चिल्ली पोटैटो बनाने की रेसिपी | Chilli Potato Recipe in Hindi

Chilli Potato Recipe in Hindi आज हम आपके लिए आलू से बनाई जाने वाली एक लाजबाब रेसिपी लेकर आये है वो है चिल्ली पोटैटो | चिल्ली पोटैटो खाने में जितने स्वदिष्ट और मजेदार होते है इन्हें बनाना भी उतना ही आसान होता है | चिल्ली पोटैटो रेसिपी खासतौर पर रेस्टोरेंट और होटल में बनाई जाती है | लेकिन आज हम आपको इसे घर पर बनाना सिखाएंगे |

Chilli Potato सभी लोग को बहुत पसंद करते है और इसे बड़े चाव से खाते है तो चलिए फिर देर किस बात की Chilli Potato Recipe बनाना शुरू करते है | इस रेसिपी को अपनाके Chilli Potato बनाकर अपने परिवार परोसिये और और खुद भी खाकर इसका आनंद लीजिये |

आवश्यक सामग्री (Chilli Potato Recipe)

  • आलू —– 4 से 5 ( मीडियम आकार के )
  • प्याज —– 1 ( चौकोन टुकड़ों में कता हुआ )
  • शिमला मिर्च —– 1 ( 1 से 1.5 इंच के टुकड़ो में कटी हुई )
  • हरी मिर्च —– 2 से 3 ( कटी हुई )
  • हरा प्याज —– 1/2 ( कटोरी हुई )
  • अदरक लहसुन का पेस्ट —– 1 चम्मच
  • रेड चिली सॉस —– 1 चम्मच
  • सोया सॉस —– 1 चम्मच
  • टोमाटो केचप —– 1 चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर —– 1 चम्मच
  • सफेद तिल —– 1 छोटा चम्मच
  • सिरका —– 1 छोटा चम्मच
  • मैदा —– 1 चम्मच
  • कॉर्न फ्लोर —– 2 चम्मच
  • नमक —– स्वादानुसार
  • तेल —– 2 बड़े चम्मच
  • तेल —– तलने के लिए

चिल्ली पोटैटो बनाने की विधि – How to Make Chilli Potato

– चिल्ली पोटैटो बनाने के लिए सबसे पहले आलू के छिलके छील लीजिये फिर आलू को फ्रेंच फ्राइज के आकर में काट लीजिये |

– अब काटे हुए आलू को पानी में डालकर अच्छे से धो लीजिये और एक बाउल में निकाल लीजिये |

– अब आलू में 1 चम्मच मैदा 1 चम्मच कॉर्न फ्लोर और थोड़ा सा नमक डालकर अच्छे से मिला लीजिये | ताकि मैदा, कॉर्न फ्लोर और नमक आलू के टुकड़ो पर अच्छे से चिपक जाये |

– आलू को फ्राई करने के लिए एक कढ़ाई में तेल डालकर गैस की फुल आंच पर गर्म होने के लिए रख दीजिये |

– जब तेल अच्छे से गर्म हो जाये तब गैस की आंच को मीडियम लो कर दीजिये और आलू को तेल में डालकर फ्राई कर लीजिये |

– जब आलू ब्राउन हो जाये तब इन्हें एक प्लेट में निकाल लीजिये | (आलू की सब्जी कैसे बनाएं)

– एक कढ़ाई में 2 चम्मच तेल के डालकर गर्म कीजिये | जब तेल गर्म हो जाये तब गर्म तेल में तिल, कटी हरी मिर्च और अदरक लहसुन का पेस्ट डाल दीजिये और इसे लगातार चलाते हुए मीडियम आंच पर 1 मिनट तक पका लीजिये |

– अब इसमें कटा प्याज और हरी शिमला मिर्च डाल दीजिये और इसे फिर से चलाते हुए 1 मिनट तक पका लीजिये |

– अब इसमें सोया सॉस, रेड चिल्ली सॉस, टोमेटो केचप, लाल मिर्च पाउडर, सिरका और नमक डालकर अच्छे से मिलाते हुए 1 मिनट तक पका लीजिये |

– 1 मिनट के बाद अब इसमें 1/2 गिलास पानी का डाल कर मिला लीजिये | अब सॉस को गाढ़ा करने के लिए एक कटोरी में 1 चम्मच कॉर्न फ्लोर डालकर 3 से 4 चम्मच पानी के डालकर अच्छे से घोल लीजिये |

– अब इस घोल को सॉस में डाल दीजिये और इसे अच्छे से मिलाते हुए पकाएं | आपके देखते ही देखते हमारा सॉस अच्छे से गाढ़ा हो जायेगा |

– अब इसमें फ्राई हुए हुए आलू डाल दीजिये और आलू को सॉस के साथ अच्छे से मिला लीजिये | इमे इसे ज्यादा नहीं पकाना है | (आलू गोभी की सब्जी)

– जब आलू और सॉस आपस में अच्छे से मिल जाये तब गैस को बंद कर दीजिये और इसमें कटा हरा प्याज डालकर अच्छे से मिला लीजिये |

– लीजिये बनकर तैयार है स्वादिष्ट चिल्ली पोटैटो | अब इसे सर्विग कटोरी में डालकर हरे प्याज और भुने सफेद तिल से सजाकर सर्व करें |

Keywords:- Chilli Potato, Chilli Potato Recipe, Chilli Potato Recipe in Hindi, Chilli Potato Recipe Hindi.

Rate this post

Leave a Comment