथ मिक्स कर दीजिये |

– अब कड़ाई को ढक्कन से ढक दीजिये और इसे धीमी आंच पर 15 मिनट तक पकाइए |( आलू मटर की सब्जी )

– 15 मिनट के बाद जब ढक्कन हटायेंगे तब आप देखेंगे आलू ग्रेवी में अच्छे से पक जायेंगे और ग्रेवी भी अच्छे से पककर गाढ़ी हो हो जाएगी |

– अब गैस को बंद कर दीजिये और इसमें कटा हुआ हरा धनिया डाल दीजिये और साथ में 1 चम्मच देसी घी डालकर दीजिये और फिर से कड़ाई को ढककर 5 मिनट के लिए छोड़ दीजिये |( देसी घी डालने से सब्जी स्वाद और भी बढ़ जायेगा )

– 5 मिनट के बाद हरा धनिया और अच्छे से मिक्स कर लीजिये | तैयार है बनकर एकदम स्वादिष्ट व् लाजबाब पंजाबी दम आलू |

Rate this post

Leave a Comment