नाशपति की सब्जी | Nashpati ki Sabji | Pear Sabji Recipe

 Nashpati ki Sabji Recipe in Hindi: नाशपति की सब्जी खाने में बहुत ही स्वादिष्ट व् स्वाद में खट्टी मीठी होती है | गर्मियों या बरसात के दिनों में नाशपति बाजार या सब्जी मंडी में बड़ी ही आसानी में से मिल जाती है |

नाशपति को अंग्रेजी( Nashpati in English ) में  PEAR कहते है | नाशपति की सब्जी को बनाना बहुत आसान है | तो आइये जाने नाशपति की सब्जी बनाने की विधि |

नाशपति की सब्जी कैसे बनती है | नाशपति की सब्जी कैसे बनाये | नाशपति की सब्जी बनाने का तरीका |

आवश्यक सामग्री – Inredients For Nashpati Sabji Recipe

  • नाशपति —– 1 किलोग्राम
  • प्याज —– 1 मीडियम आकार का बारीक़ कटा हुआ
  • टमाटर —– 1 टमाटर कटा हुआ
  • जीरा —– 1 छोटा चम्मच
  • हरी मिर्च —– 2 महीम कटी हुई
  • हल्दी पाउडर —– 1/2 छोटा चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर —– 1 छोटा चम्मच
  • धनिया पाउडर —– 1 छोटा चम्मच
  • तेल —– 2 बड़े चम्मच
  • नमक —– स्वादानुसार

नाशपति की सब्जी कैसे बनती है | नाशपति की सब्जी कैसे बनाये | नाशपति की सब्जी बनाने का तरीका |

नाशपति की सब्जी बनाने की विधि ( How to Make Nashpati ki Sabji )

Nashpati ki Sabji  बनाने के लिए सबसे पहले नाशपति के छिलके छिलकर छोटे छोटे टुकड़ो में काट ले और बीजों को अलग करके नाशपति के टुकड़ो को अच्छे से धो लिजिएं |

– फिर एक कुकर में तेल डालकर गैस की मीडियम आंच पर गर्म होने के लिए रख दीजिएं |

– जब तेल अच्छे से गर्म हो जाये तो इसमें जीरा डाल कर भुन लिजिएं | ( कद्दू की सब्जी कैसे बनाये )

– जब जीरा चटकने लगे हो इसमें प्याज डालकर प्याज को कडछी से चलाते हुए भुन लिजिएं |

– जब प्याज सुनहरे हो जाये तो इसमें टमाटर डालकर टमाटर को भी कडछी से चलाते हुए नरम होने तक पका लिजिएं |

– अब इसमें हरी मिर्च, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और धनिया पाउडर डालकर कडछी से मिला कर 1 मिनट तक अच्छे से पका लिजिएं |

– जब मसाले पककर तेल छोड़ने लगे तो इसमें नाशपति के टुकड़े डालकर कडछी से अच्छे से मिला दीजिएं |

– फिर कुकर के ढक्कन को बंद करके 2 सिटी आने तक मीडियम आंच पका लिजिएं | ( लुंगडू की सब्जी बनाने की विधि )

– जब 2 सिटी आ जाए तो गैस को बंद करके कुकर को थोड़ा सा ठंडा होने के बाद खोलें |

– कुकर का ढक्कन खोलने के बाद कडछी से सब्जी को हल्के हाथों से मैश कर दीजिएं |

– लीजिए बनकर तैयार है नाशपति की खट्टी मीठी स्वादिष्ट सब्जी ( Nashpati ki Sabji ) | गरमागरम सब्जी को फुल्कों के साथ प्रोसिएं |

3/5 - (1 vote)

Leave a Comment