शीर खुरमा | Sheer Khurma Recipe in Hindi

Sheer Khurma Recipe: शीर खुरमा एक बहुत ही स्वादिष्ट और लोकप्रिय स्वीट डिश है जिसे खासतौर पर ईद उल-फ़ितर या रमज़ान के महीने में बनाकर खाया जाता है। फ़ारसी भाषा में शीर का अर्थ दूध होता है और खुरमा का अर्थ खजूर होता है।

शीर खुरमा को न केवल ईद के समय, बल्कि दक्षिण एशिया और मध्य पूर्व में अन्य विशेष अवसरों और समारोहों में भी बनाकर खाया जाता है। Sheer Khurma को बनाना बहुत ही आसान है तो चलिए फिर बिना देर किए जानते है शीर बनाने की विधि।

आवश्यक सामग्री (Ingredients For Sheer Khurma)

  • 1.5 लीटर फुल क्रीम दूध
  • 350 ml कंडेंस्ड मिल्क
  • 150 ग्राम पतली पतली बारीक वाली सेवई
  • 7 से 8 खजूर ( एक कप में भीगे हुए लगभग 4 से 5 घंटे)
  • 4 बड़े चम्मच घी
  • 10 से 12 बादाम बारीक कटे हुए
  • 10 से 12 काजू मोटे मोटे कटे हुए
  • 10 से 12 पिस्ता के दाने बारीक कटे हुए
  • 2 बड़े चम्मच किशमिश
  • 2 बड़े चम्मच चिरोंजी
  • 3 बड़े चम्मच चीनी
  • 1/2 छोटा चम्मच इलायची पाउडर

शीर खुरमा बनाने की विधि (Sheer Khurma Banane ki Vidhi)

शीर खुरमा ( Sheer Khurma Recipe) बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में 4 बड़े चम्मच घी के डालकर गर्म करें। फिर इसमें 10 से 12 बारीक कटे बदाम, काजू, पिस्ता,किशमिश, 2 बड़े चम्मच चिरौंजी और 150 ग्राम पतली पतली बारीक वाली सेवई डाल कर अच्छे से चलाते हुए मीडियम आंच भून लीजिए।

इन्हें अच्छे से भुनने में लगभग 7 से 8 मिनट का समय लगेगा।

7 से 8 मिनट के बाद गैस को बंद कर दीजिए और इन भुने हुए ड्राई फ्रूट और सेवई को एक तरफ रख दीजिए।

अब एक बड़ी और गहरी कढ़ाई लीजिए उसमें डेढ़ लीटर फुल क्रीम दूध डालकर गैस पर उबलने के लिए रख दीजिए। दूध को बीच बीच में हिलाते रहे।

जब उबलने लगे तब गैस की आंच को मीडियम पर लीजिए और दूध में दूध में भीगे हुए खजूर, 3 बड़े चम्मच चीनी, 350 ml कंडेंस्ड मिल्क और 1/2 छोटा चम्मच इलायची डालकर स्पैचुल से चलाते हुए 2 से 3 मिनट तक पकाएं।

3 मिनट के बाद दूध में भुने हुए ड्राई फ्रूट्स और सेवई डाल कर अच्छे से मिलाए।

फिर गैस की आंच मीडियम लो करे और मीडियम लो आंच पर इसे 8 से 10 मिनट तक पकाएं।

8 से 10 मिनट के बाद आप देखेंगे तो हमारा Sheer Khurma गाढ़ा हो चुका है बनकर तैयार है अब गैस को बंद कर दीजिए।

लीजिए हमारा स्वादिष्ट और मजेदार शीर खुरमा ( Sheer Khurma Recipe) बनकर तैयार है आप इसे गरमागरम भी या फिर फ्रिज में ठंडा करके ठंडा ठंडा भी सर्व कर सकते हैं।

ये कुछ ख़ास रेसिपीज आपके लिए

Sheer Khurma Recipe

Prep Time10 minutes
Cook Time20 minutes
Total Time30 minutes
Course: Dessert, Sweet Dish
Cuisine: Indian
Keyword: Sheer Khurma, Sheer Khurma Banane ki Vidhi, Sheer Khurma Recipe, Sheer Khurma Recipe in Hindi
Servings: 4
Rate this post

Leave a Comment