राजमा एक बहुत ही स्वादिष्ट सब्जी हैं | राजमा रेसिपी ( Rajma Recipe in Hindi ) को पंजाब के साथ साथ पुरे भारतभर में खाने में काफी पसंद किया जाता हैं | राजमा की सब्जी को ज्यादातर सादे चावलों के साथ परोसा जाता हैं | राजमा को बनाना बहुत ही आसान हैं | तो आइये शुरू करते हैं राजमा बनाने की विधि |
आवश्यक सामग्री – Ingredients For Rajma Recipe in Hindi
- राजमा —– 1 कप
- प्याज —– 2 मीडियम आकार ( के कटे हुए )
- टमाटर —– 3 बड़े आकार
- हरी मिर्च —– 2 से 3 ( छोटी-छोटी टुकड़ो में कटी हुई )
- अदरक —– 1 से 2 इंच लम्बा टुकड़ा
- लहसुन —– 5 से 6 कलियाँ
- तेल —– 3 बड़े चम्मच
- हिंग —– एक चुटकी
- जीरा —– 1 छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर —– 1/2 छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर —– 1/3 छोटी चम्मच
- धनियाँ पाउडर —– 1 छोटी चम्मच
- गरम मसाला पाउडर —– 1 छोटी चम्मच
- नमक —– स्वादानुसार
- हरा धनियाँ —– 2 बड़े चम्मच कटे हुए
राजमा बनाने की विधि – How to Make Rajma
– राजमा की सब्जी बनाने ( Rajma Banane ki Recipe ) के लिए सबसे पहले राजमा को 9 से 10 घंटे या रातभर भिगोने के लिए रख दीजिये |
– 10 घंटे पानी में रहने से राजमा अच्छे से फूल जायेगे अब राजमा को अच्छे से धो लीजिये |
– अब प्रेशर कुकर में 3 कप पानी, नमक और राजमा डालकर कुकर का ढक्कन बंद करके 3 से 4 सिटी आने तक गैस पर पकने ले लिए रख दीजिये | ( लोबिया दाल कैसे बनाये )
– राजमा के पकने तक टमाटर को अच्छे से धोकर टमाटर की प्यूरी और अदरक और लहसुन का पेस्ट बना लीजिये |
– 4 सिटी आने के बाद गैस को बंद कर दीजिये और कुकर तो गैस से निचे उतारकर रख दीजिये |
राजमा को तड़का लगाने के लिए
– पैन या कड़ाई में तेल डालकर गैस पर गर्म होने के लिए रख दीजिये | जब तेल अच्छे से गर्म हो जाये इसमें हिंग और जीरा डालकर भून लीजिये | ( इस विधि से बनाइए मटर पनीर की स्वादिष्ट रेसिपी )
– जीरा चटकने लगे तो इसमें अदरक और लहसुन का पेस्ट डालकर 1 से 2 मिनट तक पका लीजिये |
– अब इसमें प्याज डालकर प्याज को अच्छे से पकने दीजिये जब तक प्याज अच्छे से ब्राउन न हो जाये |
– जब प्याज पक जाये तब अब इसमें टमाटर की प्यूरी 4 से 5 मिनट तक पकनेदीजिये |
– अब इसमें हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, धनियाँ पाउडर और नमक डालकर अच्छे से मिलाकर 1 मिनट तक पकने दीजिये |
– जब मसाला तेल छोड़ने लगे तो समझो तड़का तैयार हो चूका हैं अब इसमें उबाले हुए राजम और आपको ये थोड़ी-सी गाढ़ी लगे तो इसमें थोड़ा-सा पानी का डालकर अच्छे से मिला दे और 10 मिनट के लिए गैस पर धीमी आंच पर पकने के लिए रख दीजिये |
– तय समय अनुसार गैस को बंद कर दीजिये और फिर राजमा की सब्जी ( Rajma ki Sabji ) में गरम मसाला और हरा धनियाँ डालकर अच्छे से मिला दीजिये | ( आइये जाने संभार बनाने की रेसिपी )
– लीजिये स्वादिष्ट राजमा ( Rajma Recipe ) बनकर तैयार है अब राजमा को सर्विंग बाउल में डालकर चावल और रोटी के साथ गरमा-गरम राजमा को सर्व करें |
2 thoughts on “राजमा बनाने की विधि | Rajma Recipe in Hindi”