Egg Biryani Recipe in Hindi | ये है अंडा बिरयानी बनाने का तरीका

एग बिरयानी एक बहुत ही स्वादिष्ट व् मजेदार डिश है | इसे बनाना बहुत आसान है जो लोग नॉनवेज खाते है उन्हें अंडा बिरयानी ( Egg Biryani Recipe ) बहुत पसंद आती है और इसे बड़े शौक से खाते है | जैसा की आपको पता है लोग हैदराबादी अंडा बिरयानी ( Anda Biryani )को बहुत पसंद करते है ठीक उसी की तरह हम आपको अंडा बिरयानी बनाने का तरीका बता रहे है |

जब भी घर में कोई मेहमान आ जाये और समय की कमी होने के करण आपको समझ न आये की क्या बनाकर खिलाये तो आप फटाफट रेस्टोरेंट स्टाइल अंडा बिरयानी ( Egg Biryani ) बना सकते हैं और अपने मेहमानों को खिला सकते है |

तो आइये फिर जानते है एग बिरयानी बनाने का तरीका | आप भी इस स्टेप्स को फॉलो करके एकदम स्वादिष्ट इंडियन स्टाइल अंडा बिरयानी रेसिपी ( Egg Biryani Recipe ) बना सकते है |

Egg Biryani Recipe in Hindi को बनाने में लगने वाला समय

एग बिरयानी को बनाने में लगभग 30 से 35 मिनट का समय लगेगा |

कितने सदस्यों के लिए

बताई गई Egg Biryani Recipe 3 से 4 लोगों के लिए है |

आवश्यक सामग्री ( Egg Biryani Recipe )

  • अंडे —– 6 ( उबले हुए )
  • बासमती चावल —– 2 कटोरी
  • दही —– 1 कटोरी ( कप )
  • अदरक लहसुन का पेस्ट —– 1 चम्मच
  • प्याज —– 1 कटोरी फ्राई किये हुए
  • टमाटर —– 2 ( कटे हुए )
  • हरी मिर्च —–4 से 5 ( महीम कटी हुई )
  • देसी घी —– 2 चम्मच
  • तेल —– 3 बड़े चम्मच
  • जीरा —– 1 छोटा चम्मच
  • तेजपत्ता —– 2 पत्ते
  • दालचीनी —– 1 टुकड़ा
  • बड़ी इलायची —– 1
  • हरी इलायची —– 3 से 4
  • लॉन्ग —– 5 से 6
  • जावित्री —– 1
  • हल्दी पाउडर —– 1 छोटा चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर —– 1 चम्मच
  • धनिया पाउडर —– 1 चम्मच
  • गरम मसाला —– 1 चम्मच
  • हरा धनिया —– 1 कटोरी ( महीम कटा हुआ )
  • पुदीना के पत्ते —– आधी कटोरी
  • नमक —– स्वादानुसार
  • पानी —– प्रयोगानुसार

अंडा बिरयानी बनाने का तरीका ( How to Make Egg Biryani )

– एग बिरयानी बनाने के लिए सबसे पहले 6 अंडो को उबाल लीजिये |

– अब बासमती चावल को 2 से 3 बार अच्छे से धो लीजिये फिर चावल को पानी में भिगोकर 20 मिनट के लिए रख दीजिये |

– अब उबले अंडो के छिलके छीलकर अंडो में चाकू की मदद से साइड में हल्के हल्के कट लगाकर एक कटोरे में डाल दीजिये फिर इसमें थोड़ा सा हल्दी पाउडर, थोड़ा सा धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर डालकर और नमक अच्छे से मिला लीजिये | ( अंडा रोल बनाने की विधि )

– एक पैन में 1 चम्मच तेल के डालकर गर्म कीजिये जब तेल गर्म हो जाये तब अंडो को तेल में डालकर फ्राई कर लीजिये |

– अंडे अच्छे से फ्राई होने के बाद अंडो को बाहर प्लेट में निकाल लीजिये |

– अब भिगोकर रखे हुए चावल में से पानी को अलग कर दीजिये और चावल को उबालने के लिए एक बर्तन में पानी डालकर गैस पर उबलने के लिए रख दीजिये | ( एग करी रेसिपी )

– जब पानी उबलने लगे तब इसमें तेजपत्ता, दालचीनी, लॉन्ग, बड़ी यानि काली इलायची, हरी इलायची, जावित्री और नमक डालकर पानी को 2 से 3 मिनट तक उबाल लीजिये ताकि मसालों का सारा फ्लेवर पानी में आचे से मिल जाये |

– 3 मिनट के बाद धुले हुए बासमती चावल को मसाले वाले पानी में डालकर चावल को 60% से 70% तक पका लीजिये |

– अब एक कड़ाई में 2 बड़े चम्मच तेल के डालकर गैस पर गर्म होने के लिए रख दीजिये |

– जब तेल गर्म हो जाये तब जीरा डालकर भुन लीजिये | ( बटर चिकन रेसिपी )

– जब जीरा तडकने लगे तब अदरक लहसुन का पेस्ट डालकर कड़छी से चलते हुए 1 मिनट तक भुन लीजिये |

– फिर हरी मिर्च और टमाटर डालकर टमाटर को नर्म होने तक पकाइए |

– जब टमाटर पककर नर्म हो जाये तब इसमें हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, गर्म मसाला, थोड़े से फ्राई किये हुए प्याज और नमक डालकर मसालों को अच्छे से चलाते हुए 2 मिनट तक पका लीजिये |

– 2 मिनट के बाद गैस की आंच को धीमी कर दीजिये और इसमें दही डालकर दही को मसालों के साथ चलाते हुए 2 से 3 मिनट तक पकाइए | ( मिक्स वेज रेसिपी )

– अब इसमें पुदीना के पत्ते और हरा धनिया डालकर मिक्स कर लीजिये फिर फ्राई किये हुए अंडे डालकर मसालों के साथ अच्छे से मिला लीजिये |

– अब एक कप से थोड़ा सा कप पानी डालकर 5 से 7 मिनट तक पकाएं | 7 मिनट के बाद उबाले हुए बासमती चावल डाल दीजिये |

– फिर चावल के उपर फ्राई किये हुए प्याज, देसी घी, हरा धनिया पर पुदीना डालकर कड़ाई को ढक्कन से ढककर दीजिये |

– अब इसे 10 मिनट तक मीडियम आंच पर पकाएं | 10 मिनट के बाद गैस की आंच को धीमी कर दीजिये और धीमी आंच पर 10 मिनट तक और पकाइए | ( मछली बनाने का तरीका )

– तय समय के बाद गैस को बंद कर दीजिये |

– लीजिये बनाकर तैयार है एकदम स्वादिष्ट व् मजेदार अंडा बिरयानी ( Egg Biryani Recipe )|

– अब अंडा बिरयानी को एक प्लेट में निकालकर गरमा गरम परोसिएं |

Rate this post

2 thoughts on “Egg Biryani Recipe in Hindi | ये है अंडा बिरयानी बनाने का तरीका”

Leave a Comment