Aloo Kala Chana Recipe in Hindi: काबुली चने की सब्जी जो आपने कई बार बनाकर खाई होगी | आज हम आपको काले चने की सब्जी की रेसिपी ( Kala Chana Recipe ) बतायेंगे | काले चने आलू की सब्जी खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होती है | और काले छोले की सब्जी बनाना बहुत आसान है तो आइये बिना देर दिए जानते है आलू काले चने बनाने की विधि |
आवश्यक सामग्री – Ingredients For Kala Chana Recipe
- काले चने —– 1 कटोरी
- आलू —– 2
- प्याज —– 1 बारीक़ कटा हुआ
- टमाटर —– 2 छोटे छोटे टुकड़ो में कटा हुआ
- हिंग —– एक चुटकी
- हरी मिर्च —– 2 महीम कटी हुई
- जीरा —– 1 छोटा चम्मच
- हल्दी पाउडर —– 1/2 छोटा चम्मच
- धनिया पाउडर —– 1 छोटा चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर —– 1/4 छोटा चम्मच
- गरम् मसाला —– 1 छोटा चम्मच
- तेल —– 2 बड़े चम्मच
- नमक —– स्वादानुसार
- हरा धनिया —– 1 चम्मच कटा हुआ
- पानी —– आवश्यकता आनुसार
आलू काले चने बनाने की विधि ( Aloo Kala Chana Recipe in Hindi )
– आलू काले चने की सब्जी बनाने के लिए काले चनों को साफ़ करके अच्छे से धोकर रातभर पानी में भिगोकर रख दीजिएं |
– अगले दिन चनों में से सारा पानी निकाल दे और चनों को कुकर में डालकर 3 कटोरी पानी और 1 छोटा चम्मच नमक का डालकर कुकर का ढक्कन बंद करके 3 सिटी आने तक मीडियम आंच पर काले चनों को उबाल लिजिएं | ( आलू की करी बनाने की विधि )
– जब तक चने उबल रहे है उतने समय में आलू छीलकर 1 आलू को 4 से 5 टुकड़ो में काट कर पानी में डालकर एक तरफ रख दीजिए |
– 3 सिटी आने के बाद गैस को बंद कर दीजिए और कुकर को थोड़ा ठंडा होने के बाद ढक्कन खोलें |
– कुकर का ढक्कन खोलकर चनों और चनो का पानी एक बड़े डोंगे में निकाल कर रख लिजिएं |
काले चने की सब्जी को तड़का लगाने के लिए
– उसी कुकर में तेल डालकर गैस पर गर्म होने के लिए रख दीजिएं |
– जब तेल अच्छे से गर्म हो जाये तो इसमें हिंग और जीरा डालकर भुन लिजिएं | ( सफेद छोले कैसे बनाये )
– जब जीरा चटकने लगे तो इसमें प्याज डालकर प्याज को कडछी से चलाते हुए भुन लिजिएं |
– जब प्याज पककर सुनहरे हो जाये तो इसमें हरी मिर्च और टमाटर डालकर टमाटर को गलने तक पका लिजिएं |
– अब इसमें हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर डालकर कडछी से अच्छे से मिलाकर 1 मिनट तक पका लिजिएं |
– जब मसाला पककर तेल छोड़ने लगे तो इसमें आलू और उबाले हुए काले चने डालकर फिर इसमें 1 चम्मच नमक का डालकर कुकर का ढक्कन बंद करके 3 सिटी आने तक मीडियम आंच पर पकाएं |
– 3 सिटी आने के बाद गैस को बंद कर दे और कुकर को ठंडा होने के बाद कुकर का ढक्कन खोलें |
– ढक्कन खोलने के बाद इसमें गरम् मसाला और हरा धनिया डालकर कड़छी से आच्छे से मिला लिजिएं |
– लिजिए बनकर तैयार है आलू काले चने की स्वादिष्ट सब्जी ( Aloo Kala Chana Recipe in Hindi ) | गरमागरम सब्जी को रोटी, चवाल, पूरी, परांठा के साथ प्रोसिएं |
1 thought on “आलू काले चने की सब्जी | Aloo Kala Chana Recipe in Hindi”