Kesar Lassi Recipe गर्मियों के दिनों में कुछ ठंडा ठंडा पिने के मन हो रहा है तो हम आपके लिए केसर लस्सी रेसिपी लेकर आये है | आप इस बादाम, पिस्ता और केसर लस्सी की रेसिपी को जरुर ट्राई करें आपको ये बहुत पसंद आएगी |
Kesar Lassi की ये रेसिपी एकदम सिंपल और आसान रेसिपी है तो चलिए फिर बनाना शुरू करते है केसर लस्सी रेसिपी बनाना |
आवश्यक सामग्री (Kesar Lassi Ingredients)
- दही —– 1 कटोरी
- केसर —– 7 से 8 धागे
- चीनी —– 2 बड़े चम्मच
- पानी —– 2 चम्मच पानी
- बर्फ —– 4 से 5 टुकड़े
- काजू बदाम और पिस्ता —– 2 चम्मच ( बारीक़ कटा )
- केसर —– 2 से 3 धागे
केसर लस्सी बनाने की विधि (Kesar Lassi Recipe)
– केसर लस्सी बनाने के लिए सबसे पहले केसर के धागों को एक कटोरी में डाल दीजिये और उसमें 1 चम्मच गुनगुने पानी का डाल दीजिये |
– अब मिक्सी का जार लीजिये और जार में 1 कटोरी दही, 2 बड़े चम्मच चीनी, केसर के धागे, 2 चम्मच पानी और 4 से 5 टुकड़े बर्फ के डाल दीजिये |
– अब जार ढक्कन बंद कर लीजिये और इसे अच्छे से ब्लेंड कर लीजिये |
– अच्छे से ब्लेंड करने के बाद जार का ढक्कन खोलकर केसर लस्सी को एक एक्सचे से सर्विंग गिलास में निकाल लीजिये |
– अब इसके ऊपर थोड़े से कटे हुए काजू बदाम पिस्ता और 2 से 3 केसर के धागे डालकर गार्निश कीजिये |
– लीजिये परोसने के लिए तैयार है ठंडी ठंडी केसर की लस्सी |
यह कुछ ख़ास रेसिपीज आपके लिए