कलाकंद बनाने की विधि | Kalakand Recipe in Hindi

Kalakand Recipe in Hindi: कलाकंद भारत की बहुत ही लोपप्रिय मिठाई है | जो खाने में बहुत ही स्वादिष्ट व् लाजवाव होती है | कलाकंद ( Kalakand Recipe ) को भारत के साथ साथ विदेशो में भी खूब पसंद किया जाता है |

वैसे तो कलाकंद ( Kalakand Barfi ) मिठाईयों की दुकानों में आसानी से मिल जाता है जब आपका मन कलाकंद खाने का करे तो इसे दूकान से न खरीद कर घर पर कलाकंद बनाएं | घर पर कलाकंद रेसिपी बनाना बहुत ही आसान है तो आइए देखते है Kalakand Banane ki Vidhi.

कलाकंद कैसे बनाते हैं | कलाकंद कैसे बनाएं | कलाकंद बनाने का तरीका | कलाकंद बनाने की विधि |

आवश्यक सामग्री – Ingredients For Kalakand Recipe in Hindi

  • दूध —– 2 लीटर
  • चीनी —– 1 कटोरी
  • देसी घी —– 2 बड़े चम्मच
  • सिरका या नींबू का रस —– 1 चम्मच
  • बादाम —– 6 से 7 बारीक कटे हुए
  • पिस्ता —– 6 से 7 दाने बारीक कटे हुए
  • इलायची पाउडर —– 1 छोटी चम्मच

रेसिपी बनाने में प्रयोग किए जाने वाले बर्तन

  • कड़ाई
  • पतीला
  • बड़ा चम्मच

कलाकंद कैसे बनाते हैं | कलाकंद कैसे बनाएं | कलाकंद बनाने का तरीका |

कलाकंद बनाने की विधि ( How to Make Kalakand )

Kalakand Recipe in Hindi: कलाकंद बनाने के लिए सबसे पहले छेना बनाएंगे | छेना बनाने के लिए 1 लीटर दूध को पतीले में डालकर गैस पर गर्म होने के लिए रखें |

जैसे ही गर्म होकर दूध में एक उबाल आ जाए तो गैस को बंद कर दे और थोड़ा थोड़ा करके दूध में नींबू का रस डालते हुए चम्मच से चलाते रहे | कुछ ही समय में दूध अच्छे से फट जाएगा और छेना बनकर तैयार हो जाएगा |

अब फटे हुए दूध से छेना को अलग करने के लिए एक सूती कपड़ा ले और छेना को उसमे डालकर दूध से अलग करके छेना को 3 से 4 बार पानी से अच्छे से धो लें ताकि इसमें से नींबू का खट्टापन निकल जाएं |

फिर छेना को हाथो से मसल कर मैश कर लें |

अब एक कड़ाई में 1 लीटर दूध डालकर गैस की मीडियम आंच पर गर्म होने के लिए रखें |

दूध को लगातार बड़े चम्मच से चलाते हुए आधा होने तक पकाएं |

जब दूध अच्छे से पककर आधा हो जाए हो इसमें छेना को डालकर 9 से 10 मिनट के लिए पकने दें |

10 मिनट के बाद दूध अच्छे से पककर गाढ़ा हो जाएगा अब इसमें इलायची पाउडर और थोड़ी थोड़ी करके चीनी डालकर इसे तव तक पकने दे जब तक इसमें से दूध पूरी तरह सुखकर दानेदार न हो जाएं |

कुछ समय पकने के बाद मिश्रण दानेदार हो जाएगा अब इसमें घी डालकर इसे 3 से 4 मिनट के लिए पकाएं |

तय समय अनुसार गैस को बंद कर दें और जिस बर्तन में कलाकंद डालना है उसके अंदर अच्छे से घी लगाकर मिश्रण को उस बर्तन में डाल दें |

फिर मिश्रण को बर्तन में अच्छे से सेट करके कते हुए बादाम पिस्ता डालकर मिश्रण के बर्तन को एक से दो बार हल्का सा हिलाए ताकि बादाम पिस्ता मिश्रण में अच्छे से चिपक जाएं |

अब इसे ढक्कन से ढककर 5 घंटे ठंडा होने के लिए रख दें |

जब कलाकंद ( Kalakand ) ठंडा हो जाए तो अपने मनपसंद टुकड़ो में काटकर अपने परिवार में परोसिए |

लीजिए बनकर तैयार है बहुत ही स्वादिष्ट व् लजीजदार कलाकंद ( Kalakand Recipe in Hindi ) |

अगर आपको ये रेसिपी पसंद आए तो आप ये भी पढ़ सकते है |

Rate this post
शेयर करें

Leave a Comment