पनीर मखनी बनाने की विधि | Paneer Makhani Recipe in hindi

Paneer Makhani Recipe in hindi पनीर मखनी एक बहुत ही स्वादिष्ट और लाजबाब लोकप्रिय पंजाबी डिश है | वैसे तो यह एक पंजाबी डिश है लेकिन इसे पुरे भारत में बहुत पसंद लिया जाता है और इसे बड़े चाव से खाया जाता है | Paneer Makhani खाने में जितना टेस्टी होता है इसे बनाना भी उतना ही आसान होता है |

पनीर मखनी को आप घर पर बनाकर रोटी, नानऔर परांठे के साथ सर्व सकते है तो देर किस बात की चलिए फिर Paneer Makhani Recipe बनाना शुरू करते है |

आबश्यक सामग्री – Ingredients For Paneer Makhani Recipe

  • पनीर —– 300 ग्राम ( क्यूब में कटा हुआ )
  • प्याज —– 1 ( रफ्ली कटा )
  • टमाटर —– 4 से 5 ( रफ्ली कटे )
  • अदरक —– 1 टुकड़ा
  • लहसुन —– 7 से 8 कलियाँ
  • हरी मिर्च —– 2
  • दालचीनी —– 1 टुकड़ा
  • तेजपत्ता —– 1
  • हरी इलायची —– 2 से 3
  • बड़ी इलायची —– 1
  • लॉन्ग —– 3 से 4
  • साबुत लाल मिर्च —– 3 से 4
  • लाल मिर्च पाउडर —– 1 छोटा चम्मच
  • बटर —– 3 चम्मच
  • अदरक —– 1/2 छोटा चम्मच ( बारीक़ कटा )
  • लहसुन —– 1/2 छोटा चम्मच ( बारीक़ कटा )
  • हरी मिर्च —– 1
  • धनिया पाउडर —– 1 छोटा चम्मच
  • जीरा पाउडर —– 1/2 छोटा चम्मच
  • कसूरी मेथी —– 1 छोटा चम्मच
  • फ्रेश क्रीम —– 2 चम्मच
  • नमक —– स्वादानुसार
  • पानी —– आवश्यकता अनुसार

पनीर मखनी बनाने की विधि – How to Make Paneer Makhani

– पनीर मखनी बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन को गैस पर गर्म होने के लिए रख दीजिये फिर उसमें 1/2 कप पानी का डाल दीजिये |

– अब उसमें रफ्ली कटे हुए टमाटर, प्याज, हरी मिर्च, अदरक का टुकड़ा, लहसुन, दालचीनी, तेजपत्ता, हरी इलायची, बड़ी इलायची, लॉन्ग साबुत लाल मिर्च, आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, स्वादानुसार नमक और 2 चम्मच बटर के डालकर अच्छे से मिला लीजिये |

– अब इसे ढक्कन से ढककर दीजिये और 15 से 20 मिनट के लिए धीमी आंच पर पकने दीजिये |

– 20 मिनट के बाद जब हम ढक्कन हटाएंगे तो देखेंगे की टमाटर और काजू हमारे अच्छे से गल चुके है | अब गैस को बंद कर दीजिये और ग्रेवी में से खड़े मसाले जैसे की तेजपत्ता, दालचीनी और बड़ी इलायची को बाहर निकाल दीजिये और इसे थोड़ा ठंडा होने के लिए छोड़ दीजिये |

– थोड़ा ठंडा होने के बाद इसे मिक्सी के जार में डालकर अच्छे से पीस लीजिये | ग्रेवी को पिसने के बाद एक कटोरे में छलनी की मदद से छान लीजिये | (कढ़ाई पनीर रेसिपी)

– अब एक पैन में 3 चम्मच बटर के डालकर गैस अपर गर्म होने के लिए रख दीजिये |

– जब बटर पिघल जाए तब इसमें बारीक़ कटा अदरक लहसुन और हरी मिर्च डाल दीजिये और इसे कड़छी से चलाते हुए हल्का सा भुन लीजिये |

– अब इसमें पनीर डाल दीजिये और उपर से थोडा सा नमक और लालमिर्च पाउडर छिड़क दीजिये | पनीर के टुकड़ो को हल्के हाथ से चलाकर पलटते हुए हल्का सा कलर आने तक फ्राई कर लीजिये |

– जब पनीर फ्राई हो जाये तब इसे एक प्लेट में निकाल लीजिये | अब उसी पैन में जो बटर उसमें लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, जीरा पाउडर दीजिये और इन मसालों को कड़छी से चलाते हुए आधा मिनट तक भुन लीजिये |

– अब इसमें पीसी हुई ग्रेवी को डाल दीजिये और ग्रेवी को मसालों के साथ मिला लीजिये | अब ग्रेवी को मीडियम आंच पर 6 से 7 मिनट तक पका लीजिये | बीच बीच में इसेकड़छी से चलाते रहें | (पनीर बटर मसाला)

– 6 से 7 मिनट के बाद आप देखेंगे हमारी ग्रेवी अच्छे से पककर तैयार है अब इसमें फ्राई किया हुआ पनीर डाल दीजिये और पनीर को ग्रेवी के साथ अच्छे से मिला लीजिये | ( अगर आपकी ग्रेवी ज्यादा गाढ़ी हो जाती है तो आप इसमें आधा कप गर्म पानी का डाल दीजिये )

– अब इसे फिर से 2 से 3 मिनट तक और पका लीजिये | तय समय के बाद गैस को बंद कर दीजिये और इसमें कसूरी मेथी और क्रीम डालकर अच्छे से मिला लीजिये |

– लीजिये बनकर तैयार है हमारी स्वादिष्ट पनीर मखनी |

– गरमगरम Paneer Makhani को सर्विंग बाउल में डालकर क्रीम से सजाएं और रोटी, नान, और परांठे के साथ सर्व करें | (चिल्ली पनीर कैसे बनाते है?)

Rate this post

Leave a Comment