चॉकलेट बनाना आइसक्रीम रेसिपी | Chocolate Banana Ice Cream

Chocolate Banana Ice Cream जब भी गर्मियों का मौसम आता है तब ठंडी ठंडी आइसक्रीम का नाम सुनते हुए मुंह में पानी आने लगता है | दोस्तों आज मैं आपके साथ चॉकलेट बनाना आइसक्रीम की रेसिपी शेयर करूंगा | इसे घर पर बनाना बहुत आसान है |

चॉकलेट बनाना आइसक्रीम कहने में बहुत ही स्वादिष्ट होती है | इस तरीके से आप घर में चॉकलेट बनाना आइसक्रीम बनाकर आप अपने परिवार में बच्चो और बड़ों को परोस सकते है जिसे खाकर भ आपको इसे बनाने को बार बार कहेंगे |

तो चलिए फिर Chocolate Banana Ice Cream Recipe in Hindi को बनाना शुरू करते है |

आवश्यक सामग्री ( Chocolate Banana Ice Cream )

  • केला —– 3 ( पके हुए )
  • चीनी —– आधी कटोरी ( 100 ग्राम )
  • नींबू —– आधा
  • चॉकलेट —– 2 बड़े चम्मच
  • दूध —– 1 कप ( फुल क्रीम )
  • क्रीम —– 1 कटोरी
  • मख्खन —– 1 छोटा चम्मच

चॉकलेट बनाना आइसक्रीम बनाने की विधि ( Chocolate Banana Ice Cream )

– बनाना आइसक्रीम बनाने के लिए सबसे पहले केले के छिलके छीलकर केले को अच्छे से मैश कर लीजिये |

– अब एक नॉन स्टिक पैन में मख्खन डालकर गैस पर गर्म होने के लिए रख दीजिये |

– अब इसमें मैश किये हुए केले और चीनी डाल दीजिये और इसे अच्छे से चलाते हुए पकाइए | ( चॉकलेट आइसक्रीम रेसिपी )

– चीनी और केला अच्छे से पककर आपस में घुल मिल जाये और हल्का हल्का रंग बदलने लगे तब गैस को बंद कर दीजिये और केले और चीनी के इस मिश्रण को ठंडा होने के लिए छोड़ दीजिये |

– जब तब मिश्रण ठंडा हो रहा है तब तक चॉकलेट को पिघला लीजिये |

– जब चीनी को केले का मिश्रण ठंडा हो जाये तब फ्रेश क्रीम को एक बड़े कटोरे में डालिए और साथ में इसमें चीनी और केले का मिश्रण, दूध नींबू का रस और चॉकलेट डालकर इसे अच्छी तरह से फेंट लीजिये | ( मैंगो आइसक्रीम कैसे बनाते है? )

– अब चॉकलेट बनाना आइसक्रीम के इस मिश्रण को एक एयर टाईट डिब्बे में डालकर डिब्बे को हिला लीजिये ताकि क्रीम सेट हो जाये |

– अब डिब्बे का ढक्कन बंद करके इसे 1 घंटे के लिए फ्रिज में रख दीजिये |

– 1 घंटे के बाद इसे फ्रिज से बाहर निकाले और 1 बार फिर अच्छे से फेंट लीजिये और फिर से जमने के लिए रख दीजिये |

– 6 से 7 घंटे के बाद चॉकलेट बनाना आइसक्रीम बनकर तैयार है | ( रसगुल्ला रेसिपी )

– अब चॉकलेट बनाना आइसक्रीम को सर्व करने के लिए एक सर्विंग कटोरी में निकाले और इसके ऊपर चॉकलेट डालकर गार्निश करके अपने परिवार में सर्व करे ठंडी ठंडी चॉकलेट बनाना आइसक्रीम |

Rate this post

Leave a Comment