ओरियो आइसक्रीम रेसिपी | Oreo Ice Cream Recipe in Hindi

Oreo Ice Cream Recipe: गर्मियों में के दिनों में ठंडी ठंडी आइसक्रीम खाना सभी को बहुत पसंद होता है | इसलिए आज हम आपके लिए ओरियो आइसक्रीम की रेसिपी लेकर आये है | जो बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को बहुत पसंद होती है |

घर पर Oreo Ice Cream को बनाना बहुत ही आसान है | तो चलिए फिर बिना समय बर्बाद किये शुरू करते है Oreo Ice Cream Recipe बनाना |

आवश्यक सामग्री (Oreo Ice Cream Ingredients)

  • ओरियो बिस्कुट —– 9 से 10
  • ठंडी फ्रेश क्रीम —– 1 कप
  • मीठा कंडेंस मिल्क —– 3/4 कप

ओरियो आइसक्रीम बनाने की विधि (Oreo Ice Cream Recipe)

– ओरियो आइसक्रीम बनाने के लिए सबसे पहले एक मिक्सी का जार लीजिये उसमें ओरियो बिस्कुट डालकर दरदरा पीस लीजिये इसमें थोड़े थोड़े बिस्कुट के रहने चाहिए |

– अब हमे फ्रेश क्रीम को व्हिप करना है तो दो बड़े कटोरे लीजिये एक में ठंडी फ्रेश क्रीम डाल दीजिये और दुसरे कटोरे में 7 से 8 बर्फ के टुकड़े डाल दीजिये |

– अब क्रीम वाले कटोरे को बर्फ वाले कटोरे के ऊपर रख दीजिये और क्रीम को हैंड मिक्सर से 5 मिनट तक अच्छे से बीट कर लीजिये |

– 5 मिनट के बाद आप देखेंगे क्रीम गाढ़ी हो जाएगी | अब क्रीम में ओरियो बिस्कुट का पाउडर और मीठा कंडेंस मिल्क डाल दीजिये |

– अब इसे हैंड मिक्सर से बीट करते हुए अच्छे से मिक्स कर लीजिये |

– जब ओरियो बिस्कुट का पाउडर और कंडेंस मिल्क क्रीम में अच्छे से मिक्स हो जाये तो समझे आइसक्रीम का मिश्रण बनकर तैयार है |

– अब आइसक्रीम के मिश्रण को एक एयर टाईट बर्तन या कंटेनर में डाल दीजिये और कंटेनर को हल्का हल्का टैब करे जिससे आइसक्रीम का मिश्रण सेट हो जाये |

– अब इसके ऊपर थोड़े से ओरियो बिस्कुट के टुकड़े डाल दीजिये और कंटेनर का ढक्कन बंद करके इसे 9 से 10 घंटे में जमने के लिए रख दीजिये |

– 10 घंटो के बाद आइसक्रीम को फ्रिज में से बाहर निकाले | बनकर तैयार हो चुकी है एकदम स्वादिष्ट और ठंडी ठंडी ओरियो आइसक्रीम |

– अब ओरियो आइसक्रीम को एक सर्विंग कटोरी में डाले और सर्व कीजिये |

– अगर आपके पास सर्विंग कटोरी नही है तो आप सर्विंग कटोरी यहाँ से खरीद सकते है |

ये कुछ रेसिपी आपके लिए

Oreo Ice Cream Recipe

Prep Time10 minutes
Cook Time5 minutes
Freezing Time10 hours
Total Time10 hours 15 minutes
Course: Ice Cream
Cuisine: Indian
Keyword: Oreo Ice Cream, Oreo Ice Cream Banane ki Vidhi, Oreo Ice Cream Recipe, Oreo Ice Cream Recipe Hindi, Oreo Ice Cream Recipe in Hindi
Servings: 4
Rate this post

Leave a Comment