सुबह नाश्ते में 5 मिनट में बनाये पालक का पराठा | Palak Paratha Recipe in Hindi

Palak Paratha Recipe in Hindi – खाना सेहत के लिए अच्छा माना जाता है | आज हम आपके लिए पालक पराठा की रेसिपी ( Palak Paratha Recipe ) लेकर आये है | पालक पराठा एक बहुत ही स्वादिष्ट व् मजेदार और पौष्टिक पराठा रेसिपी है | पालक पराठा ( Palak Paratha Recipe in Hindi ) को कई तरीको से बनाया जाता है आज हम आपको 5 मिनट में पालक पराठा बाबाने के रेसिपी बतायेंगे जिससे आपके समय में भी बचत होगी |

पालक पराठा ( Palak Paratha ) को बनाना बहुत आसान है | पालक पराठा को आप सुबह नाश्ते में मख्खन, चटनी और आचार के साथ परोस सकते है | तो आइये फिर जानते है पालक पराठा बनाने की विधि और इसमें लगने वाली सामग्री |

Palak ka Paratha को बनाने में लगने वाला समय

पालक पराठा को बनाने में लगभग 15 से 20 मिनट का समय लगेगा

बताई गई रेसिपी कितने सदस्यों के लिए है |

बताई गई रेसिपी 2 से 3 लोगों के लिए है |

आवश्यक सामग्री ( Palak Paratha Recipe )

  • पालक —– 250 ग्राम
  • हरा धनिया —– 2 चम्मच
  • आटा —– 2 कटोरी
  • हरी मिर्च —– 2
  • लहसुन —– 3 से 4 कलिया
  • अदरक —– 1 इंच का टुकड़ा
  • धनिया पाउडर —– 1 चम्मच
  • तेल —– परांठे बनाने के लिए
  • पानी —– प्रयोगानुसार

पालक परांठा बनाने की विधि ( Palak Paratha Recipe in Hindi )

– 5 मिनट में पालक पराठा बनाने के लिए सबसे पहले हरी मिर्च और पालक को धो लीजिये और पालक को मोटा मोटा काट लीजिये |

– आज हम आपको पालक को बिना उबाले परांठे बनाना बतायेंगे | पालक को उबालने से पालक अपना पौष्टिक खो देता है |

– अब पालक को मिक्सी के एक जार में डाल दीजिये साथ में हरा धनिया, हरी मिर्च, लहसुन की कलिया और अदरक डालकर अच्छे से बारीक पीस लीजिये | ( पालक को पिस्ते समय पालक में पानी न डाले | जरूरत पड़ने पर ही 2 से 3 चम्मच पानी के डाले )

– जब पालक अच्छे से पिस जाये तो इसे एक बड़े बाउल में निकाल लीजिये | ( सिंपल पराठा रेसिपी )

– अब पालक में 2 कटोरी आटा, धनिया पाउडर और नमक डालकर मिक्स कर लीजिये अब जिस कटोरी से आटा डाला है उसी कटोरी से 2 कटोरी पानी की डाल लीजिये |

– अब इस मिश्रण को अच्छे से चलाते हुए घोल तैयार कर लीजिये | ( इस बात का ध्यान रखे की घोल में गुठलियाँ न हो )

– पालक परांठे का मिश्रण बनकर तैयार है अब एक नॉनस्टिक तवे को गैस पर गर्म होने के लिए रख दीजिये | ( आलू पराठा रेसिपी )

– अब तवे पर तेल लगाकर चिकना कर लीजिये जब तेल गर्म हो जाये तो बड़े चम्मच से 2 से 3 चम्मच घोल के तेव पर डालकर गोल करके चपाती के आकर का फैल दीजिये |

– अब पराठे को पकने दीजिये जब पराठा एक तरफ से सिक जाये तो पराठे को दूसरी तरफ पलट दीजिये और पराठे पर तेल लगा दीजिये |

– जब पराठा दोनों तरफ से सिक के सुनहरा हो जाये तब इसे प्लेट में निकाल लीजिये | ( आलू पालक की सब्जी )

– इसी तरफ से सारे मिश्रण के पराठा बना लीजिये |

– तैयार पालक के पराठे पर मख्खन रखकर चाये के साथ परोसिये |

– लीजिये बनकर तैयार है कुछ ही मिनटों में सुबह के नाश्ते के लिए स्वादिष्ट पालक के पराठे ( Palak Paratha )|

Rate this post

Leave a Comment