छिछा रेसिपी | Aam ki Chatni | Raw Mango Chutney

नमस्ते, स्वादिष्ट रेसिपीज में आपका हार्दिक स्वागत है आज मैं आपके लिए छिछा ( Aam ki Chatni ) की रेसिपी लेकर आया हूँ | बहुत सारे लोगों में पहली बार छिछा का नाम सुना होगा पर यह एक तरह कच्चे आम की खट्टी मीठी चटनी होती है |

हिमाचल में छिछा ( Aam ki Chatni ) को बहुत पसंद किया जाता है आम के सीजन में हर 2 से 3 दिन हिमाचल के हर घर में छिछा बनाया जाता है | छिछा स्वाद में खट्टा-मीठा होता है |

आम की चटनी बनाने के बहुत कम सामग्री का प्रयोग होता है | छिछा बनाना बहुत ही आसान है तो आइये देखते है छिछा बनाने की विधि ( Aam ki Chatni Banane ki Vidhi ) |

आवश्यक सामग्री – Ingredients For Kachy Aam ki Chatni

  • कच्चे आम —– 2
  • प्याज —– 1 टुकड़ो में कटा हुआ
  • हरी मिर्च —– 2
  • हरा धनिया—– ½ कटोरी
  • पुदीना के पत्ते —– 14 से 15
  • चीनी —– 1 चम्मच
  • दही —– 2 बड़े चम्मच
  • नमक —– 1 छोटा चम्मच या स्वादानुसार

आम की चटनी बनाने की विधि ( Mango Chutney Recipe in Hindi )

छिछा ( Mango Chutney ) बनाने के लिए आम को अच्छे से धोकर आम छिलके छिल लें |

फिर आम को छोटे टुकड़ो में काटकर आम में से गुठलियाँ निकाल दें |( ऐसे बनाएं स्वादिष्ट पुदीना की चटनी )

अब आम को मिक्सी के जार में डालकर इसमें प्याज, हरी मिर्च, पुदीना के पत्ते, हरा धनिया, चीनी और नमक डालकर 2 से 3 बार अच्छे से पीस लें | ( तुलसी के पत्तों की स्वादिष्ट चटनी )

जब ये सब अच्छे से पिस जाए तो इसमें 2 चम्मच दही डाल कर 1 बार फिर अच्छे से पीस लें |

लीजिए स्वादिष्ट व् खट्टी-मीठी आम की चटनी ( Kache Aam ki Chatni ) बनकर तैयार है |

अब चटनी को कटोरी में डालकर नाश्ता, लंच या डिनर में परोसिएं |

Rate this post

2 thoughts on “छिछा रेसिपी | Aam ki Chatni | Raw Mango Chutney”

Leave a Comment