मीठा दलिया रेसिपी | Daliya Banane ki Vidhi

Daliya Banane ki Vidhi हेलो दोस्तों, स्वादिष्ट रेसिपीज में आपका स्वागत है आज मैं आपके लिए मीठा दलिया रेसिपी लेकर आया हूँ | दलिया ( Daliya Recipe ) एक पोष्टिक व् हेल्दी नाश्ता है | जिसका सुबह सुबह सेवन करने से पूरा दिनभर शरीर में एनर्जी बनी रहती है |दलिया का सेवन करने से कई बीमारियां दूर रहती है मीठा दलिया बनाना बेहद ही आसान है तो आइये देखते है दलिया बनाने की विधि |

आवश्यक सामग्री – Daliya Banane ki Vidhi ( के लिए)

  • गेहू का दलिया —– 1 कटोरी
  • दूध —– 4 कप
  • देसी घी —– 2 चम्मच
  • चीनी —– आधी कटोरी
  • सुखी नारियल की गरी —– 2 चम्मच ( कद्दूकस की हुई )
  • बादाम —– 4 से 5 कटे हुए ( सजावट के लिए )
  • पानी —– आवश्यकता अनुसार

मीठा दलिया रेसिपी | Daliya Banane ki Vidhi | Daliya Recipe | Dalia Recipe | Sweet Dalia Recipe |Daliya Recipe in Hindi |
दलिया बनाने की विधि – How to Make Sweet Daliya

– मीठा दलिया बनाने के लिए सबसे एक भारी तले वाली कड़ाई में घी डालकर गर्म होने के लिए रख दीजिएं |

– जब देसी घी गर्म हो जाए तो इसमें दलिया डालकर दलिये को बड़े चम्मच से चलाते हुए सुनहरा होने तक भुन लिजिएं |

– जब दलिया भुन जाए तो इसमें सुखी नारियल की गरी और दूध डालकर ढक्कन से ढककर 20 से 25 मिनट तक धीमी आंच पर पकने दीजिएं | ( कलाकंद कैसे बनाये )

– 20 से 25 मिनट पकने के बाद दलिया अच्छे से फूलकर दुगना हो जाएगा और गाढ़ा हो जाएगा |

– अब इमसे चीनी डालकर चम्मच से अच्छे से मिलाकर 1 से तक और पकाए फिर गैस को बंद कर दीजिएं |

– लीजिए बनाकर तैयार है बहुत ही स्वादिष्ट व् एकदम हेल्दी मीठा दलिया | ( मीठी सवेइया बनाने की रेसिपी )

– अब दलिया को एक बाउल में निकालकर बादाम से सजाकर अपने परिवार में परोसिये और आप भी खाएं |

मीठा दलिया खाने के फायदे ( Daliya Khane ke Fayde )

– सुबह सुबह दलिया का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है |

– नाश्ते में दलिये का सेवन करने से दिनभर शरीर में एनर्जी बनी रहती है और लम्बे समय तक भूख नही लगती |

– सुबह सुबह हर रोज एक कटोरी दलिये का सेवन करने से मोटापा कम होता है |

Daliya का सेवन करने से कब्ज दूर हो जाती है |

ये रेसिपी भी पढ़े: –

Rate this post

Leave a Comment