लसोड़े की सब्जी | Lasoda ki Sabji | Gunda Sabji Recipe

लसोड़े की सब्जी खाने बहुत स्वादिष्ट व् मसालेदार होती है | लसोड़ा की सब्जी ( Lasoda ki Sabji ) बनाना बहुत ही आसान है तो आइये देखते है मसालेदार खट्टी-मीठी लसोड़ा की सब्जी बनाने की विधि |

आवश्यक सामग्री – Ingredients For Lasoda ki Sabji

  • लसोड़ा —– 500 ग्राम
  • प्याज —– 1 बारीक़ कटा हुआ
  • जीरा —– 1 छोटा चम्मच
  • हिंग —– एक चुटकी
  • हिंग —– एक चुटकी
  • हल्दी पाउडर —– 1/2 छोटा चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर —– 1 छोटा चम्मच
  • धनिया पाउडर —– 1 छोटा चम्मच
  • आमचूर पाउडर —– 1 चम्मच
  • चीनी —– 1 चम्मच
  • नमक —– स्वादानुसार
  • तेल —– 4 से 5 चम्मच

विधि – How to Make Lasoda Sabji

– लसोड़े की सब्जी बनाने के लिए लसोड़े को अच्छे से साफ़ कर धो लें |

– फिर एक बड़े बर्तन या पतीले में 3 कप पानी के डालकर लासोड़ो को इसमें डाल कर पतीले को ढक्कन से ढककर गैस पर रखकर लासोड़ो को अच्छे से नरम होने तक उबाल लें |

– 10 मिनट के बार लासोड़ो को दबाकर चैक करे की बह गल चुके है या नहीं, अगर लसोड़ा दबाने से आसानी से टूटकर अलग हो जाए तो ये उबल कर तैयार है और ये टूटकर अलग नही हुए तो लासोड़ो को कुछ देर और उबाल लें |

– जब लसोड़े उबल कर तैयार हो जाए तो गैस को बंद कर दे और लासोड़ो में से पानी को निकालकर इन्हें ठंडा होने दें | ( आलू गाजर की सब्जी )

– जब लसोड़े ठंडे हो जाए तो चाकू से लसोड़े को बीच में से काटकर बीज को बाहर निकाल कर लासोड़ो को 2 से 3 टुकड़ो में काट लें |

सब्जी बनाने के लिए

– एक कड़ाई में 4 बड़े चम्मच तेल के डालकर गैस की धीमी आंच पर गर्म होने के लिए रखें |

– जब तेल गर्म हो जाए तो तो इसमें हिंग और जीरा डाल कर भुन लें | ( मिक्स वेज सब्जी रेसिपी )

– अब इसमें प्याज डालकर प्याज को हल्का सुनहरा होने तक पका लें |

– जब प्याज पककर सुनहरे हो जाए हो इसमें हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर डाल दें |

– अब इसमें लसोड़े डाल कर इसमें आमचूर पाउडर और चीनी डालकर कडछी से अच्छे से मिला दे ताकि लसोड़े मसालों के साथ अच्छे से मिल जाएं |

– इसे गैस की धीमी आंच पर 6 से 7 मिनट तक पका लें | ( ऐसे बनाएं आलू गोभी की स्वादिष्ट सब्जी )

– 7 मिनट के बाद गैस को बंद कर दे लीजिए बनकर तैयार है लसोड़े की खट्टी-मीठी स्वादिष्ट सब्जी ( Lasoda ki Sabji ) |

– अब सब्जी को सर्विंग बाउल में डालकर भोजन के साथ परोसिएं |

अंतिम शब्द

– बताई गई रेसिपी 6 से 7 लोगों के लिए बताई गई है |

Rate this post

1 thought on “लसोड़े की सब्जी | Lasoda ki Sabji | Gunda Sabji Recipe”

Leave a Comment