आम का पन्ना रेसिपी | Aam Panna Recipe in Hindi

Aam Panna Recipe in Hindi गर्मियों के आते ही आम का सीजन शुरू हो जाता है | आम से बने आम का पन्ना ( Aam ka Panna ) को गर्मी के मौसम में बहुत पसंद किया जाता है | इसे बनाना बहुत ही आसान है और ये पिने में भी बहुत मजेदार होता है |

आज हम आपको आम का पन्ना की रेसिपी बता रहे है तो चलिए फिर Aam ka Panna को बनाना शुरू करते है |

आवश्यक सामग्री ( Ingredients For Aam ka Panna )

  • कच्चे आम —– 4
  • भुना जीरा पाउडर —– 2 छोटे चम्मच
  • काली मिर्च पाउडर —– आधा छोटा चम्मच
  • काला नमक —– 2 छोटे चम्मच
  • पुदीना की पत्तियाँ —– 1 चम्मच ( पीसी हुई )
  • चीनी —– 1 बड़ा चम्मच

आम पन्ना बनाने की विधि ( How to Make Aam ka Panna Recipe )

– आम पन्ना बनाने के लिए सबसे पहले कच्चे आम को अच्छे से धो लीजिये |

– अब आम को एक प्रेशर कुकर में डाल दीजिये और इसमें 2 गिलास पानी के डालकर कुकर का ढक्कन बंद करके गैस पर रख दीजिये और 3 सिटी आने तक उबाल लीजिये | ( आम की खट्टी मीठी सब्जी )

– 3 सिटी आ जाने के बाद गैस को बंद कर दीजिये और कुकर का प्रेशर निकलने के बाद कुकर का ढक्कन खोले |

– आम उबले आम को कुकर के बाहर एक बाउल में निकाल लीजिये और ठंडा होने दीजिये |

– अब आम के छिलके निकाल दीजिये और आम को मसल कर आम पल्प को गुठली से अलग कके गुठली को बाहर निकाल दीजिये |

– अब ब्लेंडर जार में आम के पल्प को डाल दीजिये साथ में भीना जीरा पाउडर, काली मिर्च पाउडर, काला नमक, पुदीना की पत्तियां और चीनी डालकर अच्छे से ब्लेंड कर लीजिये | ( मैंगो आइसक्रीम रेसिपी )

– लीजिये तैयार है बनकर आम का पन्ना | इसे एक एयर टाईट डिब्बे में डालकर फ्रिज में रख दीजिये |

– जब भी आम पन्ना पिने का मन हो या गर पर कोई मेहमान आये हो तो 1 चम्मच आम पना का गिलास में डालकर 2 से 3 बर्फ के टुकड़े और ठंडा पानी डालकर दीजिये तैयार है आम का पन्ना मेहमानों को पिलाने के लिए |

1/5 - (1 vote)

Leave a Comment