बटर चिकन रेसिपी | Butter Chicken Recipe in Hindi

बटर चिकन | बटर चिकन रेसिपी | Butter Chicken | Butter Chicken Recipe | Butter Chicken How to Make | Butter Chicken Recipe in Hindi – बटर चिकन एक बहुत ही स्वादिष्ट व् मजेदार रेसिपी है बटर चिकन एक पंजाबी रेसिपी है इसे पंजाब में बहुत पसंद किया जाता है | पंजाब के साथ साथ इसे भारत के बहुत से राज्यों में खूब पसंद किया जाता है | आज हम आपके लिए बटर चिकन की रेसिपी लेकर आये है | जितना यह जाने में स्वादिष्ट होता है जिसे बनाना उतना ही आसान है |

तो आइये ज्यादा देर न करने हुए जानते है बटर चिकन बनाने की विधि और इसमें लगने वाली सामग्री | इस रेसिपी को ध्यान से समझकर पढ़े तभी आप घर पर आसानी से बटर चिकन रेसिपी बना पायेंगे | एक बार इसे आपने घर पर बनकर अपने परिवार वालो को खिलाया तो बह आपको इसे बार बार बनाने को कहेंगे |

आवश्यक सामग्री – Ingredients For Butter Chicken Recipe

  • चिकन —– 500 ग्राम ( बिना हड्डी के )
  • दही —– 2 चम्मच
  • प्याज —– 2 बारीक़ कटे हुए
  • टमाटर —– 3 बारीक़ कटे हुए
  • हरी मिर्च —– 2 महीम कटी हुई
  • अदरक लहसुन का पेस्ट —– 1 चम्मच
  • हल्दी पाउडर —– 1 चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर —– 1 चम्मच
  • धनिया पाउडर —– 1 चम्मच
  • जीरा पाउडर —– 1 चम्मच
  • गरम मसाला —– 1 चम्मच
  • कसूरी मेथी —– 1 चम्मच
  • मख्खन —– 200 ग्राम
  • तेल —– 2 से 3 चम्मच
  • नमक —– स्वादानुसार
  • हरा धनिया —– थोड़ा सा कटा हुआ
  • पानी —– प्रयोगानुसार

बटर चिकन | बटर चिकन रेसिपी | Butter Chicken | Butter Chicken Recipe | Butter Chicken How to Make | Butter Chicken Recipe in Hindi

बटर चिकन बनाने की विधि ( How to Make Butter Chicken )

– बटर चिकन बनाने के लिए सबसे पहले चिकन को अच्छे से धोकर एक बड़े कटोरे में डाले फिर इसमें हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, गरम मसाला, जीरा पाउडर, दही और नमक डालकर अच्छे से मिक्स कर लीजिये फिर से 10 मिनट के लिए ढककर रख दीजिये |

– तब तक के एक पैन में 2 चम्मच मख्खन के डालकर गैस पर गर्म करे |

– जब मख्खन गर्म हो जाये तब नहीं इसमें अदरक लहसुन का पेस्ट और प्याज डालकर हल्का का भुन लीजिये ( प्याज को ज्यादा नहीं पकाना है प्याज को कच्चा ही रखना है ) ( पनीर टिक्का रेसिपी )

– अब इसमें कटा हुआ टमाटर हरी मिर्च, थोड़ा सा हरा धनिया डालकर टमाटर को हल्का सा पकाए |

– जब टमाटर हल्का सा पक जाये तब गैस को बंद कर दीजिये और पके टमाटर प्याज को मिक्सर के जार में डालकर अच्छे से पीसकर पेस्ट बना लीजिये |

– अब पैन में 2 चम्मच मख्खन के डालकर गर्म कीजिये | अब इसमें चिकन के पीस डालकर फ्राई कर लीजिये |

– जब चिकन फ्राई हो जाये तब इसे एक प्लेट में निकाल लीजिये | ( गुलाब जामुन बनाने की विधि )

– अब उसी पैन में तेल डालकर गर्म करे अब इसमें बचे हुए मसाले जैसे की हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर डालकर भुन लीजिये |

– फिर इसमें टमाटर का पेस्ट डालकर इसे 7 से 8 मिनट तक भुने | ( बीच बीच में चम्मच से चलते रहे )

– 7 से 8 मिनट पकने बाद यह किनारों से तेल छोड़ने लगेगा तब जान लीजिये की मसाले अच्छे से कप गये है अब इसमें फ्राई किये हुए चिकन को डालकर अच्छे से मिक्स कर लीजिये |

– अब इसमें 1 कप या कटोरी पानी की डालकर पैन को ढक दीजिये फिर 10 मिनट तक इसे धीमी आंच पर पकाइए | ( गोलगप्पा रेसिपी )

– 10 मिनट के बाद ढक्कन हटाकर इसमें हरा धनिया और क्रीम डालकर अच्छे से मिक्स कर लीजिये और इसे 2 मिनट और पकाइए ( क्रीम डालने के बाद इसे ज्यादा नहीं पकाना है )

– तय समय के बाद गैस को बंद कर दीजिये अब बटर चिकन को सर्विंग बाउल डालकर गरमा गरम सर्व कीजिये |

– लीजिये बनकर तैयार है स्वादिष्ट व् लाजबाव बटर चिकन | ( तिल की चटनी )

– बटर चिकन को परोसते समय इसे हरा धनिया और क्रीम से सजाये | अब इसे आप चपाती, परांठा और चावल के साथ परोस सकते है |

5/5 - (1 vote)

Leave a Comment