आलू रोल समोसा रेसिपी | Aloo Roll Samosa | Potato Roll Samosa Recipe

आलू रोल समोसा रेसिपी एक बहुत ही मजेदार स्नैक्स रेसिपी है | जो खाने में स्वादिष्ट व् एकदम क्रिस्पी होते है | आलू रोल समोसा ( Aloo Roll Samosa ) को मैदे की 2 से 3 इंच चौड़ी पट्टी बनाकर इसमें समोसे की स्ट्फिंग की छोटी लोइ को रखकर रोल करके तला जाता है |

आलू रोल समोसा को बनाना बहुत ही आसान है तो आइये जानते है आलू रोल समोसा ( Samosa Recipe in HIndi ) बनाने की विधि |

आवश्यक सामग्री – Ingredients For Aloo Roll Samosa

  • मैदा —– 1 कप या कटोरी
  • तेल —– 1 चम्मच
  • अजवाइन —– 1 छोटा चम्मच
  • आलू —– 3 से 4 उबले हुए
  • हरी मिर्च —– 2 महीम कटी हुई
  • सुखा धनिया —– 1 छोटा चम्मच ( दरदरा पिसा हुआ )
  • लाल मिर्च कुटी हुई —– 1/2 छोटा चम्मच
  • धनिया पाउडर —– 1 छोटा चम्मच
  • भुना जीरा पाउडर —– 1 छोटा चम्मच
  • आमचूर पाउडर —– 1 छोटा चम्मच
  • नमक —– स्वादानुसार
  • हरा धनिया —– आधी कटोरी

विधि – Samosa banane ki Vidhi

आलू रोल समोसा बनाने के लिए सबसे पहले मैदा को एक बड़े बाउल में छान लीजिए |

फिर इसमें तेल और अजवाइन डालकर अच्छे से मिलाकर इसे थोड़ा थोड़ा पानी डालकर अच्छे से गूँथ लीजिए |

जब मैदा का आटा गूँथ जाए तो इसे 5 मिनट के लिए ढककर रख दीजिए |

अब आलू रोल सोमेसे की स्ट्फिंग बनाने के लिए एक बड़े बाउल में उबले हुए आलू को कद्दूकस करके इसमें सुखा धनिया, कुटी हुई लाल मिर्च, धनिया पाउडर, जीरा पाउडर, आमचूर पाउडर, हरी मिर्च, नमक और हरा धनिया डाल कर अच्छे से मिलते हुए इसे आटे की तरह गूँथ लीजिए |

जब समोसे ( Samosa Recipe ) का मिश्रण आटे की तरह हो जाए तो थोड़ा सा मिश्रण हाथ में लेकर इसे गोल और 2 इंच लम्बी लोइया बना ले |

इसी तरह सारे मिश्रण की लोइया बना लिजिए | इस मिश्रण से 7 से 8 आलू रोल समोसे बन जाएगे |

अब मैदा के आटे की भी गोल लोइया बनाकर एक लोई को चकले पर रखकर बेलन से रोटी की तरह बेल लीजिए |

फिर एक आलू की लोई ले और उसे मेदे की बेली रोटी पर रखकर उसकी चढाई के बराबर चाकू की मदद से लम्बी पट्टी में काट लीजिए |

इस तरह जितनी आलू की लोइया है उतनी लम्बी मेदे की पट्टिया काट लीजिए |

अब एक कटोरी में 1 चम्मच मैदा का डालकर इसमें 3 चम्मच पानी के डालकर अच्छे से घोल लीजिए |

अब आलू की लोई को मेदे की कटी हुई पट्टी पर रखकर इसे गोल गोल रोल करते हुए बंद करे दे | बंद करते हुए आखरी में इस पर जो मैदा का गोल बनता था थोडा सा लगा दे जिससे समोसा तलते समय खुलेगा नही |

इसी तरह बची हुई आलू की लोइयो में मेदे में रोल करके लपेट कर बंद कर दीजिए |

आलू रोल समोसा ( Recipe of Aloo Samosa ) तलने के लिए

एक पैन या कडाही में तेल डाल कर गैस की मीडियम आंच पर गर्म होने के लिए रखे |

जब तेल मीडियम गर्म हो जाए तो आलू रोल समोसा को तेल में डाल दे और इसे अच्छे से सुनहरा होने तक तल लीजिए |

जब आलू रोल समोसे अच्छे से पककर सुनहरे हो जाए तो इन्हें कड़ाही में से बाहर प्लेट में निकाल लीजिए और गैस को बंद कर दीजिए |

लीजिए बनकर तैयार है बहुत ही स्वादिष्ट व् लजीजदार आलू रोल समोसा ( Aloo Roll Samosa ) इन्हें आप अपनी मनपसंद चटनी या सॉस के साथ खाइए |

Aloo Roll Samosa
Aloo Roll Samosa

ये भी पढ़े –

Rate this post

1 thought on “आलू रोल समोसा रेसिपी | Aloo Roll Samosa | Potato Roll Samosa Recipe”

Leave a Comment