लुंगडू की सब्जी बनाने की विधि | Kasrod ki Sabji | Lungdu ki Sabji Recipe

Kasrod ki Sabji को पहाड़ी क्षेत्र में खूब पसंद किया जाता है ये खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होती है | कस्रोड़ की सब्जी को लुंगडू की सब्जी भी कहते है | इसे अंग्रेजी में Fiddlehead Fern कहते है |और इसे बनाना बी बेहद आसान है तो आइये देखते है कस्रोड़ की सब्जी बनाने का तरीका |

आवश्यक सामग्री – Ingredients For Kasrod ki Sazji

  • कस्रोड़ —– आधा किलो
  • प्याज —– 1 बारीक़ कटा हुआ
  • टमाटर —– 1 बारीक़ कटे हुए
  • हरी मिर्च —– 2 महीम करी हुई
  • जीरा —– 1 छोटा चम्मच
  • हल्दी पाउडर —– 1/2 छोटा चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर —– 1/2 छोटा चम्मच
  • धनिया पाउडर —– 1 छोटा चम्मच
  • तेल —– 2 से 3 बड़े चम्मच
  • नमक —– स्वादानुसार

रेसिपी को बनाने के लिए प्रयोग किए गए बर्तन

  • प्रेशर कुकर
  • कड़ाई

विधि – How to Make Kasrod ki Sabji

– Kasrod ki Sabji या लुंगडू की सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले कपड़े से कस्रोड़ की सब्जी को अच्छे से साफ करके चाकू से छिल्को को छीलकर छोटे छोटे टुकड़ो में काट लिजिएं |

– फिर कस्रोड़ को अच्छे से धोकर प्रेशर कुकर डाल दे और 3 कप पानी के डालकर 3 सिटी आने मीडियम आंच पर उबाल लिजिएं |

– 3 सिटी आने के बाद गैस को बंद कर दे और कुकर को थोडा ठंडा होने दीजिएं | ( लसोड़े की सब्जी की रेसिपी )

– जब कुकर थोड़ा ठंडा हो जाए तो छन्नी से कस्रोड़ में से पानी को निकाल दीजिएं |

– अब कड़ाई में तेल डाल कर गैस पर गर्म होने के लिए रख दीजिएं |

– तेल के गर्म होते ही इसमें जीरा डालकर भुन लिजिएं | ( इस विधि से बनाएं कद्दू की स्वादिष्ट सब्जी )

– फिर हरी मिर्च और प्याज डालकर प्याज को ब्राउन होने पका लिजिएं |

– प्याज के पकते ही इसमें टमाटर डालकर टमाटर को नरम होने तक पका लिजिएं | ( आइये देखते है आलू गोभी की सब्जी की रेसिपी )

– जब टमाटर अच्छे से गल जाए तो हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और नमक डालकर कडछी से अच्छे से मिला कर 1 से 2 मिनट तक पका लिजिएं |

– 2 मिनट पकने तक मसाला तेल छोड़ने लगेगा अब इसमें उबाली हुई कस्रोड़ डाल कर कडछी से अच्छे से मिला कर 10 मिनट के लिए धीमी आंच पर पकने दीजिएं |

– तय समय अनुसार गैस को बंद कर दीजिएं | (स्वादिष्ट मटर पनीर बनाने की रेसिपी )

– लिजिए बनकर तैयार है पहाड़ी कस्रोड़ की सब्जी ( Kasrod ki Sabji Recipe in Hindi ) | सब्जी को पटरी में डालकर रोटी के साथ प्रोसिएं |

5/5 - (1 vote)

1 thought on “लुंगडू की सब्जी बनाने की विधि | Kasrod ki Sabji | Lungdu ki Sabji Recipe”

Leave a Comment