इस तरह से बनाएं स्वादिष्ट दही की चटनी | Dahi ki Chutney Recipe in Hindi

Dahi ki Chutney Recipe in Hindi – खाने के साथ में अगर चटनी मिल जाये तो खाने का स्वाद कई गुना बढ़ जाता है | चटनी एक ऐसा व्यंजन है जिस हर तरह के खाने के साथ खाया जा सकता है |

क्या आपको पता है चटनी खाने में जितनी स्वादिष्ट होती है इसे बनाना उतना ही आसान होता है पर चटनी कई तरह की होती है | आज हम आपको हरा धनिया और दही की चटनी ( Dahi ki Chatni ) बनाने की विधि बता रहे है | Dahi ki Chutney बनाकर आप समोसे, पकोड़े या अन्य स्नैक्स के साथ परोस सकते है |

आवश्यक सामग्री – Ingredients For Dahi ki Chutney

  • दही —– 1 कटोरी
  • हरा धनिया —– आधी कटोरी
  • पुदीना की पत्तियाँ —– 2 चम्मच
  • हरी मिर्च —– 2
  • लहसुन की कलिया —– 5 से 7
  • जीरा पाउडर —– आधा छोटा चम्मच
  • नमक —– स्वादानुसार

दही की चटनी बनाने की विधि ( How to Make Curd Chutney )

– हरा धनिया और दही की चटनी बानने के लिए सबसे पहले हरा धनिया  को अच्छे से धोकर चाकू से मोटा मोटा काट लीजिये |

– फिर हरी मिर्च के ऊपर की डंडिया तोड़ लीजिये और हरी मिर्च और पुदीने को भी अच्छे से धो लीजिये |

– अब एक मिक्सर के जार में हरा धनिया, पुदीना, हरी मिर्च और लहसुन डालकर सारी सामग्री अच्छे से पीस लीजिये ( आप चाहे तो इसमें 2 चम्मच पानी के भी डाल सकते है )

– सामग्री को अच्छे से पिसने के बाद इसमें एक कटोरी दही, जीरा पाउडर और नमक डालकर 1 से 2 बार फिर अच्छे से पीस लीजिये |

– जब चटनी अच्छे से पिस जाये तो इसे एक कटोरी में निकाल लीजिये | ( फलाहारी नारियल की चटनी कैसे बनाये )

– बस लीजिये बनाकर तैयार है स्वादिष्ट दही की चटनी |

– इसे आप पकोड़े, समोसे, आलू टिक्की, परांठे अन्य किसी भो स्नैक्स के साथ परोस सकते हो |

5/5 - (1 vote)

Leave a Comment