स्ट्रॉबेरी आइसक्रीम बनाने की रेसिपी | Strawberry Ice Cream Recipe in Hindi

Strawberry Ice Cream Recipe बहुत से लोगों का यह मामना है की आइसक्रीम को घर पर बनाना बहुत मुश्किल है | बल्कि ऐसा बिलकुल भीं नहीं है आइसक्रीम को घर पर बनाना बहुत आसान है और इसे में भी ज्यादा समय भी नहीं लगता है पर हाँ आइसक्रीम को जमने में लगभग 7 से 8 घंटे का समय लगता है | आज मैं आपको घर पर स्ट्रॉबेरी आइसक्रीम ( Strawberry Ice Cream ) बनाने की रेसिपी बता रहा हूँ |

स्ट्रॉबेरी आइसक्रीम खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होती है इसे बनाना बहुत आसान है | स्ट्रॉबेरी आइसक्रीम की इस रेसिपी को फॉलो कीजिये और घर पर बनाकर मजा लीजिये गर्मी को मौसम में ठंडी ठंडी स्ट्रॉबेरी आइसक्रीम का | तो चलिए Strawberry Ice Cream Recipe को बनाना शुरू करते है |

आवश्यक सामग्री ( Strawberry Ice Cream Recipe )

  • ताजा स्ट्रॉबेरी —– 250 ग्राम
  • फ्रेश क्रीम —– 2 कटोरी
  • कंडेंस्ड मिल्क —– 1 कटोरी
  • चीनी —– 2 चम्मच
  • स्ट्रॉबेरी एसेंस —– 1 छोटा चम्मच
  • पिंक फ़ूड कलर —– 2 से 3 बूंद

स्ट्रॉबेरी आइसक्रीम बनाने की विधि

– स्ट्रॉबेरी आइसक्रीम बनाने के लिए सबसे पहले फ्रेश क्रीम को 30 मिनट के लिए फ्रीजर में ठंडा होने के लिए रख दीजिये |

– अब स्ट्रॉबेरी को अच्छे से धो लीजिये और कपड़े से साफ़ कर लीजिये ताकि स्ट्रॉबेरी पर पानी न रख जाये |

– अब स्ट्रॉबेरी को टुकडों में काट लीजिये और मिक्सी के जार में डालकर अच्छे से पीस कर प्यूरी बना लीजिये | ( चॉकलेट आइसक्रीम रेसिपी )

– 30 मिनट के बाद फ्रेश क्रीम को एक बड़े बाउल डालकर इलेक्ट्रॉनिक बीटर से हल्का सा व्हिप कर लीजिये | जिससे क्रीम थोड़ी सी गाढ़ी हो जाये |

– क्रीम में कंडेंस्ड मिल्क, चीनी, स्ट्रॉबेरी एसेंस, स्ट्रॉबेरी की प्यूरी और पिंक फ़ूड कलर डालकर अच्छे से व्हिप कर लीजिये | जिससे क्रीम अच्छे से गाढ़ी और फुल जाएगी |

– अब स्ट्रॉबेरी आइसक्रीम के मिश्रण को एयर टाईट डिब्बे में डाल दीजिये और डिब्बे को हल्का सा हिलाइए जिससे मिश्रण डिब्बे में अच्छे से सेट हो जायेगा | ( कॉफ़ी आइसक्रीम कैसे बनाये? )

– अब डिब्बे को अच्छे से बंद करके फ्रीजर में रातभर आइसक्रीम को जमने के लिए रख दीजिये |

– तय समय के बाद आइसक्रीम को फ्रीजर से बाहर निकालिए | अब स्ट्रॉबेरी आइसक्रीम ( Strawberry Ice Cream )को एक कटोरी में निकालकर अपने परिवार में परोसिए और खुद भी स्वादिष्ट स्ट्रॉबेरी आइसक्रीम खाने का मजा लीजिये |

Rate this post

Leave a Comment