चिकन 65 रेसिपी | Chicken 65 Recipe in Hindi

Chicken 65 Recipe in Hindi चिकन 65 चिकन से बनने वाली एक बहुत ही स्वादिष्ट और लाजबाब डिश है | नॉन वेज खाने के शौकीन लोगों की यह पसंदीदा रेसिपी है | चिकन 65 (Chicken 65 Recipe) इतनी फेमस डिश है की इसे भारत के साथ साथ बाहर भी बहुत सारे देशों में बहुत पसंद किया जाता है और इसे बड़े चाव से खाया जाता है |

चिकन 65 को ज्यादातर होटल या रेस्टोरेंट बनाया जाता है और ये इतनी फेमस डिश है की लोग इसे होटल या रेस्टोरेंट में जाकर खाना पसंद करते है | लेकिन आज हम आपको घर पर चिकन 65 कैसे बनाएं? ये बतायेंगे |

फिर जब भी आपका मन चिकन 65 खाने का मन करे तो आपको होटल या रेस्टोरेंट में जाने की जरूरत नहीं | चिकन 65 बनाने की विधि को फॉलो करके घर पर बढ़ी ही आसानी से चिकन 65 बनाएं और अपने परिवार वालों में परोसे और खुद भी खाकर इसका आनदं लीजिये |

चिकन 65 खाने में जितना स्वादिष्ट होता है इसे उतना ही आसान बनाना होता है | तो चलिए फिर बिना देर किये Chicken 65 Recipe को बनाना शुरू करते हैं |

आवश्यक सामग्री – Ingredients For Chicken 65 Recipe

  • चिकन —– 500 ग्राम बिना हड्डी वाला यानि ( बोनलेस )
  • अंडा —– 1
  • नमक —– 1 छोटा चम्मच या स्वादानुसार
  • कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर —– 1 चम्मच
  • धनिया पाउडर —– 2 चम्मच
  • गरम मसाला —– 1/2 चम्मच
  • काली मिर्च पाउडर —– 1 छोटी चम्मच
  • अदरक लहसुन का पेस्ट —– 2 चम्मच
  • कॉर्न फ्लोर —– 3 चम्मच
  • चावल का आटा —– 2 चम्मच
  • नींबू का रस —– 2 चम्मच
  • तेल —– फ्राई करने के लिए

तड़का के लिए

  • तेल —– 2 चम्मच
  • जीरा —– 1/2 चम्मच
  • लहसुन —– 7 से 8 कलियाँ ( बारीक़ कटा लें )
  • हरी मिर्च —– 4 ( लंबी काट लें )
  • करी पत्ता —– 10 से 12
  • रेड चिली सॉस —– 1 चम्मच
  • टोमेटो सॉस —– 1 चम्मच
  • सोया सॉस —– 1चम्मच
  • नमक —– स्वादानुसार
  • 1 प्याज लाछों में कटा हुआ सजाने के लिए

चिकन 65 बनाने की विधि (Recipe of Chicken 65)

Chicken 65 बनाने के लिए सबसे पहले चिकन के टुकड़ों को 2 से 3 बार पानी से अच्छी तरह से धो लीजिये |

– अब एक बड़े कटोरे में चिकन को डाल लीजिये | फिर इसमें नमक, कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, गरम मसाला, काली मिर्च पाउडर, अदरक लहसुन का पेस्ट, कोर्न फ्लोर, चावल का आटा और नींबू का रस डालकर अच्छे से मिला लीजिये |

– एक कटोरी लीजिये उसमें अंडे को फोड़ कर अच्छे से फेंट लीजिये | फेंटे हुए अंडे को चिकन में डालकर अच्छी से मिला लीजिये |

– अब इसे ढक्कन से ढककर 30 मिनट मैरिनेट होने के लिए रख दीजिये | (चिकन करी रेसिपी)

– 30 मिनट के बाद हमारा चिकन अच्छे से मैरिनेट हो चूका है अब हम चिकन को फ्राई करेंगे तो इसके लिए एक कड़ाही में तेल डालकर गैस पर गर्म होने के लिए रख दीजिये |

– जब तेल अच्छे से गर्म हो जाये तब एक एक करके मैरिनेट किये हुए चिकन के टुकड़े को गर्म तेल में डाल दीजिये और इसे मीडियम लो आंच पर ब्राउन कलर आने तक फ्राई कर लीजिये |

– चिकन के अच्छे से फ्राई हो जाने के बाद इसे एक प्लेट में निकाल लीजिये |

– अब हम चिकन 65 को तड़का लगायेंगे तो इसके लिए एक पैन में 2 चम्मच तेल के डालकर गैस पर गर्म होने के लिए रख दीजिये |

– जैसे ही तेल गर्म हो जाये तब इसमें जीरा डाल दीजिये और जीरे को चटकने तक भुन लीजिये |

– अब इसमें बारीक़ कटा हुआ लहसुन डाल कर भुन लीजिये |

– अब इसमें कटी हरी मिर्च और करी पत्ता डाल दीजिये |

– फिर इसमें टोमेटो सॉस, रेड चिली सॉस, सोया सोस और थोड़ा सा नमक डालकर मिलाते हुए पकाएं | अब इसमें थोड़ा सा पानी डाल दीजिये |

– लगभग 1 मिनट तक पकाने के बाद इसमें फ्राई किया हुआ चिकन डाल कर इसे अच्छे से टोस करते हुए या कड़छी से मिला लीजिये | हमे इसे ज्यादा नहीं पकाना है | (बटर चिकन कैसे बनाते है?)

– जब चिकन तड़के में अच्छे से मिल जाये तब गैस को बंद कर दीजिये लीजिये बनकर तैयार है स्वादिष्ट चिकन 65 (Chicken 65 Recipe)|

– अब Chicken 65 को एक प्लेट में निकाल लीजिये और इसे लच्छेदार से सजाये | गरमगरम चिकन 65 को अपने परिवार में सर्व कीजिये |

5/5 - (1 vote)

Leave a Comment