पनीर टिक्का रेसिपी | Paneer Tikka Recipe in Hindi

Paneer Tikka Recipe in Hindi – पनीर टिक्का एक बहुत ही स्वादिष्ट व् लाजबाव व्यंजन है | यह पंजाब की एक फेमस रेसिपी है लेकिन इसे पुरे भारत में बहुत पसंद किया जाता है | पनीर टिक्का बच्चों लेकर बड़ों तक सभी को बहुत पसंद आता है इसलिए इसे बड़े शौक से खाते है | Paneer Tikka इतनी फेमस रेसिपी है आप जब होटल्स रेस्टोरेंट आदि में जाओगे तो वहा पर आसानी से मिल जाता है |

आज हम आपको घर पर Paneer Tikka ki Recipe बता रहे है | अगर आप कम समय में कुछ अच्छा खाना चाहते है | तो पनीर टिक्का बना सकते है | इसे बनाना बहुत आसान है तो आइये फिर जानते है पनीर टिक्का बनाने की विधि |

आवश्यक सामग्री

  • पनीर —– 250 ग्राम
  • गाढ़ा दही —– 1 कटोरी ( कप )
  • बेसन —– 2 चम्मच
  • हरी शिमला मिर्च —– 1
  • लाल शिमला मिर्च —– 1
  • प्याज —– 1
  • अदरक लहसुन का पेस्ट —– 1 चम्मच
  • हल्दी पाउडर —– 1 छोटा चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर —– 1 चम्मच
  • धनिया पाउडर —– 1 चम्मच
  • गरम मसाला —– 1 चम्मच
  • एक नींबू का रस
  • तेल —– 2 चम्मच
  • नमक —– स्वादानुसार

स्पाइसी पनीर टिक्का रेसिपी | पनीर टिक्का | पनीर टिक्का कैसे बनाते है | पनीर टिक्का रेसिपी | पनीर टिक्का बनाने का तरीका | Paneer Tikka Recipe | Paneer Tikka Recipes | Paneer Tikka | How to Make Paneer Tikka |

पनीर टिक्का बनाने की विधि ( How to Make Paneer Tikka )

– पनीर टिक्का बनाने के लिए सबसे पहले पनीर को छोटा छोटा एक आकार के टुकड़ो में काट लीजिये |

– अब हरी शिमला मिर्च और लाल शिमला मिर्च को धो लीजिये और छोटा छोटा टुकड़ो में काट लीजिये साथ में प्याज को भी टुकड़ो में काट लीजिये |

– अब एक बड़े कटोरे में दही, बेसन, अदरक लहसुन का पेस्ट, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, गरम मसाला, नींबू का रस और नमक डालकर अच्छे से मिक्स करते हुए एक घोल तैयार कर लीजिये | ( सफेद छोले रेसिपी )

– जब घोल तैयार हो जाये तब इसमें कटे हुए पनीर के टुकड़े, शिमला मिर्च और प्याज डालकर अच्छे से मिक्स कर लीजिये ( इस बात का ख़ास ध्यान रखे की मिक्स करते समय पनीर के टुकड़े टूटे न )

– अब इसे 20 मिनट के लिए ढककर रख दीजिये |

– 20 मिनट के बाद लकड़ी 1 की छड़ लीजिये अब उसमें पहले शिमला मिर्च का टुकड़ा, पनीर का टुकड़ा और प्याज डाल दीजिये इसी तरह इस स्टेप को 3 से 4 बार दोहराइये | ( रसगुल्ला रेसिपी )

– अब गैस पर एक पैन रखे उसमें और 1 चम्मच तेल डालकर गर्म कीजिये |

– अब तैयार टिक्की को पैन पर रखकर मीडियम आंच पर पकाइए |

– 1 से 2 मिनट के बाद इसे दूसरी तरफ पलट कर दूसरी तरफ से पकाइए | इसी तरह पनीर को चारों और से पकाना है |

– जब पनीर पककर सुनहरे रंग का हो जाये तब गैस को बनकर कर दीजिये | ( बिना इमली के संभार कैसे बनाये )

– अब पनीर टिक्का एक प्लेट में निकाल लीजिये |

– बनकर तैयार है एकदम स्वादिष्ट व् लाजबाव पनीर टिक्का | अब इसे परोसने के लिए साथ में थोड़ा सा प्याज काटकर प्लेट में रखकर साथ में आधा नींबू का टुकड़ा रखकर परोसिए |

Rate this post

Leave a Comment