चिकन करी रेसिपी | Chicken Curry Recipe in Hindi

Chicken Curry Recipe in Hindi – चिकन करी खाने में बहुत ही स्वादिष्ट व् लाजबाब रेसिपी है | चिकन करी एक पंजाबी रेसिपी है | परन्तु इसे पुरे भारत में खूब पसंद किया जाता है | नॉन वेज खाने के शौकीन चिकन करी ( Chicken Curry ) खाना बहुत पसंद करते है | इसीलिए आज हम आपको चिकन करी बनाने की रेसिपी बता रहे है |

चिकन करी को बनाना बहुत ही आसान है | अगर आपके इस तरीके से एक बार चिकन करी ( Chicken Curry Recipe ) बना ली तो फिर आपको किसी और से पूछने के जरूरत नही की चिकन करी कैसे बनाते है? या चिकन करी बनाने का तरीका क्या है? तो आइये फिर जानते है चिकन करी बनाने की विधि |

आवश्यक सामग्री ( Recipe of Chicken Curry )

  • चिकन —– 1 किलो
  • प्याज —– 3 ( कटी हुई )
  • टमाटर —– 5 टमाटर की प्यूरी
  • अदरक लहसुन का पेस्ट —– 1 चम्मच
  • हरी मिर्च —– 2 ( महीम कटी हुई )
  • काजू का पेस्ट —– 2 चम्मच
  • लॉन्ग —– 3 से 4
  • दालचीनी —– 1 टुकड़ा
  • हरी इलायची —– 2 से 3
  • हल्दी पाउडर —– 1 छोटा चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर —– 1 चम्मच
  • धनिया पाउडर —– 1 चम्मच
  • गर्म मसाला —– 1 छोटा चम्मच
  • चिकन मसाला —– 1 छोटा चम्मच
  • नमक —– स्वादानुसार
  • तेल —– 4 बड़े चम्मच
  • हरा धनिया —– थोड़ा सा ( महीम कटा हुआ )

चिकन करी बनाने की विधि ( How to Make Chicken Curry Recipe )

– चिकन करी बनाने के लिए सबसे पहले चिकन को अच्छे से धो लीजिये |

– अब एक भरी तले वाले बर्तन में तेल डालकर गैस पर गर्म होने के लिए रख दीजिये |

– जब तेल गर्म हो जाये तब गर्म तेल में लॉन्ग, हरी इलायची, दालचीनी का टुकड़ा डालकर कुछ सेकेंड तक भुन लीजिये | ( बटर चिकन रेसिपी )

– अब इसमें प्याज डालकर प्याज को चम्मच से चलाते हुए गोल्डन ब्राउन होने तक भुन लीजिये |

– प्याज अच्छे से जाये तब इसमें अदरक लहसुन और हरी मिर्च डाल दीजिये और अदरक लहसुन के पेस्ट को चलाते हुए 1 मिनट तक भुन लीजिये |

– अब इसमें टमाटर की प्यूरी डाल दीजिये और अच्छे से मिक्स कर लीजिये अब इसे ढककर 5 मिनट तक पकाइए |

– 5 मिनट के बाद आप देखेंगे की टमाटर अच्छे से पक जायेंगे और मसाले पककर तेल छोड़ देंगे | अव इसमें हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, चिकन मसाला और नमक डालकर अच्छे से मिक्स कर लीजिये और इसे मिलते हुए 1 से 2 मिनट तक पकाइए | ( एग रोल रेसिपी )

– लगभग 2 मिनट के बाद इसमें चिकन डालकर दीजिये | चिकन को मसालों के साथ अच्छे से मिक्स कर लीजिये |

– अब इसे मीडियम लो आंच पर 10 मिनट तक पकाइए | ( बीच बीच में इसे चलाते रहे )

– 10 मिनट के बाद इसमें 2 कप पानी के डाल दीजिये और इसे ढक्कन से ढककर 15 मिनट तक धीमी आंच पर पकने दीजिये |

– 15 मिनट के बाद इसमें गर्म गरम मसाला और काजू का पेस्ट डालकर कर अच्छे से मिक्स कर लीजिये और 5 मिनट के लिए बिना ढक्कन के इसे पकाए | ( एग बिरयानी कैसे बनाते है? )

– अब इसमें हरा धनिया डालकर मिक्स कर लीजिये और समय के बाद गैस को बंद कर दीजिये |

– लीजिये बनकर तैयार हो चुकी है एकदम स्वादिष्ट व् लजीजदार चिकन करी रेसिपी |

– गरमागरम चिकन करी को रोटी और चावल के साथ परोसिए |

3.3/5 - (3 votes)

Leave a Comment