आम की आइसक्रीम | मैंगो आइसक्रीम | Mango Ice Cream Recipe in Hindi

Mango Ice Cream Recipe in Hindi गर्मियों का मौसम आते ही आम का सीजन शुरू हो जाता है और आम खाना सभी को बहुत पसंद होता है | आम से बहुत सारी चीजें बनाई जाती है जैसे की आम का जूस, आम पापड़, आम का फालूदा, आम का आचार, आम का शेक और आम की आइसक्रीम ( Mango Ice Cream ) बनाई और खाई जाती है |

गर्मियों के मौसम में ठंडी ठंडी चीजें खाने और पिने का मन करता है | आज हम आपको बतायेंगे घर पर आम की आइसक्रीम ( Mango Ice Cream Recipe ) कैसे बनाई जाती है | आम की आइसक्रीम खाने में बहुत ही स्वादिष्ट व् मजेदार होती है | इसे बनाना बहुत आसान है |

तो चलिए Mango Ice Cream Recipe को बनाना शुरू करते है | और जानते है से बनाने के लिए किन किन चीजों की आवश्यकता है |

आवश्यक सामग्री ( Mango Ice Cream Recipe )

  • आम —– 500 ग्राम
  • फ्रेश क्रीम —– 2 कटोरी ( 200 ग्राम )
  • कंडेंस्ड मिल्क —– आधी कटोरी
  • चीनी पाउडर —– 50 ग्राम
  • वनीला एक्सेस —– 1 चम्मच

मैंगो आइसक्रीम बनाने की विधि ( Mango Ice Cream Recipe )

– मैंगो की आइसक्रीम बनाने के लिए सबसे पहले आम को अच्छे से धो लीजिये | फिर आम को छीलकर आम का पल्प निकाल लीजिये |

– आम के पल्प को मिक्सी के जार में डालकर अच्छे से पीसकर पेस्ट बना लीजिये |

– आम के पेस्ट को एक कटोरी में निकाल लीजिये फिर पेस्ट कंडेंस्ड मिल्क, चीनी और वनीला एक्सेस डालकर अच्छे से मिक्स कर लीजिये | ( चॉकलेट आइसक्रीम रेसिपी )

– अब ठंडी फ्रेश गाढ़ी क्रीम को एक बड़े कटोरे में डालकर थोडा सा व्हिप कर लीजिये | ताकि क्रीम थोड़ी सी थिक हो जाये |

– अब क्रीम में आम के पेस्ट डालकर क्रीम को अच्छे से व्हिप कर लीजिये |

– 4 से 5 मिनट व्हिप करने के बाद आप देखेंगे क्रीम गाढ़ी हो जाएगी और इसका कलर बदलने लगेगा | ( मैंगो शेक कैसे बनाते है? )

– अब मैंगो आइसक्रीम के मिश्रण को एयर टाईट कंटेनर में डाल दीजिये और कंटेनर को हल्का सा हिला लीजिये ताकि क्रीम अच्छे से सेट हो जाये |

– अब इसे 8 से 9 घंटे फ्रिज में जमने के लिए रख दीजिये |

– 8 से 9 घंटे के बाद आइसक्रीम को फ्रिज से बाहर निकालिए | अब इसे सर्विंग कटोरी में डालकर इसके ऊपर थोड़े से ड्राईफ्रूट्स डाल दीजिये | ( ऐसे बनाएं घर पर अनार का जूस )

– लीजिये बनकर तैयार है स्वादिष्ट व् ठंडी ठंडी आम की आइसक्रीम ( Mango Ice Cream )|

Rate this post

Leave a Comment