Egg Curry Recipe in Hindi | घर पर बनाएं होटल जैसी स्वादिष्ट अंडा करी

Egg Curry Recipe में आज हम आपके साथ बहुत ही स्वादिष्ट अंडा करी रेसिपी को शेयर करूंगा | जैसे की आपको पता ही होगा की अंडा करी रेसिपी भारत में बहुत ही लोकप्रिय डिश हैं |
इसे आप ब्रेकफास्ट लंच और डिनर में कभी भी बना सकते है | अंडा करी खाने में जितनी स्वादिष्ट होती है इसे बनाना उतना ही आसान होता हैं | तो चलिए देखते है कैसे बनती है Egg Curry Recipe in Hindi |

आवश्यक सामग्री – Ingredients For Egg Curry Recipe

  • 5 —– अंडे
  • 2 —– प्याज ( छोटे छोटे टुकड़ो में कटे हुए )
  • 2 —– हरी मिर्च ( अदद कटी हुई )
  • 3 —– टमाटर ( छोटे छोटे टुकड़ो में कटे हुए )
  • 1 छोटा चम्मच अदरक का पेस्ट
  • 1 छोटा चम्मच लहसुन का पेस्ट
  • जीरा —– 1 छोटा चम्मच
  • हल्दी —– 1 छोटा चम्मच
  • धनिया पाउडर —– 1 छोटा चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर —– 1/4 छोटा चम्मच
  • गरम मसाला —– 1 छोटा चम्मच
  • तेल —– 3 बड़े चम्मच
  • नमक —– स्वादानुसार
  • पानी —– प्रयोग अनुसार
  • हरा धनिया —– एक छोटा कप ( कटा हुआ )

अंडा करी बनाने की विधि – How to Make Egg Curry Recipe in Hindi

Egg Curry बनाने के लिए सबसे पहले एक पतीले या बर्तन में अंडो को उबाल लीजिये |

अंडे उबलने के बाद अंडो ( Eggs ) को ठंडा कर ले और छीलकर रख दीजिये |

अब एक पैन या कड़ाई में तेल डाल कर गर्म होने के लिए रख दीजिये |

छिले हुए अंडो को चाकू से छोटे छोटे कट लगा लीजिये और कुछ अंडे बीच में से काट ले जिससे अंडा बिखरेगा नही और मसाला अंडो में अच्छे से मिल जायेगा |

जब तेल गर्म हो जाए तो अंडो तेल में अच्छे से फ्राई कर लीजिये | फ्राई होने के बाद अंडो को बाहर किसी बर्तन या प्लेट में निकाल लीजिये | ( अंडा बिरयानी रेसिपी )

अब उसी कड़ाई या पैन जीरा डाल कर भुन लीजिये |

जीरा अच्छे से भुन जाने के बाद इसमें अदरक और लहसुन का पेस्ट डाले और 1 मिनट तक भून लीजिये |

अब इसमें प्याज डालकर हल्का सुनहरा होने तक पकने दीजिये |

जब प्याज पक जाये तो इसमें टमाटर डाले और टमाटर को अच्छे से 4 से 5 मिनट तक पकाते रखे | जब तक टमाटर अच्छे से न गल जाए |

टमाटर अच्छे से गलने के बाद इसमें मसाले डाले जैसे की हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और नमक डालकर 1 से 2 मिनट तक आच्छे से पका लीजिये |

अब इसमें उबले हुए अंडो को डालकर 2 कप पानी डाले और 10 से 12 मिनट तक इसे पकने दीजिये |

तय समय अनुसार गैस को बंद कर दे और इसमें गरम मसाला, हरा धनिया डाल कर अच्छे से मिक्स कर लीजिये |

अब अंडा करी ( Egg Curry ) को सर्विंग बाउल में डालकर सर्व करें | ( बेसन करी कैसे बनाये )

लीजिए गरमा गरम स्वादिष्ट अंडा करी ( Egg Curry Recipe in Hindi ) बनकर तैयार हैं |

5/5 - (1 vote)

2 thoughts on “Egg Curry Recipe in Hindi | घर पर बनाएं होटल जैसी स्वादिष्ट अंडा करी”

Leave a Comment