गुड़ मूंगफली की चिक्की बनाने की विधि – Peanut Chikki Recipe in Hindi

Peanut Chikki Recipe in Hindi – मूंगफली की चिक्की एक ऐसी सुखी मिठाई है जो हर किसी को बहुत पसंद होती है | तभी तो लोग इसे खरीद कर खूब खाना पसंद करते है | अब आपको मूंगफली की चिक्की ( Peanut Chikki ) को खाने के लिए कही बाहर जाने के जरुरत नही, क्यूंकि आज हम आपको घर पर ही मूंगफली की चिक्की बनाने का तरीका बतायेगे |

जब कभी भी आपका मन कुछ मीठा खाने को करे तो आप मूंगफली की चिक्की बना सकते है | Chikki को ज्यादातर सर्दियों में मौसम आता है | कुछ ऐसी जगह है जहां पर इसे गचक या मूंगफली की पट्टी कहते है | तो आइये फिर ज्यादा देर न करते हुए जाने मूंगफली की चिक्की कैसे बनाते है |

आवश्यक सामग्री – Ingredients For Peanut Chikki Recipe in Hindi

  • मूंगफली —– 250 ग्राम
  • गुड़ —– 300 ग्राम
  • घी —– 2 बड़े चम्मच
  • पानी —– 2 बड़े चम्मच

चिक्की कैसे बनाये | मूंगफली की चिक्की कैसे बनाये | चिक्की बनाने की विधि | चिक्की कैसे बनाते है | Mungfali ki Chikki | Peanut Chikki Recipe | Recipe of Chikki |Chikki Recipe | Peanut Chikki Mungfali Chikki | Peanut Chikki Recipe in Hindi |

मूंगफली की चिक्की बनाने की विधि ( How to Make Peanut Chikki )

– गुड़ मूंगफली की चिक्की ( Chikki Recipe ) बनाने के लिए सबसे पहले मूंगफली के दानों को एक पैन या कड़ाई में डालकर बड़े चम्मच से चलाते हुए 4 से 5 मिनट तक भुन लीजिये |

– तय समय बाद जब मूंगफली के दाने हल्का हल्का रंग बदलने लगे तो गैस को बंद कर दीजिये और मूंगफली के दानों को थोड़ा ठंडा होने दीजिये | ( मिल्क केक कैसे बनाने की विधि )

– जब मूंगफली के दाने ठंडे हो जाये तो हाथों से रगड़ कर दानों के छिलके निकाल दीजिये |

– अब पैन में घी गैस पर गर्म होने के लिए रख दीजिये |

– जब घी पिघल जाये तो इसमें गुड़ डालकर गैस की आचं को धीमी करके चम्मच से चलाते हुए घुमाते रहें |

– जब गुड़ पिघलकर घी में अच्छे से मिक्स हो जाये तो गुड़ को 2 से 3 मिनट तक चलाते हुए पकाएं |

– अब एक कटोरी में पानी के लेकर चम्मच से थोड़ा सा गुड़ पानी में डाले | गुड़ पानी में डालते ही जम जाये तो समझ लीजिये गुड़ पक कर तैयार है | ( चावल की चकली कैसे बनाये )

– अब इसमें मूंगफली के दाने डाल दीजिये और बड़े चम्मच से 2 से 3 मिनट तक चलाते हुए मिलाते रहे |

– एक परात या थाली को उल्टा करके उसके अच्छे से लगाकर चिकना कर लीजिये ताकि मूंगफली की चिक्की बर्तन से चिपके न |

– तय समय के बाद गैस को बंद कर दीजिये |

– अब घी लगी परात या थाली के पिछले तरह जहाँ घी लगाया है वहा पर गुड़ और मूंगफली के मिश्रण को डाल दीजिये और बेलन को घी से चिकना करके मिश्रण को पतला पतला फैला दीजिये | ( मैंगो की लस्सी कैसे बनाये )

– अब 15 मिनट के लिए इसे छोड़ दीजिये ताकि यह थोड़ी ठंडी हो जाये |

– तय समय के बाद मूंगफली की चिक्की थोड़ी ठंडी हो चुकी है अब चाकू की मदद से इसे अपने मन पसंद आकार में काट लीजिये |

– अब चिक्की को एकदम सख्त होने के लिए 4 से 5 घंटे के लिए एक खुले बर्तन में डालकर रख दीजिये |

– लीजिये बनकर तैयार है एकदम सख्त मूंगफली की चिक्की ( Peanut Chikki Recipe in Hindi )|

– अब चिक्की को एक डिब्बे में डालकर कई दिनों तक खा सकते है | जब आपका मन मूंगफली की चिक्की खाने को करे या फिर बच्चे मांगे तो डिब्बे में से निकालकर खाई और परोसिएं |

Rate this post

Leave a Comment