Egg Bhurji बनाने का तरीका | Anda Bhurji Recipe

Egg Bhurji Recipe – आज हम आपको अंडा भुर्जी की रेसिपी बता रहे है | Ande ki Bhurji एक बहुत ही कम समय में बनकर तैयार होने वाली रेसिपी है | वैसे तो अंडे से कई सारी रेसिपीज बनाई जाती है जैसे की अंडा आप्लेट, अंडा करी, अंडा पकोड़ा इत्यादि इसी तरह अंडे की भ्रुर्जी बनाई जाती है | अंडे की भुर्जी ( Egg Bhurji ) को आप सुबह नाश्ते में बनाकर खा सकते है |

अंडा खाना स्वास्थ के लिए बहुत अच्छा होता है | अंडा भुर्जी ( Scrambled Eggs ) खाने में बहुत स्वादिष्ट होती है | तो चलिए जानते है अंडा भुर्जी बनाने की विधि | मैं उम्मीद करता हूँ की आपको अंडा भुर्जी ( Egg Bhurji ) की रेसिपी अच्छी लगेगी |

आवश्यक सामग्री ( Anda Bhurji Recipe )

  • अंडे —– 4
  • प्याज —– 2 ( बारीक़ कटे हुए )
  • टमाटर —– 2 ( बारीक़ कटे हुए )
  • हरी मिर्च —– 2 ( महीम कटी हुई )
  • हल्दी पाउडर —– 1 छोटा चम्मच
  • धनिया पाउडर —– 1 छोटा चम्मच
  • तेल —– 2 चम्मच
  • नमक —– स्वादानुसार
  • हरा धनिया —– थोड़ा सा ( बारीक़ कटा हुआ )

अंडा भुर्जी बनाने की विधि ( How to make Egg Bhurji )

– अंडा भुर्जी बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरे में अंडे फोड़ लीजिये फिर अंडो में नमक डालकर अच्छे से फैंट लीजिये |

– अब एक कड़ाई में तेल डालकर गर्म कीजिये | जब तेल गर्म हो जाये तब इसमें प्याज डालकर प्याज को सुनहरा होने तक भुन लीजिये | ( अंडा करी रेसिपी )

– जब प्याज अच्छे से पककर सुनहरी हो जाये तब इसमें हरी मिर्च डालकर इसे भी अच्छे से पका लीजिये |

– अब इसमें टमाटर डाल दीजिये और टमाटर को चलाते हरे 2 से 3 मिनट तक पका लीजिये |

– 3 मिनट के बाद इसमें हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर डालकर 1 मिनट तक पकाइए | ( बटर चिकन कैसे बनाये )

– अब गैस की आंच को मीडियम आंच पर कर दीजिये और इसमें फेंटे हुए अंडे डाल दीजिये और साथ में हरा धनिया डालकर अच्छे से मिक्स कर लीजिये |

– अब इसे तब तक चलाते हुए पकाए जब तक की अंडे की अच्छे से भुर्जी न बन जाये |

– जब भुर्जी अच्छे से बन जाये तब गैस को बंद कर दीजिये | अंडा भुर्जी बनकर तैयार है |

– अब अंडा भुर्जी को एक प्लेट में निकालकर गरमा गरम् भुर्जी को रोटी के साथ परोसिए | ( एग रोल रेसिपी )

Rate this post

Leave a Comment