व्रत में ऐसे बनाएं फलाहरी नारियल की चटनी | Falahari Nariyal ki Chutney

Falahari Nariyal ki Chutney Recipe in Hindi – क्या आपने कभी फलाहरी नारियल की चटनी खाई है | अगर नहीं तो आज हम आपको इस रेसिपी में फलाहारी नारियल की चटनी की रेसिपी बता रहे है | वैसे तो आपने नारियल की चटनी तो कई बार खाई होगी पर एक बार फलाहारी नारियल ( Coconut Chutney ) की चटनी जरुर ट्राई करें | इसे आप नवरात्रि, सावन और अन्य व्रत उपबास में फलाहरी स्नैक्स के साथ परोस सकते है |

तो आइये फिर बनाते है फलाहरी नारियल की चटनी( Vrat ki Chutney ) |

आवश्यक सामग्री ( 3 से 4 लोगों के लिए ) – Ingedients For Falahari Nariyal ki Chutney

  • ताजा नारियल —– 1 कटोरी या कप ( कद्दूकस किया हुआ )
  • हरा धनिया —– 2 चम्मच
  • पुदीना —– 1 चम्मच
  • हरी मिर्च —– 2
  • नींबू —– आधा
  • सेंधा नमक —– स्वादानुसार

फलाहारी नारियल की चटनी बनाने की विधि ( How to Make Falahari Chutney )

– नारियल की चटनी बनाने के लिए सबसे हरा धनिया, पुदीना और हरी मिर्च को धो लीजिये |

– अब मिक्सर के एक जार में कद्दूकस किया नारियल, हरा धनिया, पुदीना, हरी मिर्च, सेंधा नमक डालकर फिर इसमें नींबू का रस निचोड़कर और साथ में थोड़ा सा पानी डालकर 2 से 3 बार अच्छे से बारीक करके पीस लीजिये | ( आम की चटनी कैसे बनाये )

– जब फलाहारी नारियल की चटनी अच्छे से पिस जाये तो इसे मिक्सर जार से बाहर कटोरी में निकाल लीजिये |

– लीजिये बनकर तैयार है व्रत के लिए फलाहारी नारियल की चटनी |

नोट –

– अगर आपको हमारी Falahari Nariyal ki Chutney की रेसिपी पसंद आये तो आप हमारी दूसरी रेसिपीज को भी पढ़े वो भी आपको जरुर पसंद आएगी |

Rate this post

Leave a Comment