पालक अंडा करी | Palak Anda Curry Recipe

Palak Anda Curry Recipe in Hindi – पालक अंडा करी एक बहुत ही स्वादिष्ट व् मजेदार भारतीय करी रेसिपी है | इसे बनाना बहुत आसान है | आप तो जानते जानते है पालक और अंडा खाना हमारे स्वास्थ्य के लिए कितना फायदेमंद होता है इसलिए आज हम आपको बहुत ही स्वादिष्ट पालक अंडा करी की रेसिपी बता रहे है |

ज्यादातर आपके पालक अंडा करी ( Palak Anda Recipe ) को रेस्टोरेंट, या ढाबे पर खाया होगा पर इसे तरीके से आप घर पर ही ढाबा स्टाइल पालक अंडा करी बना सकते है और अपने परिवार वालों को खिला सकते है | अगर आपने एक बार इस तरीके से अंडा पालक करी ( Recipe of Palak Egg Curry ) बना ली तो आपके घर वाले आपको बार बार इसे बनाने को कहेंगे |

तो चलिए फिर देर किस बात की जानते है पालक अंडा करी बनाने की विधि |

मैं आपके साथ जो भी रेसिपी शेयर करता हूँ उसे एकदम आसान से भी आसान भाषा में करता हूँ ताकि मेरे द्वारा शेयर की गई रेसिपी को आप आसानी से पढ़ सके और आपको समझ आ जाये |

अगर आपको मेरे द्वारा शेयर की गई रेसिपी अच्छी लगे तो इसे अपने दोस्तों में शेयर जरुर करे और इसी तरह की स्वादिष्ट रेसिपी के लिए हमारे ब्लॉग को Subscribe करे और Social Media पर Follow कीजिये |

पालक अंडा करी को बनाने में कितना समय लगेगा |

Palak Anda Curry को बनाने जे लगभग 40 से 45 मिनट का समय लगेगा |

बताई गई पालक अंडा करी रेसिपी कितने लोगों के लिए है |

बताई गई Palak Egg Curry की रेसिपी 3 से 4 लोगों के लिए है |

आवश्यक सामग्री ( Palak Anda Curry )

  • अंडे —– 5 ( उबले हुए )
  • पालक —– 250 ग्राम
  • हरा धनिया —– 20 ग्राम
  • हरी मिर्च —– 2
  • प्याज —– 2 ( कटी हुई )
  • टमाटर —– 2 ( कटी हुई )
  • अदरक लहसुन का पेस्ट —– 1 चम्मच
  • सरसों का तेल —– 4 बड़े चम्मच
  • जीरा —– 1 छोटा चम्मच
  • सुखी लाल मिर्च —– 3
  • तेज पत्ता —– 2
  • काली मिर्च —– 1 छोटा चम्मच
  • लॉन्ग —– 3 से 4
  • हरी इलायची —– 3 से 4
  • हल्दी पाउडर —– आधा छोटा चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर —– आधा छोटा चम्मच
  • धनिया पाउडर —– 1 चम्मच
  • गर्म मसाला —– 1 छोटा चम्मच
  • कसूरी मेथी —– 1 चम्मच
  • नमक —– स्वदामुसार
  • हरा धनिया —– थोड़ा सा

अंडे फाई करने के लिए

  • तेल —– 2 बड़े चम्मच
  • हल्दी पाउडर —– आधा चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर —– आधा चम्मच

पालक अंडा करी बनाने की विधि – ( How to Make Palak Egg Curry )

– पालक अंडा करी बनाने के लिए सबसे पहले पालक को अच्छे से साफ़ करके धो लीजिये फिर हरी मिर्च के पीछे की डंडिया तोड़कर हरी मिर्च और हरे धनिये को भी धो लीजिये |

– अब एक भिगोने में 2 कप पानी के डालकर गैस पर उबलने के लिए रख दीजिये | जब पानी उबलने लगे तब पानी में पालक, हरा धनिया और हरी मिर्च डालकर 2 मिनट तक उबाल लीजिये | ( एग करी रेसिपी )

– 2 मिनट के बाद गैस को बंद कर दीजिये और पालक को गर्म पानी से निकालकर ठंडा होने के लिए रख दीजिये |

– जब पालक ठंडा हो जाये तब पालक, हरी मिर्च और हरा धनिया को मिक्सी के जार में डालकर अच्छे से बारीक पेस्ट पीस लीजिये |

– अब उबले अंडो के छिलके निकाल लीजिये और अंडो में चाकू की मदद से हल्के कट लगा लीजिये | ( एग बिरयानी )

– अब अंडो को फ्राई करने के लिए एक पैन में 2 बड़े चम्मच तेल के डालकर गर्म कीजिये |

– जब तेल गर्म हो जाये तब इसमें हल्दी और लाल मिर्च पाउडर डालकर 10 सेकेंड तक भुन लीजिये |

– अब इसमें अंडे डालकर अंडो को हिलाते हुए अच्छे से फ्राई कर लीजिये | जब अंडे अच्छे से फ्राई को जाये तब अंडो को प्लेट में निकालकर कर एक तरह रख दीजिये | ( अंडा रोल रेसिपी )

– अब एक कड़ाई में 4 बड़े चम्मच सरसों का तेल डालकर गैस पर गर्म होने के लिए रख दीजिये |

– जब तेल अच्छे से गर्म हो जाये तब गर्म तेल में जीरा डालकर साथ में तेल पत्ता, लॉन्ग, काली मिर्च, हरी इलायची और सुखी लाल मिर्च डालकर कुछ सेकेंड के लिए भुन लीजिये |

– अब इसमें कटी प्याज डाल दीजिये और प्याज को कड़छी से चलाते हुए अच्छे से सुनहरा होने तक भुन लीजिये |

– जब प्याज अच्छे से पककर सुनहरी हो जाये तब इसमें टमाटर डाल कर भुन लीजिये |

– टमाटर को 1 मिनट भूनने के बाद अब इसमें अदरक और लहसुन का पेस्ट डालकर लीजिये और चलाते हुए टमाटर को सॉफ्ट होने तक भुन लीजिये | ( अंडा भुर्जी कैसे बनाते है )

– जब टमाटर अच्छे से कप कर नर्म हो जाये और मसाला पककर तेल छोड़ने लगेगा अब इसमें हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और नमक डाल कर मिलाते हुए 1 मिनट तक भुन लीजिये |

– अब इसमें पिसा हुआ पालक का पेस्ट डाल दीजिये और थोड़ा सा पानी जार में छिपके हुए पालक के पेस्ट में डालकर हिला ले और कड़ाई में डाल दीजिये | पालक के पेस्ट को अच्छे से चलाते हुए मसालों के साथ मिक्स कर लीजिये |

– अब कड़ाई को ढक्कन से ढक दीजिये और इसे 15 मिनट के लिए मीडियम लो आंच पर पकाइए | ( बीच के इसे कडछी से एक से दो बार चलियेगा )

– आप देखेंगे की 15 मिनट के बाद पालक अच्छे से पक जायेगा और पककर गाढ़ा हो जायेगा | इसमें थोड़ा सा गर्म पानी डाल दीजिये | ( बटर चिकन रेसिपी )

– अब पालक में फ्राई किये हुए अंडे डाल दीजिये और साथ में कसूरी मेथी और गर्म मसाला डालकर अच्छे से मिक्स कर लीजिये |

– अब फिर से कड़ाई को ढक कर 5 मिनट के लिए इसे धीमी आंच पर पकाइए |

– 5 मिनट के बाद ढक्कन हटा दीजिये और इसमें बारीक कटा हुआ हरा धनिया डाल दीजिये और मिक्स कर लीजिये |

– अब गैस को बंद कर दीजिये | लीजिये बनकर तैयार है एकदम स्वादिष्ट व् लाजबाब ढाबा स्टाइल पालक अंडा करी ( Palak Anda Curry )| ( रसगुल्ला बनाने की विधि )

– अब पालक अंडा करी को परोसने के लिए एक सर्विंग बाउल में डालकर और उपर में थोड़ा सा हरा धनिया डालकर रोटी, नान और चावल के साथ गरमा गरम पालक अंडा करी को परोसिए |

Rate this post

Leave a Comment