हिमाचली स्टाइल लोबिया का मद्रा | Lobia ka Madra | Rongi Madra

Lobia ka Madra Recipe in Hindi – लोबिया की दाल या सब्जी तो आपने कई बार बनाकर खाई होगी | आज हम आपके लिए हिमाचली स्टाइल लोबिया का मद्रा ( Rongi Madra Recipe ) की रेसिपी लेकर आये है | जो खाने में बहुत ही स्वादष्ट व् मजेदार होता है | लोबिया का मद्रा ( Rongi Madra ) बनाना बहुत ही आसान है |

तो आइये फिर शुरू करते है लोबिया का मद्रा बनाना | आप भी इसे एक बार जरुर ट्राई करें | जब आप इसे एक बार बनाकर खाओगे तो बार बार आपका मन इसे बनाकर खाने का करेगा |

आवश्यक सामग्री ( 3 से 4 लोगों के लिए ) – Ingredients For Lobia ka Madra

  • लोबिया ( रोंगी ) —– 1 कटोरी ( या कप )
  • दही —– 2 कटोरी ( या कप )
  • घी —– 2 बड़े चम्मच
  • जीरा —– 1 छोटा चम्मच
  • हिंग —– एक चुटकी
  • दालचीनी —– एक टुकड़ा
  • बड़ी इलायची —– 2
  • लोंग —– 2 से 3
  • किशमिश —– 7 से 8 दाने
  • सुखी नारियल की गिरी —– 2 चम्मच ( लम्बाई में कटी हुई )
  • चीनी —– 2 चम्मच
  • हरी मिर्च —– 2 महीम कटी हुई
  • हल्दी पाउडर —– 1 छोटा चछोटा चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर —– आधा छोटा चम्मच
  • धनिया पाउडर —– 1 छोटा चम्मच
  • नमक —– स्वादानुसार
  • हरा धनिया —– 2 चम्मच महीम कटे हुए

Rongi ka Madra | Rongi Madra | Rongi Madra Recipe | Lobia Madra in Hindi | लोबिया का मद्रा | लोबिया का मद्रा बनाने का तरीका |

लोबिया ( रोंगी ) मद्रा बनाने की विधि ( How to Make Rongi Madra )

– लोबिया यानि रोंगी का मद्रा बनाने के लिए सबसे पहले लोबिया को बीनकर धो लीजिये और 2 कटोरी पानी रातभर भिगोकर रख लीजिये |

– सुबह लोबिया को एक प्रेशर कुकर में डालकर 3 सिटी आने तक उबाल लीजिये | ( लोबिया की दाल कैसे बनाएं )

– जैसे ही कुकर में 3 सिटी आ जाये तो गैस को बंद कर दीजिये और कुकर को थोड़ा ठंडा होने के बाद लोबिया को छानकर एक कटोरी में निकालकर अलग रख लीजिये |

– तड़का लगाने के लिए गैस को ओन कीजिये और एक कडाही को गैस पर रखकर 2 चम्मच घी के डालकर गर्म कीजिये |

– जब घी गर्म होकर पिघल जाये तो इसमें हिंग और जीरा डालकर भुन लीजिये | ( दही वाली तुरई की सब्जी की रेसिपी )

– जैसे ही जीरा तडकने लगे तो इसमें हरी मिर्च, दालचीनी, लोंग, इलायची डालकर भुन लीजिये |

– जब मसाले हल्के से भुन जाये तो इसमें हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, चीनी और उबले हुए लोबिया डालकर कड़छी से अच्छे से मिक्स कर लीजिये |

– अब इसमें सुखी नारियल की गिरी और किशमिश डालकर 2 से 3 मिनट तक चलाते हुए पकाएं |

– अब इसमें दही डालकर अच्छे से मिलाकर दही में उबाल आने तक इसे लगातार कड़छी से चलाते हुए पकाएं | ( नहीं तो दही फट जायेगा )

– जब दही में उबाल आ जाये तो गैस की आंच की धीमी करके कडाही को ढककर 10 मिनट तक पकाएं |

– तय समय तक इसे पकाने के बाद गैस की आंच को बंद कर दीजिये | ( अंडा रोल कैसे बनाएं )

– लीजिये बनकर तैयार है हिमाचली स्टाइल में एकदम स्वादिष्ट लोबिया का मद्रा ( Lobia ka Madra – Rongi Madra ) | अब इसमें हरा धनिया डालकर मिला दीजिये और गार्निश करके रोटी, परांठा, पूरी, नान और चावल के साथ परोस सकते है |

Rate this post

Leave a Comment