केसर लस्सी बनाने की विधि | Kesar Lassi Recipe in Hindi

Kesar Lassi Recipe गर्मियों के दिनों में कुछ ठंडा ठंडा पिने के मन हो रहा है तो हम आपके लिए केसर लस्सी रेसिपी लेकर आये है | आप इस बादाम, पिस्ता और केसर लस्सी की रेसिपी को जरुर ट्राई करें आपको ये बहुत पसंद आएगी |

Kesar Lassi की ये रेसिपी एकदम सिंपल और आसान रेसिपी है तो चलिए फिर बनाना शुरू करते है केसर लस्सी रेसिपी बनाना |

आवश्यक सामग्री (Kesar Lassi Ingredients)

  • दही —– 1 कटोरी
  • केसर —– 7 से 8 धागे
  • चीनी —– 2 बड़े चम्मच
  • पानी —– 2 चम्मच पानी
  • बर्फ —– 4 से 5 टुकड़े
  • काजू बदाम और पिस्ता —– 2 चम्मच ( बारीक़ कटा )
  • केसर —– 2 से 3 धागे

केसर लस्सी बनाने की विधि (Kesar Lassi Recipe)

– केसर लस्सी बनाने के लिए सबसे पहले केसर के धागों को एक कटोरी में डाल दीजिये और उसमें 1 चम्मच गुनगुने पानी का डाल दीजिये |

– अब मिक्सी का जार लीजिये और जार में 1 कटोरी दही, 2 बड़े चम्मच चीनी, केसर के धागे, 2 चम्मच पानी और 4 से 5 टुकड़े बर्फ के डाल दीजिये |

– अब जार ढक्कन बंद कर लीजिये और इसे अच्छे से ब्लेंड कर लीजिये |

– अच्छे से ब्लेंड करने के बाद जार का ढक्कन खोलकर केसर लस्सी को एक एक्सचे से सर्विंग गिलास में निकाल लीजिये |

– अब इसके ऊपर थोड़े से कटे हुए काजू बदाम पिस्ता और 2 से 3 केसर के धागे डालकर गार्निश कीजिये |

– लीजिये परोसने के लिए तैयार है ठंडी ठंडी केसर की लस्सी |

यह कुछ ख़ास रेसिपीज आपके लिए

Kesar Lassi Recipe

Prep Time5 minutes
Cook Time5 minutes
Total Time10 minutes
Course: Drinks, Lassi
Cuisine: Indian
Keyword: Kesar Lassi, Kesar Lassi Banane ki Recipe, Kesar Lassi Recipe, Kesar Lassi Recipe in Hindi
Servings: 2
Rate this post

Leave a Comment