आलू पालक की सब्जी बनाने की विधि | Aloo Palak ki Sabji

Aloo Palak ki Sabji in Hindi – आलू पालक की सब्जी खाने में बहुत ही स्वादिष्ट व् मजेदार होती है | इस सब्जी को बनाना बहुत आसान है | Aalu Palak ki Sabji आप 6 से 7 दिन के बाद बना सकते है | तो आइये जानते है आलू पालक ( Aloo Palak )की सब्जी बनाने की विधि |

आवश्यक सामग्री ( 3 से 4 लोगों क लिए ) – Ingredients For Aloo Palak

  • पालक —–500 ग्राम
  • सोंफ के पत्ते —– 100 ग्राम
  • मेथी के पत्ते —– 100 ग्राम
  • हरा धनिया —– 100 ग्राम
  • आलू —– 2 से 3
  • सरसों का तेल —– 3 बड़े चम्मच
  • जीरा —– 1 छोटा चम्मच
  • हिंग —– चुटकीभर
  • लहसुन की कलिया —– 3 से 4
  • प्याज —– 1 बारीक़ कटा हुआ
  • हरी मिर्च —– 2 महीम कटी हुई
  • हल्दी पाउडर —– आधा छोटा चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर —– आधा छोटा चम्मच
  • धनिया पाउडर —– 1 छोटा चम्मच
  • नमक —– स्वादानुसार

पालक आलू की सब्जी कैसे बनती है | Aloo Palak ki Sukhi Sabji | Aloo Palak ki Sukhi Sabji | aloo palak ki Recipe | Aloo Palak Recipe

आलू पालक की सब्जी बनाने की विधि ( Aloo Palak ki Sabji )

– आलू पालक की सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले पालक, सोंफ के पत्ते, मेथी के पत्ते और हरा धनिया को बारीक काटकर अच्छे से धो लीजिये |

– फिर आलू के छिलके छीलकर आलू को छोटे छोटे ( 1 इंच ) के टुकड़ों में काट लीजिये |

– अब एक कड़ाई में सरसों का तेल डालकर गैस पर गर्म होने के लिए रख दीजिये | ( आलू गोभी की सब्जी )

– जब तेल गर्म हो जाये तो तेल में हिंग और जीरा डालकर भुन लीजिये |

– अब इसमें हरी मिर्च, लहसुन और प्याज डाल दे प्याज को चलाते हुए सुनहरा होने तक पकाइए |

– जब प्याज पक जाये तो इसमें हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और धनिया पाउडर डालकर मिक्स करके 1 मिनट तक मसालों को भुन लीजिये | ( कचनार की सब्जी की रेसिपी )

– अब इसमें आलू डालकर चम्मच से चलाते हुए 2 से 3 मिनट तक पकने दीजिये |

– 3 मिनट के बाद इसमें पालक डालकर अच्छे से मिक्स कर दीजिये फिर इसे ढक्कन से ढककर गैस की आंच को धीमी करके 7 से 8 मिनट तक पकने दीजिये |

– तय समय के बाद ढक्कन हटाकर आलू को चैक कीजिये अगर आलू गल चुके है, और सब्जी में थोड़ा थोड़ा पानी है तो अब सब्जी को बिना ढककर पकाइए ताकि सब्जी में पानी सुख जाये |

– जब सब्जी में सारा पानी अच्छे से सूख जाये तो आलू पालक की सब्जी ( Aalu Palak ki Sabji ) तैयार है अब गैस को बंद कर दीजिये | ( आलू गाजर की सब्जी बनाने की विधि )

– अब सब्जी को एक कटोरी या बाउल में निकाल लीजिये | आलू पालक की गरमा गर्म सब्जी को चपाती, पूरी, नान, परांठे के साथ परोसिये |

Rate this post

Leave a Comment