ये है मछली बनाने का तरीका | मछली पकाने का तरीका

मछली की करी खाने में बहुत ही स्वादिष्ट व् मजेदार होती है | मछली खाना बहुत लोगों को पसंद है | आज की इस रेसिपी में हम आपको मछली बनाने का तरीका बतायेंगे | जो की बहुत ही कम सयम में बनकर तैयार हप जाती है |मछली पकाने का तरीका बहुत ही आसान है | ऐसी बहुत सी जगह है जहाँ पर मछली करी को अलग अलग तरीके बनाया जाता है पर जिस वी तरीके से बनाया जाता है बस खाने में स्वादिष्ट होनी चाहिए |

तो आइये बिना देर किये मछली पकाने का तरीका ( Machhali Banane ka Tarika ) जानते है | जब आपका मछली खाने का मन करे तो इसे बनाकर अपने परिवार वालों को खिला सकते है | मछली ( Fish ) खाने के तो बहुत से फायदे है पर इसमें हम आपको इसे पकाने का तरीका बता रहे है बस आपको इस रेसिपी को पूरा पढ़े |

आवश्यक सामग्री – Ingredients For Machhali Banane ka Tarika

  • मछली —– आधा किलो यानि 500 ग्राम ( 1 से 2 इंच के टुकड़ो ( पीस ) में )
  • प्याज —– 2 कटे हुए
  • टमाटर की प्यूरी —– 1 कटोरी
  • अदरक का पेस्ट —– 1 बड़ा चम्मच
  • लहसुन का पेस्ट —– 1 बड़ा चम्मच
  • हरी मिर्च —– 2 महीम कटी हुई
  • जीरा —– 1 छोटा चम्मच
  • तेजपत्ता —– 2
  • दालचीनी —– 1 टुकड़ा
  • इलायची —– 3
  • लॉन्ग —– 4 से 5
  • मेथी के दाने —– आधा छोटा चम्मच
  • करी पता —– 6 से 7
  • हल्दी पाउडर —– 1 चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर —– 1 चम्मच
  • धनिया पाउडर —– 1 चम्मच
  • जीरा पाउडर —– 1 चम्मच
  • गरम् मसाला —– 1 चम्मच
  • हरा धनिया —– 2 बड़े चम्मच महीम कटा हुआ
  • नींबू का रस —– 2 बड़े चम्मच
  • तेल —– 5 बड़े चम्मच या ( आवश्यकता आनुसार )
  • नमक —– स्वादानुसार
  • पानी —– आवश्यकता आनुसार

Fish Recipe | मछली पकाने का तरीका | मछली बनाने का तरीका | मछली बनाने की विधि | मछली कैसे बनाते हैं | Fish मसाला | Recipes of Fish 

मछली पकाने का तरीका ( Fish Recipe in Hindi )

– मछली बनाने के लिए सबसे पहले मछली के टुकड़ो को 2 से 3 बार अच्छे से धो लीजिये और एक कटोरे में डाल दीजिये |

– अब मछली के टुकड़ो पर थोड़ा सा नमक, थोड़ी सी हल्दी पाउडर, थोड़ी सी लाल मिर्च पाउडर और नींबू का रस डालकर अच्छे से मिला लीजिये | ( अंडा करी कैसे बनाये )

– अब एक पैन में तेल डालकर गर्म करे | जब तेल अच्छे से गर्म हो जाये तो मछली के टुकड़ो को गर्म तेल में डालकर फ्राई कर लीजिये | ( एक बार में उतने ही टुकड़े पैन में डाले जितने पैन में आ जाये )

– जब मछली के टुकड़े एक तरफ से फ्राई हो जाये तो इन्हें दूसरी तरफ पलट कर फाई कर लीजिये |

– जब मछली के टुकड़े दोनों तरफ अच्छे से फ्राई हो जाये तो इन्हें बाहर प्लेट में निकाल लीजिये | इसी तरफ सभी मछली के टुकड़ो को फ्राई कर लीजिये | ( बेसन की करी बनाने की विधि )

– अब उसी पैन में 2 चम्मच तेल के डालकर गर्म करे | जब तेल गर्म हो जाये तो इसमें जीरा, तेजपत्ता, दालचीनी, इलायची, लॉन्ग, करी पत्ता और मेथी के दाने डालकर 30 से 40 सेकेंड तक भुन लीजिये |

– अब इसमें प्याज डालकर थोड़ी तक देर तक बड़े चम्मच से चलाते हुए भुन लीजिये |

– जब प्याज भुनकर हल्के हल्के सुनहरे हो जाये तो इसमें हरी मिर्च और अदरक और लहसुन का पेस्ट डालकर चलाते हुए 2 मिनट तक भुन लीजिये | ( एग रोल रेसिपी )

– फिर इसमें टमाटर की प्यूरी, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, जीरा पाउडर और नमक डालकर चम्मच या कडछी से चलाते हुए मिक्स कर लीजिये |

– अब गैस की आंच को मीडियम करके 6 से 7 मिनट तक चलाते हुए पकाएं |

– तय समय बाद जब मसाले पककर तेल छोड़ने लगे तो इसमें तरी ( ग्रेवी ) लगाने के लिए 1 गिलास पानी का ( या जैसी ग्रेवी आपको पसंद है उस हिसाब से पानी ) डालकर उबाल आने दीजिये | ( गुड़ मूंगफली की चिक्की बनाने की विधि )

– जब ग्रेवी में उबाल आने लगे तो इसमें फ्राई की हुई मछली के टुकड़े डालकर ढक्कन से ढक दीजिये और गैस की आंच की धीमी करके 15 से 20 मिनट तक पकने दीजिये |

– तय समय के बाद गैस को बंद कर दीजिये | लीजिये बनकर तैयार हो चुकी है स्वादिष्ट मछली की करी |

– मछली  को परोसने के लिए इसके ऊपर हरा धनिया और गर्म मसाला डालकर मिला दीजिये गरमा गरम् करी को चावल और रोटी के साथ परोसिएं |

4.5/5 - (2 votes)

Leave a Comment