पालक पनीर बनाने की विधि | Palak Paneer Recipe in Hindi

Palak Paneer Recipe in Hindi – पालक पनीर उत्तर भारत की प्रसिद्ध डिश है | और इसे ज्यादातर ढाबे या रेस्टोरेंट में बनाया जाता है पर आज हम आपके लिए घर पर लेकर आये है रेस्टोरेंट स्टाइल पालक पनीर रेसिपी | पालक पनीर स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक होता है क्यूंकि पालक पौष्टिक तत्वों से भरपूर होता है |

पालक पनीर खाने में बहुत ही स्वादिष्ट व् मजेदार होता है | पालक पनीर एक ऐसी सब्जी है जिसे हर कोई खाना पसंद करता है | पालक पनीर की सब्जी ( Recipe of Palak Paneer ) को बनाने के कई सारे तरीके है पर हम आपको इसे बनाने का सबसे आसान तरीका बता रहे है | Punjabi Palak Paneer को बनाना बहुत ही आसान है | इसे आप बहुत ही कम समय में बनाकर तैयार कर सकते है |

तो चलिए फिर देर किस बात की जानते है पालक पनीर बनाने की विधि | और हाँ एक बात और अगर आपके हमारे द्वारा बताई गई इसे पालक पनीर की रेसिपी ( Recipe for Palak Paneer ) को अच्छे से पढकर समझ लिए तो फिर आपको किसी और से यह पूछने की जरूरत नहीं की पालक पनीर कैसे बनाते है? या पालक पनीर कैसे बनाये? या फिर पालक पनीर बनाने का तरीका क्या है?

पालक पनीर को बनाने में लगने वाला समय |

Palak Paneer Recipe को बनाने में लगभग 30 से 35 मिनट का समय लगता है |

पालक पनीर की बताई गई रेसिपी कितने लोगों के लिए है |

Palak Paneer की बताई गई रेसिपी 3 से 4 लोगों के लिए है |

आवश्यक सामग्री ( Palak Paneer Recipe )

  • पालक —– 500 ग्राम
  • पनीर —– 250 ग्राम
  • हरी मिर्च —– 2 महीम कटी हुई
  • प्याज —– 1 बारीक कटा हुआ
  • टमाटर की प्यूरी —– एक कटोरी
  • अदरक लहसुन का पेस्ट —– 1 चम्मच
  • तेल —– 3 बड़े चम्मच
  • जीरा —– 1 छोटा चम्मच
  • तेजपत्ता —– 1 पीस
  • दालचीनी —– 1 टुकड़ा
  • लॉन्ग —– 2 से 3
  • हरी इलायची —– 2 से 3
  • सुखी लाल मिर्च —– 2
  • हल्दी पाउडर —– आधा छोटा चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर —– आधा छोटा चम्मच
  • धनिया पाउडर —– 1 चम्मच
  • गरम मसाला —– आधा छोटा चम्मच
  • कसूरी मेथी —– 1 छोटा चम्मच
  • नमक —– स्वादानुसार
  • फ्रेश क्रीम —– 2 बड़े चम्मच

Palak Paneer | Recipe For Palak Paneer | Palak Paneer Recipe Hindi | Palak Paneer Recipe in Hindi | How Make Palak Paneer |How to Make Palak Paneer | पालक पनीर कैसे बनता है?

पालक पनीर बनाने की विधि ( Recipe For Palak Paneer )

– पालक पनीर बनाने के लिए सबसे पहले पालक को अच्छे से साफ़ करके अच्छे से धो लीजिये |

– अब पालक को कुकर में डालकर साथ में 1 कप पानी का डाल दीजिये | फिर 1 सिटी आने तक पालक को उबाल लीजिये |

– जब पालक उबल जाये तब पालक में से पानी को अलग कर दीजिये पर पालक को मिक्सी के जार में डालकर बारीक पीस लीजिये | ( पनीर बटर मसाला रेसिपी )

– अब एक कड़ाई में 3 बड़े चम्मच तेल के डालकर गैस पर गर्म होने के लिए रख दीजिये |

– जब तेल गरम् हो जाये तब दालचीनी, तेजपत्ता, हरी इलायची, लॉन्ग और सुखी लाल मिर्च डालकर तडकने तक भुन लीजिये |

– जब मसाले तडकने लगे प्याज डाल का कड़छी से चलाते हुए भुन लीजिये |

– प्याज सुनहरे होने लगे तब अदरक और लहसुन का पेस्ट डालकर चलाते हुए 1 मिनट पकाएं | ( पनीर टिक्का रेसिपी )

– अब टमाटर की प्यूरी डालकर कड़छी से मिलाते हुए पकाएं |

– जब टमाटर अच्छे से पक जाये और मसाले पककर तेल छोड़ने लगे तब इसमें हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, गरम मसाला और नमक डालकर अच्छे से मिक्स कर लीजिये और कड़छी से चलाते हुए 1 से 2 मिनट तक भुन पकाइए |

– जब मसाले अच्छे से पक जाये तब मसालों में पालक का पेस्ट डालकर मिक्स कर लीजिये |

– अब इसे ढककर 5 मिनट तक मीडियम आंच पर पकाइए | ( मटर पनीर बनाने की विधि )

– 5 मिनट के बाद ढक्कन हटाकर इसमें आधा कप पानी का डालकर मिक्स कर लीजिये और फिर से ढककर 2 से 3 मिनट तक पका लीजिये |

– 3 मिनट हो गए है पालक अच्छे से पक चुक है अब इसमें पनीर डालकर मिक्स कर लीजिये और 5 मिनट कर पकाइए |

– तय समय के बाद अब इसमें कसूरी मेथी और क्रीम डालकर अच्छे से मिक्स कर लीजिये |

– अब गैस पको बंद कर दीजिये | ( बटर चिकन रेसिपी )

– लीजिये बनकर तैयार है एकदम स्वादिष्ट व् लाजबाव पालक पनीर |

– अब पालक पनीर को सर्विंग बाउल में निकालकर गर्मागर्म रोटी के साथ परोसिए |

1.9/5 - (12 votes)

3 thoughts on “पालक पनीर बनाने की विधि | Palak Paneer Recipe in Hindi”

Leave a Comment