आलू सोयाबीन की सब्जी खाने में बहुत ही स्वादिष्ट व् मजेदार होती है | यह सब्जी झटपट बनकर तैयार हो जाती है |

आलू सोयाबीन की सब्जी को बनाना बहुत ही आसान है तो आइए फिर जानते है इसे बनाने की विधि |

आलू - 4, सोयाबीन - 1 कटोरी, प्याज - 1, टमाटर - 2, हरी मिर्च - 2, अदरक लहसुन का पेस्ट - 1 चम्मच, जीरा - 1 छोटी चम्मच, हल्दी पाउडर - 1 छोटी चम्मच, लाल मिर्च पाउडर - आधी छोटी चम्मच, धनिया पाउडर - 1 चम्मच, गर्म मसाला - आधी छोटी चम्मच नमक - स्वादानुसार, तेल, हरा धनिया - थोडा सा 

सामग्री 

आलू सोयाबीन की सब्जी बनाने के लिए एक बर्तन में 2 कप पानी उबाले | उबलते पानी में सोयाबीन को  डालकर 5 मिनट के लिए छोड़ दे |

Step 1

अब आलू को छीलकर टुकडो में काट कर अच्छे से धो ले | फिर प्याज, टमाटर और हरी मिर्च को बारीक़ काट ले |

Step 2

अब एक कुकर में 4 चम्मच  तेल के डालकर गर्म करे | गर्म तेल में जीरा डालकर भुन ले |

Step 3

जब जीरा तडकने लगे तब इसमें प्याज, हरी मिर्च और अदरक लहसुन का पेस्ट डाल दे और प्याज को चलाते हुए सुनहरी होने तक भुन ले |

Step 4

अब इसमें टमाटर डालकर टमाटर को चलाते हुए सॉफ्ट होने तक भुन ले | अब सोयाबीन अच्छे से फुल चुकी है अब इसमें से सारा पानी निकाल दे |

Step 5

टमाटर पककर सॉफ्ट हो चुकी है अब इसमें हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और नमक डालकर चलाते हुए 1 मिनट तक भुन ले |

Step 6

1 मिनट के बाद इसमें आलू और सोयाबीन डाल दे और कडछी से चलाते हुए 5 मिनट तक भुन ले |

Step 7

5 मिनट के बाद इसमें 2 कटोरी पानी की डालकर मिक्स कर ले और कुकर का ढक्कन बंद कर दे |

Step 8

अब इसे मीडियम आचं पर 3 सिटी आने तक पकाए | 3 सिटी आ जाने के बाद गैस को बंद कर दे |

Step 9

ठंडा होने के बाद कुकर का ढक्कन खोले फिर इसमें गर्म मसाला और हरा धनिया डालकर मिक्स कर ले |

Step 10

स्वादिष्ट आलू सोयाबीन की सब्जी बनाकर तैयार है गरमा गरम सब्जी को रोटी चावल के साथ सर्व करे |