फलाहारी दही वाली अरबी कैसे बनाएं | Falahari Dahi Wali Arbi | Mathe ki Aarbi

Falahari Dahi Wali Arbi – क्या कभी आपने फलाहरी दही वाली अरबी खाई है | अगर नहीं तो आज इसे बनाकर इसके स्वाद का मजा लीजिये क्यूंकि आज हम आपको फलाहारी दही वाली अरबी या मठे की अरबी ( Falahari Dahi Wali Arbi – Mathe ki Aarbi ) की रेसिपी बतायेंगे | जिसे खासतौर पर नवरात्रि के व्रत या सावन के व्रत या फिर अन्य की व्रत में बनाई और खाई जाती है | मठे की अरबी खाने में बहुत ही स्वादिष्ट व् मजेदार होती है और इसे बनाना भी बहुत आसन है |

तो आइये फिर ज्यादा देर न करते हुए जानते है मठे की अरबी बनाने की विधि |

आवश्यक सामग्री – Ingredients For Falahari Dahi Wali Arbi

  • अरबी —– 300 ग्राम
  • दही —– 2 कटोरी या कप
  • हरी मिर्च —– 1 महीम कटी हुई
  • काली मिर्च पाउडर —– आधा छोटा चम्मच
  • सेंधा नमक —– स्वादानुसार
  • घी —– 2 चम्मच

फलाहारी दही वाली अरबी बनाने की विधि ( How to Make Mathe ki Arbi )

– मठे की अरबी यानि फलाहारी दही वाली अरबी बनाने के लिए सबसे पहले अरबी को एक प्रेशर कुकर में डालकर इसमें 2 कप पानी के डालकर 3 सिटी आने तक उबाल लीजिये |

– 3 सिटी आने के बाद गैस को बंद कर दे और अरबी को ठंडा होने दिजिये |

– जब अरबी ठंडी हो जाये तो अरबी के छिलके छीलकर छोटे छोटे टुकड़ों में काट लीजिये |

– अब दही को एक कटोरे में डालकर अच्छे से फेंट लीजिये | ( नवरात्रि के लिए साबूदाने की खीर कैसे बनाएं )

– अब एक पैन या कड़ाही में घी डालकर गर्म करें |

– जब घी गर्म हो जाये तो इसमें हरी डालकर भुन लीजिये |

– अब इसमें अरबी डालकर घी में 1 से 2 मिनट तक चलाते हुए भुन लीजिये |

– जब अरबी अच्छे से घी में भुन जाये तो इसमें दही डालकर अच्छे से मिक्स करके दही में उबाल आने तक लगातार चलाते रहे नहीं तो दही फट जायेगा | ( व्रत स्पेशल कच्चे केले की टिक्की )

– जैसे ही दही में उबाल आ जाये तो गैस की आंच को मीडियम लो कर ले | फिर इसमें काली मिर्च पाउडर और सेंधा नमक डालकर मिक्स करके पैन को ढक्कन से ढककर अरबी को 5 से 7 मिनट तक पकाएं |

– तय समय के बाद गैस को बंद करके मठे की अरबी या फलहरी दही वाली अरबी ( Falahari Dahi Wali Arbi )को कटोरी में निकालकर हरा धनिया से सजाकर परोसिएं |

Rate this post

2 thoughts on “फलाहारी दही वाली अरबी कैसे बनाएं | Falahari Dahi Wali Arbi | Mathe ki Aarbi”

Leave a Comment